खबरें अब तक...

समाचार

वांछित अभियुक्त दबोचा1 15 |
छपार। पुलिस ने विभिन्न मामलो मे वंाछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल तथा सूचीबद्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत छपार पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त तथा चैकिंग अभियान के अन्तर्गत इंस्पैक्टर पवन शर्मा की मौजूदगी मे पुलिस ने छपार थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 401/19 धारा 366,376 भा द वि 3 2 5 एससी/एसटी एक्अ के वंाछित अभियुक्त नूर हसन पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम हजारा थाना खाानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हादसे में महिला घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक की चपेट मे आकर वृृद्ध महिला घायल हो गई। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के मौहल्ला संजय मार्ग पटेल नगर निवासी शकुन्तला नामक बुजुर्ग महिला आज दोपहर अपने घर के बाहर धूप मे बैठी हुई थी कि इसी बीच गली मे तेज रफ्तार के साथ पहंुची बाईक की चपेट मे आकर उक्त महिला घायल हो गई। वहीं दूसरी और आरोपी बाईक सवार मौके से फरार हो गया। महिला के परिजनो ने पडौसियो की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

कार की चपैट में आने से घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू बाईक द्वारा चरथावल मोड पर जाते वक्त नदी के पुल के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे मौके पर पहंुची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को सडक हादसे से अवगत कराया गया।

पुलिस झंडा दिवस पर किया ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाईन व सभी थानों/कार्यालयों पर पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर एएसपी/सीओ सिटी द्वारा पुलिस लाईन में तथा सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर पुलिस ध्वज को सलामी दी गयी। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की कमीज की बांई जेब की बटन के ऊपर लगाया गया। इतिहास में २३ नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। दिनांक २३ नवम्बर १९५२ को देश के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा यूपी पुलिस को ध्वज प्रदान किया गया था। इसी दिन पीएसी को भी ध्वज प्रदान किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा यह ध्वज यूपी पुलिस एवं पीएसी के बल द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन तथा उच्च कोटि की कर्तव्य परायणता के फलस्वरूप प्रदान किया गया था। इसे यूपी पुलिस के लिए सबसे गौरव का विषय माना जाता है, जिसमें पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा पहला राज्य है जिसमें नागरिक पुलिस व पीएसी बल को देश के प्रधानमंत्री द्वारा ध्वज प्रदान किया गया है।

मेले का हुआ शुभारम्भ, उमड़ी भीड3 16 | 5 20 |
मुजफ्फरनगर। स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है सुखद जीवन के लिए स्वास्थय के प्रति जागरूकता जरूरी है। सरकार आमजन के हित मे विभिन्न स्वास्थ्य योजनाऐं प्रदत्त की जा रही है। जिनका सभी को लाभ उठाना चाहिए ताकि सरकार द्वारा जनहित मे किए जा रहे विभिन्न प्रयास सार्थक हो सकें।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग-मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे नगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान मे आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री, पशुपालन डेयरी मत्स्य पालन डा.संजीव बालियान ने स्वास्थ्य मेले के उदघाटन अवसर पर उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि डा.संजीव बालियान व डीएम सेल्वा कुमारी जे. द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जलवित कर विधिवत रूप से मेले का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम मे पहंुचने पर मेला आयोजन समिति द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री संजीव बालियान ने स्वास्थ्य मेले मे विभिन्न बिमारियो से सम्बन्धित शिविरों का भ्रमण कर शिविरों की सराहना की तथा वहंा मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आए मरीजो से भी बातचीत की। स्वास्थ्य मेले के दौरान प्रसिद्ध हडडी रोेग विशेषज्ञ डा.मुकेश जैन, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.पंकज जैन, वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.के.बंसल सहित नगर के अनेक चिकित्सकों के अलावा जिला चिकित्सालय के अलावा जिला चिकित्सालय एवं बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज के चिकित्सक तथा चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
आज से शुरू हुए इस चिकित्सा शिविर मे वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परामर्श, दवाईयों का वितरण,दिल की जांच एवं ई.सी.जी की सुविधा, पैथोलाॅजी जाॅच, अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा, टी.बी. की सी.बी.नेट मशीन द्वारा जांच, महिला एवं बाल रोगों के विशेषज्ञो द्वारा परामर्श दिया गया। मेले के दौरान दाॅत,आॅख, नाक,कान व गले के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। इस दौरान मानसिक रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मेले मे 100 से अधिक सरकारी एवं निजी चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं जांच की गई। इस अवसर पर बुजुर्ग सम्मेलन एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन,हेल्दी बेबी शो, निःशुल्क आयुष्मान गोल्ड कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य मेले के दौरान आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराई गई। मेले के दौरान टीकाकरण एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बिमारियो के उपचार/परामर्श के लिए पंहुंचे सैंकडो मरीजो ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा दवाई आदि प्राप्त की। स्वास्थ्य मेले मे सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक सैकडो मरीजो ने चिकित्सकीय परामर्श,उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण एंव निःशुल्क दवाईयां प्राप्त की। इस दौरान दिव्यंागो को उपकरण भ्ज्ञी बंाटे गए। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव आई.ए.एस., सीएमओ डा.पी.एस.मिश्रा एम.डी.,एसीएमओ डा.वी.के.ओझा, चिकित्साधिकारी डा.गीतंाजली वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.राठी, ईओ पालिका श्री त्रिपाठी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंघल, हरीश अहलावत, समाजसेवी समर्थ प्रकाश, विकास बालियान, असदजमा एड.,समाजसेवी सुमित मलिक, बिटटू सिखेडा, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल डा.विनिता गर्ग सहित चिकित्साधिकारी,विभिन्न राजनेता एवं नगर के गणमान्य लोग पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार6 19 |
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने ह्त्या के अभियोग का खुलासा करते हुए ०३ शातिर लूटेरे/ हत्यारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि खतौली पुलिस ने ट्रक में मिले शव के मामले का खुलासा करते हुए उक्त मामले में शामिल तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ८३५०० रुपए नकद, ०१ मोबाईल फ़ोन, ०१ आधार कार्ड, ०१ वोटर आई० डी० कार्ड बरामद। बता दें जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र में बीते दिनों एक कैंटर चालक का शव बरामद हुआ था जिसके सम्बन्ध में थाना पुलिस ने 17 नवम्बर को मामला पंजीकृत किया गया था हत्या के अभियोग की विवेचना के दौरान पुलिस पकड़ में आये वांछित ०३ शातिर लूटेरे/ हत्यारे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जिससे मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अज्जू पुत्र फैजान राणा निवासी मकान नम्बर ३३२ मुस्तफा मस्जिद क्रीम नगर सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु०नगर, सलमान पुत्र सरफराज निवासी कुंगर पट्टी नियर मदरसा सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु०नगर, बिलाल पुत्र शकील निवासी निवासी कुंगर पट्टी नियर मदरसा सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु०नगर से ८३५०० रुपए नकद ( मृतक अभियुक्त से लूट के), एक मोबाईल फ़ोन (मृतक का), एक आधार कार्ड(मृतक का), एक वोटर आई० डी० कार्ड (मृतक का) बरामद हुआ। जहां पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मृतक जावेद हमारे यहाँ से टमाटर ले जाने का काम करता था तथा रोज मोटी रकम भी ले जाता था, जिससे हमने अपनी अय्याशी के लिए पैसे लूटने की योजना बनाई थी तथा पैसे लूटने के बाद हमारी पहचान न हो इसलिए हमने जावेद की हत्या कर दी और शव को टमाटर केंटर में छिपा दिया था। पुलिस ने आज पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कार्यशाला में दी यातायात नियमो ंकी जाकारी7 13 |
मुजफ्फरनगर। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मुजफ्फरनगर बस स्टेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से श्री बीबी चैरसिया पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विनीत कुमार मिश्रा सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन श्री राजीव कुमार बंसल सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन डॉ राजीव कुमार संरक्षक इंडियन रेडक्रास सोसायटी एवं डिपो के वरिष्ठ फॉर मैन श्री उमेश कुमार वरिष्ठ केंद्र प्रभारी श्री अमरीश त्यागी बीएआई राजकुमार तोमर एवं डिपो के अन्य उपाधिकारी , कर्मचारी ,एवं चालक परिचालक उपस्थित रहे। यातायात के नियमों का पालन करने पर चर्चा की गई। मुख्य अथिति श्री बीबी चैरसिया पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चालक निर्धारित गति सीमा में बसों का संचालन करें और यातायात के नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित वाहन चलाने से जान व माल की हानि का खतरा सामान्य से कई गुना बढ़ता है। एआरटीओ प्रवर्तन श्री विनित मिश्रा ने कहा कि परिवहन की चालक मुख्य रीढ़ होते हैं। इनके कन्धो पर यात्रियों का ही नहीं, बसों के कुशल संचालन की भी जिम्मेदारी होती है। यातायात के नियम सुरक्षा के लिए बनाएं गए हैं। इनका पालन करने से ही सुरक्षित सफर रहता है। कार्यशाला में एआरएम श्री बीपी अग्रवाल ने चालक-परिचालकों को क्या करें और क्या ना करें को लेकर जागरूक किया। कार्यशाला में चालक श्री विपिन कुमार, श्री अमजद अली खान, श्री दिनेश कुमार, श्री राजीव शर्मा आदि को यूनिफॉर्म और अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

ग्राम प्रधान पर हमला

भोपा। अपने आवास पर बैठे ग्राम प्रधान पर गांव के ही निवासी एक युवक ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि इस दौरान ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस घटना की छानबीन मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव भेडाहेडी का ग्राम प्रधान संजीव आज दोपहर अपने घर की बैठक मे बैठा हुआ था कि इसी बीच एक युवक ने उस पर गोली चला दी। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान संजीव के नीचे गिर जाने से गोली गेट मे जाकर लगी। वहीं आरोपी हमलावर इस घटना के पश्चात मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो की सूचना पर गंाव भेडाहेडी पहंुची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व जंाच के पश्चात ही इस प्रकरण के विषय मे कुछ कहा सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच मे जुट गई है।

व्यापारियों को दिये गये अपने विजिटिंग कार्ड8 16 |
बुढाना। कस्बा क्षेत्र में स्थित सर्राफा बाजार में थाना बुढाना पुलिस द्वारा व्यापारियों को कस्बा इंचार्ज/चैकी प्रभारी द्वारा अपने विजिटिंग कार्ड दिये गये। विजिटिंग कार्ड में लिखे नम्बरों से सभी व्यापारियों को अवगत कराते हुए कहा गया कि सुरक्षा सम्बन्धि किसी भी समस्या पर तत्काल इन नम्बरों को मिलाये, थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल आपकी सहायता की जाएगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना भी विजिटिंग कार्ड में दिये नम्बर पर उपलब्ध कराने हेतु आगृह किया गया।

दो को तमंचा, पिस्टल व नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार9 11 |
मुजफ्फरनगर। जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ५० हजार रुपये की स्मैक सहित ०२ शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०२ शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को बघरा मार्किट से गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व भी दोनो अभियुक्त हत्या व हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में जेल जा चुके है। गिरफ्तार अभियुक्तनासिर पुत्र नसीर अहमद फारुकी निवासी मं०नं० १३ मोती महल थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, नबील पुत्र शादाब खान निवासी म०नं० २७ मोती महल थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर है जिनके कब्जे से ११० स्मैक की पुडिया (कीमत करीब ५० हजार रुपये), ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ पिस्टल मय ०३ जिन्दा कारतूस ३२ बोर बरामद किया वही एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना कोतवाली द्वारा शानदार गुडवर्क करने पर पुलिस की पीठ थपथपाई।

ससुराल में अपने बच्चों से मिलने जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर बदमाशों ने की लूटपाट
मुजफ्फरनगर। ससुराल में अपने बच्चों से मिलने जा रहे एक व्यक्ति को बाईक सवार दो ने मारपीट कर हजारों रूपये की नगदी लूट ली।
जानकारी के अनुसार इंतजार चैधरी पुत्र इस्लाम चैधरी निवासी पुरकाजी अपनी ससुराल मरहूम शकूर चैधरी के यहां ग्राम कान्हाहेडी कस्बा चरथावल में अपने बच्चों से मिलने जा रहा था कि बिरालसी व कान्हाहेडी के सुनसान रास्ते पर बाईक सवार दो बदमाशों ने इंतजार चैधरी को आतंकित कर लगभग 41 हजार रूपये की नगदी लूट कर फरार हो गये। पीडित ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk