Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मेरठ में आयोजित रैली के लिए रवाना हुए भाजपाई

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली मे शामिल होने के लिए भाजपाई भारी संख्या मे तथा पूरे जोश-खरोश के साथ सैकडो बसों एवं अन्य वाहनो के साथ मेरठ के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती जनपद मेरठ के गांव सलावा मे मेजर ध्यान चन्द र्स्पोटस स्टेडियम का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जा रहा है।

र्स्पोटस स्टेडियम के शिलान्यास के पश्चात पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलावा मे आयोजित हो रही जनसभा मे शामिल होने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व मे कूकडा नवीन मन्डी स्थल से दर्जनो बसों,कार व अन्य निजी वाहनो के साथ भाजपाई मेरठ के सलावा के लिए रवाना हुए।

इस दौरान जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के सदस्य जगदीश पांचाल,भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,सभासद विकास गुप्ता, सहित सैकडो भाजपाई मौजूद रहे। सचिन सिंघल, विकास अग्रवाल,डा.पुरूषोत्तम गौतम,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेत्री अमिता चौधरी,रेनू गर्ग,एकता गुप्ता,साधना सिंघल, दुलारी मित्तत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा पीएम मोदी की रैली मे सम्मलित होने एवं उनके ओजस्वी विचारो को सुनने के लिए जनपद से हजारो लोग मेरठ के सरावा के लिए रवाना हुए। इसी संदर्भ मे दवा व्यापारी प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, ठाकुर अरूण प्रताप, सचिन त्यागी, सहित अनेक व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता नगर की हृदय स्थली शिवचौक से मेरठ के लिए रवाना हुए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज मेरठ के सलावा मे हो रही रैली के लिए मुजफ्फरनगर के गांव देहात के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम मे बढचढ कर हिस्सा लिया। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान के नेतृत्व मे गावो से भारी संख्या मे लोग सलावा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे मार्ग पर गाडियों का लम्बा काफिला शामिल रहा। जिस कारण मेरठ रोड पर बसो की भरमार से जाम की स्थिती बनी रही।

 

चाय का किया वितरण8 Min |
मुजफ्फरनगर । महाराजा अग्रसैन सेवा समिति (रजि०) द्वारा शिवचौक पर चाय वितरण कार्यक्रम में शहर से गणमान्य वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर विजय सिंह , कमल मित्तल एड किसान चिंतक , प्रदेश उपाध्यक्ष सपा गोरव जैन , वरिष्ठ समाजसेवी अविनाश त्यागी , भाजपा वरिष्ठ नेता सुधीर खटीक , भाजपा जिला मंत्री सुनिल दर्शन, सतपाल सिगरं ,युवा वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार खटीक , वरिष्ठ सपा नेता सुमित खेड़ा , पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा राकिब कुरैशी , व्यापारी नेता पवन बसलं , युवा सपा नेता गोरव मुंडे , स्वरू मंत्री चितरंजन स्वरूप जी के पीए प्रदीप गुप्ता , महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि०) जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता , जिला महामंत्री शलभ गर्ग , व्यापारी नेता विक्की बंसल , महानगर कोषाध्यक्ष युवजन सभा लवी गोयल, सोनू गोयल कांशीराम कालोनी से , वत्सल शर्मा, आकाश भाई , अमित मित्तल, नवीन गोयल , हितेश गर्ग , देवेन्द्र तायल , संदीप गुप्ता , रेशू गुप्ता आदि सैकड़ों गणमान्य लोगों ने आज की सेवा में अपनी हाजरी दी। कार्यक्रम के अंत में महाराजा अग्रसैन सेवा समिति (रजि०) प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी , जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सभी गणमान्यों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =