Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रेमिका पर जहर देने का आरोप, एक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एक युवक के कथित तौर पर उसकी प्रेमिका ने जहर देकर मारने का प्रयास किया। युवक को उसके परिजनों द्वारा गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक विवाहिता ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ क सेवन कर लिया।

उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवक का प्रेम प्रसंग खतौली निवासी महिला के साथ चल रहा है।

युवक का अपनी प्रेमिका के घर आना जाना है। आरोप है कि दो दिन पूर्व युवक को उसकी प्रेमिका ने फोन करके अपने घर बुलाया था। जिसके बाद युवक का फोन स्विंच ऑफ हो गया। अनजान नम्बर से युवक ने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसका फोन छीन लिया है और उसे भोजन में जहर मिलाकर दे दिया है।

जिससे उसकी हालत बिगड गयी है। वह किसी प्रकार अपनी प्रेमिका के घर से निकलकर भाग रहा है। युवक के फोन पर मौके पर पहुंचे उसके परिजन उसे उठाकर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाये जहां से उसे रैफर कर दिया गया।

एक अन्य मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला गाजावाली निवासी विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

हादसे में हुआ घायल

मुजफ्फरनगर। जडौदा स्थित एक फैक्ट्री में एक श्रमिक गम्भार रूप से घायल हो गयां घायल श्रमिक को उपचार हेंतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे रैफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य हादसों में घायल दो युवकों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा निवासी रामवीर पुत्र माधवप्रसाद जडौदा में ही स्थिति एक फैक्ट्री में काम करता है।

फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में रामवीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु चिकित्सालय में लाया गया जहां से उसे रैफर कर दिया गया। इसके अलावा नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी निवासी अजय पुत्र ओम सिंह व मौहल्ला जनकपुरी निवासी अंशुल पुत्र विरेंद्र को अलग अलग घटनाओं में गम्भीर रूप से घायल होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =