समाचार
करंट की चपेट में आने से मौत
भोपा। पशुओ के लिए चारा काटते वक्त कुटटी मशीन मे करंट आ जाने से ग्रामीण की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी केे अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी करीब 48 वर्षीय सोमपाल पुत्र ईश्वर आज सुबह अपने पशुओ के लिए कुटटी मशीन मे चारा काट रहा था कि इसी बीच कुटटी मशीन मे करंट आ जाने से किसान सोमपाल की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। मामले की जानकारी मिलते ही पडौसी व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे मे किसान की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया। दोपहर के समय गमगीन माहौल मे सोमपाल का अंतिम संस्कार किया गया। यह दुखद हादसा आज दिन भर ग्रामीणो मे चर्चा का विषय बना रहा।
मंत्री संजीव बालियान व कपिल देव ने किया संधावली ओवरब्रिज का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। पिछले कई वर्षो से बन्द बडे संधावली पुल के निर्माण कार्य के पश्चात आज लोकार्पण हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान व प्रदेश सरकार के मंत्री कपलिदेव अ्रवाल ने संयुक्त रूप से संधावली ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।
मेरठ रोड हाईवे पर नवनिर्मित संधावली ओवरब्रिज का केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान पण्डितो ने मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया तथा पूजा अर्चना के दौरान अतिथियों व गणमान्य लोगो को तिलक किया। इस अवसर पर शिला पटट के अनावरण के पश्चात पुल पर हरी झण्डी दिखाकार गाडियो को रवाना किया गया। इस अवसर पर मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए उन्हे काफी मशक्कत करनी पडी। उन्होने तत्कालीन सपा सरकार मे पुल के नवनिर्माण के लिए सरकार को कई चिटठी लिखी तथा विभिन्न प्रयासो के चलते पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो पाया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि संधावली ओवरब्रिज के निर्माण से जनता को काफी राहत मिलेगी तथा सडक हादसो मे भी कमी होगी। अब भारी वाहन तथा ज्यादातर टैªफिक पुल के माध्यम से बाहर से ही निकल सकेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, महामंत्री हरीश अहलावत, ग्राम प्रधान सन्धावली कीर्तन सिंह, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल,ब्लॉक प्रमुख अमित चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति अर्जुन तोमर,जिला पंचायत सदस्य अमित राठी,जिला पंचायत सदस्य बब्बू राठी,पूर्व विधायक अशोक कंसल,पूर्व महामंत्री राजीव गर्ग सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाइक सवार की हादसे में मौत
चरथावल। युवक की सडक हादसे में मौत हो गयीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया तथा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव अकबर गढ निवासी करीब 24 वर्षीय युवक गौरव क्षेत्र मे अखबार वितरक का काम करता था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले की युवक गौरव की शादी हुई थी। गौरव का छोटा भाई सोनू चंडीगढ मे किसी कम्पनी मे काम करता है। जिसके चलते आज सुबह गौरव अपने छोटे भाई सोनू को बाईक द्वारा अपने गंाव से सहारनपुर छोडने के लिए जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो भाई जैसे ही चरथावल थाना क्षेत्र के थानाभवन रोड पर गंाव ज्ञाना माजरा के समीप पहुंचे कि इसी बीच सडक हादसे के तहत टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आज जाने से युवक गौरव की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका भाई सोनू बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी टैªक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने एम्बुलैन्स की मदद से घायल सोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के परिजनो को इस मामले से अवगत कराया। जैसे ही परिवार वालो को यह दुखद समाचार मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहंुचे। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों केा उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रुड़की निवासी राजवीर सिंह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। हाइवे पर एक वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में राजवीर सिंह उसकी पत्नी राजबाला, पुत्र अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गांधीनगर निवासी सुनील, कूकडा निवासी सरफराज, शांतिनगर निवासी मनोज, मिमलाना रोड निवासी सलमान भी अलग अलग सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में वृद्ध मिला
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर आज सवेरे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिलौ पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित कोलकता का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सवेरे कुछ लोगों ने रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध व्यक्ति को पड़े देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कोलकता का रहने वाला है। इसके अलावा एक 55 वर्षीय व्यक्ति भी सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। पीड़ित को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने सम्पत्ति विवाद में मारपीट कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग करने के आरोप में चालान किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुरी निवासी मांगेराम व उसका पुत्र सन्नी सम्पत्ति विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यालय लक्ष्मीनगर पर हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल ने की तथा संचालन महासचिव विनोद वत्स ने किया गोष्ठी में अपने विचार प्रकट करते हुए जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने सभी शिवसैनिकों को बालासाहेब जी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी में नगर प्रमुख बंटी शर्मा ने कहा कि वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब बाला साहब का सपना साकार होगा। युवा सेना प्रमुख विशाल डहारिया ने गोष्ठी के माध्यम से सभी सैनिकों का सभा में आने का आभार व्यक्त किया। गोष्टी में सहारनपुर मंडल प्रमुख नवीन कश्यप, राजीव गर्ग, जिला उपप्रमुख राजेंद्र कश्यप, जिला सचिव रामसिंह, गौरव सिंह आजाद ऋतिक भट्ट लवी गोयल सौरभ सचिन वर्मा नीटू सैनी अंकित बालियान अमित बालियान भीम तिलोरा सुशील तिलोरा अनिल कुमार सुधीर कुमार मुकेश जैन बॉस अमित सनी राधेश्याम विकास कपिल
निःशुल्क साधना केंद्र पर गोष्ठी आयेाजित
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माॅडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में स्वच्छ व शुद्ध आहार जीवन का आधार विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री यज्ञ दत्त आर्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजनौर रहे। सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई ।उन्होंने शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक आसन और प्राणायाम तथा ध्यान की क्रिया कराई। तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास के साथ ही साथ यदि हमारा भोजन शुद्ध व स्वच्छ हो तो हम स्वस्थ रहेंगे।स्वच्छ व शुद्ध आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है।बाजार में रंग लगे खाद्य पदार्थ कैंसर जैसे घातक रोगों को जन्म देते हैं हमें ऐसे भोजन से सावधान रहने की आवश्यकता है।हमें एफ एस एस ए आई के मानकों पर खरा उतरने वाले खाद्य पदार्थ ही लेने चाहिए।उन्होंने पीसी हुई हल्दी,मिर्च व मिठाई पर लगने वाले चांदी के वर्क की जाँच की विधि भी साधक एवं साधिकाओं को बताई। भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि मेदे से बनी खाद्य सामग्री ,नमक व चीनी का प्रयोग कम से कम करना चाहिए ,इनके अत्यधिक प्रयोग से शरीर में अनेक घातक रोग जैसे मोटापा,कब्ज,हाई ब्लड प्रेसर,मधुमेह आदि पैदा हो जाते हैं। केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने कहा कि सादा ,सुपाच्य और घर में बना भोजन ही शरीर का उचित पोषण करता है। इस अवसर पर श्रषिपाल,राजपाल सूजडू,नवाब पीनना,सोमपाल,राजीव रघुवंशी,हिमांशु,कुलदीप अरोरा , मुकेश ठेकेदार,नीरज बंसल,रजनी,रीतू ,रेणू,बेबी,सुमन गर्ग,अंजलि, अनीता , गीता,किरन वालिया ,राजेश आदि काफी संख्या में साधक एवं साधिकाओं नै भाग लिया।
स्कूली बच्चों ने किया दौड में प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर। विश्व स्मृति दिवस के अवसर पर एआरटीओ विभाग द्वारा दौड का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न स्कूली बच्चो ने प्रतिभाग किया। यह दौड मेरठ रोड स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय निकट नुमाईश कैम्प से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गाे से होती हुई पुनः यथा स्थान पर पहंुच कर सम्पन्न हुई। एआरटीओ का कहना है सडक दुर्घटनाओं मे मृत जनो की याद मे दौड का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
श्री महाकाल बटुक भैरव महोत्सव पर धूमधाम के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर के तत्वाधान मे चल रहे भैरवाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे अनेक सुन्दर-सुन्दर झंाकिया व बैण्ड बाजे सम्मलित रहे।
ग्राम कल्लरपुर कछौली स्थित श्री महाकाल भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर के तत्वाधान मे आज प्रातः 10 बजे श्री बालाजी धाम मन्दिर, नई मन्डी कूकडा रोड से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जो श्री बालाजी धाम से प्रारम्भ होकर नई मन्डी के अनेक बाजारों से होती हुई गौशाला रोड से नई मन्डी भोपा पुल से टाउन हाॅल रोड से बालाजी चैक,शिव चैक,रूडकी रोड से जिला अस्पताल से ग्राम शाहबुददीनपुर से होती हुई मिमलाना से होकर ग्राम कल्लरपुर कछौली श्री भैरव धाम मन्दिर पहंुंची। श्री भैरव धाम कल्लरपुर कछौली के महन्त ठाकुर नकली सिह गुरू जी ने बताया कि 18 नवम्बर दिन सोमवार को वेदी पूजन व झण्डारोहन प्रातः 9 बजे तथा श्री सुन्दर काण्ड पाठ प्रातः 10 बजे होगा। मंगलवार को 19 नवम्बर को विशाल जागरण संाय 8 बजे हवन व रूद्राभिषेक रात्रि 12 बजे होगा। धार्मिक अनुष्ठानो के क्रम मे बुधवार 20 नवम्बर को प्रातः पुर्णाहुति होगी। श्री बालाजी धाम मन्दिर से विशाल शोभायात्रा के प्रारम्भ अवसर पर महन्त ठाकुर नकली सिह गुरू जी, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, अरविंद भारद्वाज, रविन्द्र चैधरी, अनिल मुन्नू, समाजसेवी इं. अशोक अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, इन्द्रसैन बिंदल, कमल किशोर राणा, मुकेश धीमान, डब्बू चैधरी, डा.राकेश सिंघल, समुन्दर, पवन पंाचाल, तरूण गोयल, बब्लू शर्मा, अमित पुण्डीर, अभिषेक, साधुराम शर्मा, ओ.पी.सैनी, चैधरी उपेन्द्र, विजय पाल पंाचाल, राजू भाई, जगदीश पांचाल, चै.कविन्द्र, संजय जैन, राजकुमार आदि अनेक भक्तगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सादात हास्टिल में सम्मानित
मुजफ्फरनगर। सादात हाॅस्टल मे माइनाॅरिटी वेलफेयर एसो.के तत्वाधान मे अल्पसंख्यक समाज के बच्चो को जिन्होने हाई स्कूल व इंटर मे 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। ऐसे मेधावियो को ट्राफी देकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 350 बच्चो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नासिर अली एड.,डा.सज्जाद मंजूर,सददाम अली, नईम मलिक, जीशान अहमद, लेक्चरार जावेद आलम, आस मौहम्मद सैफी आदि मौेजूद रहे।
पटाखे की आवाज छोडने पर पकडा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने पिछले कई दिनो से क्षेत्र मे पटाखे की आवाज छोडने वाले बुलेट चालक को हिरासत मे ले लिया। थाना सिविल लाईन मे तैनात कांस्टेबिल कुलदीप ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान आज दोपहर पटाखो की आवाज करने वाली बुलेट को रूकवाया। तथा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
