समाचार (Muzaffarnagar News)
जिलाधिकारी व एसएसपी ने की बैठक
मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यो मे विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत विभिन्न चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करायी जा रही रही है। मतदान की तिथि घोषित होने के साथ ही अधिकारी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने उददेश्य से सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त कराने मे जुट गए हैं। इसी संदर्भ मे डीएम चंद्रभूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने चरथावल थाना क्षेत्र गांव बिरालसी स्थित पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय न.1 का निरीक्षण किया। पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आला अधिकारियों ने ग्रामीणो के मुखातिब होते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर एसएसपी ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व अन्य वांछितो के सम्बन्ध मे जानकारी लेने के साथ निर्देशित कियश कि चुनाव मे व्यवधान पैदा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान शराब आदि का प्रलोभन देने वालो पर कडी नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासनन पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे लोगों की खैर नही होगी। आला अधिकारियो ने कोविड प्रोटोकाल के तहत चुनाव कराये जाने के विषय मे जानकारी दी। इस दौरान डीएम चंद्रभूषण सिह, एसएसपी अभिषेक यादव, एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध,एसएसआई विष्णु गौतम आदि के अलावा लोकेश प्रधान,सोमपाल चेयरमैन,सतबीर चेयरमैन,ठा.अनंग पाल सिंह,कपिल राणा,मोहन आदि गांव के जिम्मेदार नागरिक मौजूद रहे।
गरीब का आशियाना गिरा
मुजफ्फरनगर। पिछले तीन दिन से रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण गरीब का आशियाना गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को कोई चोट नही आई। सूत्रो के अनुसार गांव न्याजीपुरा निवासी एक व्यक्ति का मकान बारिश के चलते अचानक मकान गिर गया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद ग्र्रामीण पीडित परिवार की मदद मे जुट गए।
सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के इंस्पायर अवार्ड में दो छात्र चयनित
मुजफ्फरनगर । भोपा रोड़ स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के २ छात्रों के मॉडल का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा इंस्पायर अवार्ड के रूप में चयन किया गया है।स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी में दक्ष छात्रों के द्वारा नवप्रवर्तन के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के द्वारा स्कूल के दो छात्रों के माडल का चयन किया गया है यह स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इससे अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे। विज्ञान के क्षेत्र में नये प्रतिमानों से शिक्षा में नवाचार के नवीन अवसर प्राप्त होते हैं।यह बच्चों की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति उनकी रूचि को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि बताया कि कक्षा १० की छात्रा तनु ठाकरान पुत्री श्री अनुज कुमार गांव चांदपुर ने जीपीएस इनेबल्ड स्मार्ट शूज सैंडल फॉर गर्ल्स एंड विजुअली चौलेंज्ड पीपल विद पैनिक बटन और कक्षा नाइंथ की छात्रा अंशिका पुत्री पंकज कुमार ने ऑटोमेटिक डस्टबिन विद इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन का प्रोजेक्ट बनाया। कक्षा १० की छात्रा तनु ने महिलाओं बुजुर्गों और दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए जीपीएस से युक्त ऐसे स्मार्ट शूज और सैंडल बनाए जिसके द्वारा उनकी हर स्थिति का पता लगा सकेंगे। और कक्षा नाइंथ की छात्रा अंशिका ने बढ़ते हुए कचरे के प्रबंधन पर अपना मॉडल बनाया। जिसमें डस्टबिन में डाले गए कूड़े से बिजली का उत्पादन किया जाएगा । स्कूल के शिक्षक निर्वेश कुमार ने तनु और विपुल शेरावत ने अंशिका को प्रोजेक्ट बनाने में सहयोग किया।दोनों छात्राओं ने इस अवार्ड को प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गत वर्ष भी स्कूल के छात्र और छात्राओं ने इस अवार्ड को प्राप्त किया था ।और दोबारा स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा इस अवार्ड को प्राप्त कर संपूर्ण विद्यालय संपूर्ण क्षेत्र और अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया गया। छात्राओं ने अपने इस अवार्ड का क्रेडिट अपने स्कूल प्रबंधन अपने शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया। स्कूल कमेटी के अध्यक्ष श्री ओमपाल सिंह संरक्षक चंद्रपाल सिंह व प्रबंधक संजय तोमर ने संपूर्ण प्रबंधन की तरफ से दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
शराब व उपकरणों सहित किया गिरफ्तार
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक खतौली के पर्यवेक्षण मे थाना खतौली की टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर अभि० अशोक कुमार पुत्र गोपी सिंह नि० चित्तौडा थाना खतौली मु०नगर को अपमिश्रित शराब की कसीदगी करते हुये गोपी के खेत में बनी कोठरी जंगल ग्राम चित्तौडा से गिरफ्तार किया गया । अभि० के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजिकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अशोक कुमार पुत्र गोपी सिंह नि० चित्तौडा थाना खतौली मु०नगर। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मुनीश कुमार, हे०का० दीपक कुमार, का० नीटू कुमार शामिल रहे। जिनके कब्जे से यूरिया -२ किलो, कच्ची शराब अपमिश्रित शराब -१० लीटर, लहन – ११२ लीटर , कच्ची शराब बनाने के उपकरण एक लोहे का कनस्तर ,०१ थाली नुम प्लेट जिसके बीच में छेद ,छेद मे प्लास्टिक पाईप व ०१ पतीला, एक गैस सलेण्डर ०५ ली० मय पाईप गैस की भटटी बरामद की।
Muzaffarnagar News
शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
मुजफ्फरनगर। अवैध शस्त्र व अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त मुहीम चलाई हुई है। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए खतौली पुलिस एक टीम वर्क भावना के साथ जी जानसे काम करते हुए और क़ानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पुर जोर लगाकर क्षेत्र में असमाजिक तत्वों की कमर तोड़ रही हैं। खतौली थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम में भूड़ चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नितिन कुमार ,उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने आज भी एक सराहनीय कारनामें को अंजाम देते हुए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़कर सफलता हासिल की हैं जिसमे बताया जा रहा हैं की बड़ी मात्रा में बने अध् बने तमंचे व अवैध शस्त्र बनाने के साजो सामान मौके से खतौली पुलिस ने बरामद किये है।
खतौली थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम के जल्वे भी देखने को मिल रहे है जब से उन्होंने खतौली कोतवाली का चार्ज लिया हैं तब से खतौली कोतवाली पुलिस एक से बढ़कर एक गुड वर्क देने में कामयाब हो रही हैं।
आज पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि खतौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा एक टीम गठित कर उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नितिन कुमार ,उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह उप निरीक्षक सुखबीर सिंह व उनकी टीम को एक सराहनीय गुडवर्क के लिए लगाया था जिस पर मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद नईम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम खेड़ी कुरेश थाना खतौली को ग्राम रसूलपुर तिराहे के पास नगला रुद्र जाने वाली सड़क के किनारे बने भट्टे के मजदूर वाले कमरे से अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र बने व अंबने जिंदा खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है पकड़े गए अभियुक्त का नाम मोहम्मद नईम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम खेड़ी कुरेश थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है तथा वही एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा है जिसका नाम राजवीर पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है पकड़ा गया शातिर मोहद नईम के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इस सराहनीय कारनामे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की आला अधिकारियों ने हौसला अफजाई कर पीठ भी थपथपाई है।
एमजी स्कूल में हुआ किशोरों का टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। एम जी वर्ल्ड विजन विद्यालय में जिला अस्पताल के सीएम ओ व डॉ गीतांजलि के सहयोग से टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। टीकाकरण शिविर में १५-१८ साल के आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाया गया। शिविर में भारी संख्या में छात्रों ने कोवैक्सीन टीकाकरण अवसर का लाभ उठाया व टीका लगवाया । बच्चों का टीकाकरण करने का फ़ैसला एक महत्वपूर्ण क़दम है क्योंकि १५, १६ और १७ साल के बच्चे वयस्क होने के बहुत क़रीब होते हैं. एम जी ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल जी व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पुलिस को मिली सफलताः शातिरों को किया गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर।नगर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र के कुशल मार्ग निर्देशन में किदवईनगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह बेहतर कार्यों को अंजाम देते हुए आ रहें है। रविंद्र सिंह के द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ हैं जिसमे मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार तथा वांछित वारंटियों की धड़पकड़ कर उनको जेल भेज रहें है।चौकी प्रभारी किदवईनगर रविंद्र सिंह ने जब से चार्ज संभाला है उसके बाद से निरंतर क्रियाशील रहते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अपराध उन्मूलन अभीयान में सफलता प्राप्त करते हुए शातिर अपराधियों को उनके अंजाम तक भेज रहें है। आज भी एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की तो वही ऐसे वांछित अपराधीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए किदवईनगर चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह व उनकी टीम ने गिरफ्तार किया हैं जो करीब २० वर्ष से ज्यादा से एक मुकदमे में वांछित चला आ रहा था लेकिन चौकी प्रभारी रविंद सिंह की पैनी नजर से नही बच पाया और आखिर उनके हाथों चढ़ ही गया।पहली सफलता में किदवईनगर चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह व उनकी टीम ने शाहिद पुत्र सुक्खा निवासी मौ० नई आबादी किदवईनगर दरोगा की कोठी के पास थाना नगर कोतवाली मु०नगर व दिलशाद पुत्र अख्तर निवासी मौ० नई आबादी किदवईनगर दरोगा की कोठी के पास थाना को०नगर को गिरफ्तार किया हैं। तो वही दूसरी सफलता में किदवईनगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में नाजायज असलाह के साथ गिरफ्तारी किया हैं। जो शहर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर हृ० ३७्र को चौकिगं के दौरान शमशान घाट के सामने सुजड़ू तिराहा मु०नगर से थाने के प्रचलित सक्रिय हिस्ट्रीशीटर एच.एस. नं० ३७ए अमन उर्फ तालीब पुत्र फारूख नि०- सलीम कोढी वाली गली किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर हाल पता जामियानगर खालापार थाना को०नगर मु०नगर को बाद पुलिस मुठभेड़ नाजायज असलाह के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । पकड़े गये अभियुक्त का नाम अमन उर्फ तालीब पुत्र फारूख नि०- सलीम कोढी वाली गली किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर हाल पता जामियानगर खाला पार थाना को०नगर मु०नगर से एक तमंचा ३१५ बोर व एक जिन्दा कार० व एक खोका कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं।पकड़े गये अभियुक्तों को शहर कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है।
खाईबाडी करते पकड़ा
मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रामलीला टीला जोगेन्द्रपाल सिह के द्वारा सट्टा जुआ व अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों को जेल की हवा खिला रहें हैं। चौकी प्रभारी रामलीला टिल्ला जोगिंद्र पाल सिंह के द्वारा आज भी एक शातिर अवैध कारोबार करने वाले को सट्टे के खाईबाड़ी को मौहल्ला लद्दावाला से परवेज अहमद उर्फ लाला पुत्र रहीस अहमद नि० मौ० लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु०नगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिस के सम्बंधित मु०अ०सं० १७/२०२२ धारा सार्वजनिक जुआ अधि० थाना को०नगर ,मु०नगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से पर्चा सट्टा व १८६०/- रूपये बरामद हुये ।
डीएम ने प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव २०२२ को जनपद में शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रुप से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग के दौरान सभी प्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान ’शांति व्यवस्था बनाये रखने, असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस से साझा करने, कोविड-१९ के नियमों का पालन करने’ सहित अन्य दिशा-निर्देशों से अवगत कराया ।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस को अलर्ट किया है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला पुलिस भी चुनाव मोड पर आ गई है। पुलिस की स्टेटिक टीम ने वाहनों की तलाशी ली। एएसपी ने नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर कचहरी व आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीओ ने अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने वाले स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव आचार संहिता पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए। रविवार दोपहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस की स्टेटिक टीम ने क्षेत्र के हाईवे पर अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली। देखा, कि कोई गाड़ी में मोटी रकम लेकर तो नहीं जा रहा है। थाना टीम के साथ सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने चुनाव संपन्न कराने के लिए नगर में पहुंचने वाले अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने के लिए चिन्ह्ति स्थानों आईटीआई व केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। सिविल लाइन थाने की टीम ने नगर के विद्युत खंभों व दीवारों पर लगाए गए विभिन्न राजनैतिक दलों के पोस्टरों को भी उतरवाया। दोपहर बाद एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत के साथ नामाकंन प्रक्रिया के मद्देनजर कचहरी व आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया। एसपी सिटी ने बताया, कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
छपार थाने पर भाकियू तोमर करेगा धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर /छपार। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के सदर ब्लांक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने गांव दतियाना में अपने आवास पर मिटिग कि गयी सभा में मौजूद किसानों ने बताया है कि थाना छपार में किसानों और आम जन का उत्पीडन किया जा रहा है और बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है और केवल पैसे कि तर्ज पर काम हो रहा है पैसे के बल पर धारा बढ़ाए और घटायी जा रही है किसानों कि कोई भी सुनवाई भी किसी भी तरीके से नहीं हो रही और क्रोश केस का खेल बड़े पैमाने चल रहा है जिसके चलते पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है और पुलिस दोनों पक्षों से क्रॉस केस कर मोटी रकम वसूलने काम कर रही है जिसके चलते क्षेत्र में भारी रोष है और फर्जी मुकदमे दर्ज करने में भी छपार पुलिस बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रही है सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा किसान और आमजन का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ११ जनवरी को संगठन छपार थाने पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना करेगा उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को से आह्नन किया है कि सभी अपनी रिजाई और गद्दे और भट्टी और खाने का सामान लेकर थाने में पहुंचे जब तक किसानो कि समस्याओ का निस्तारण नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहैगा इस मौक़े जितेन्द्र चौधरी सुनील चौधरी नरेन्द्र चौधरी सदाम जमीर हसीर रियासत आदि लोग मौजूद रहै।।
वार्षिकोत्सव कोविड प्रोटोकोल के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। कचहरी रोड स्थित होटल में पैथोलाजी लैब ओनर एंड टेक्नोलाजी वेलफेयर एसोसिएशन का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही फर्जी पैथोलाजी लैब पर अंकुश लगाने की मांग उठी। वहीं जिलेभर से आए लैब संचालकों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोविड के नियमों का पालन करते हुए दायित्व निर्वहन का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा. वसीम अंसारी ने कहा कि जिले के सभी लैब संचालक अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही लैब में डिप्लोमाधारीकर्मियों की ही नियुक्ति करें। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि नर्सिग कॉलेज आफ मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या एनएफ चनु ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है, ऐसे में संक्रमण से बचाव को लेकर सतर्क हो जाएं। पैथोलाजी लैब ओनर एंड टेक्नालाजी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कौशिक ने कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित फर्जी पैथोलाजी लैब पर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। सम्मेलन को डा. लोकेंद्र बालियान, डा. तालिब व संरक्षक डा. प्रमोद उपाध्याय ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में डा. तालिब गौर, प्रशांत शर्मा, शाहनवाज, अब्दुल हक अंसारी, संजीव कुमार, राकेश, यूनुस, मुकेश, ब्रजवीर व अमित आदि मौजूद रहे।
जिले का नाम रोशन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने ३९वीं सीनियर रोइंग चौंपियनशिप के तीन इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।
क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी साधारण किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र पुनीत कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे में तीन जनवरी से नौ जनवरी तक आयोजित ३९ वीं सीनियर नेशनल रोइंग (नौकायन) चौंपियनशिप में अपने साथी खिलाड़ी गुरमीत सिंह के साथ सर्विसेज की तरफ से खेलते हुए दो किमी की प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल व सेमी फाइनल में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई । इसके अलावा आर्मी , महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भी फाइनल में पहुंचे । फाइनल में पुनीत व गुरमीत की जोड़ी ने ७रू२४ मिनट में उक्त दूरी को तय करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया । इसके अलावा ५०० मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में भी सर्विसेज की तरफ से खेलते हुए अपने साथी गुरमीत के साथ यह दूरी १रू३२ मिनट में तय कर स्वर्ण पदक हासिल किया । वहीं, मेंस ऐट में सर्विसेज की टीम की तरफ से खेलते हुए दो किमी की प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। पुनीत ने प्रतियोगिता के तीन इवेंट में तीन स्वर्ण पदक हासिल कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है । लक्ष्मण पुरस्कार विजेता यह खिलाड़ी एशियन रोइंग चौंपियनशिप २०२१ में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है । उक्त रोइंग खिलाड़ी की इस उपलब्धि से ग्राम में खुशी की लहर है ।
वांछित दबोचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त रमेश पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार को गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र इकबाल, शोएब पुत्र इकबाल नि0 तुर्किस्तान थाना पुरकाजी मु0नगर को फलौदा मोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोष त्यगी द्वारा वारण्टी अभियुक्त शाहनजर पुत्र सालिम नि0 ग्राम जटवाडा थाना ककरौली को गिरफ्तार किया।
विश्व हिन्दी दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर । विकास खण्ड मोरना के भोपा,शुक्रताल, भोकरहेडी एवं ककरौली क्षेत्रों के विद्यालयों में विश्व हिन्दी दिवस हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इण्टर कॉलेज भोकरहेडी के प्रधानाचार्य डॉ कैप्टन प्रवीण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष १० जनवरी को मनाया जाता है।वर्ष २००६ में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा १० जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर हर वर्ष मनाए जाने की घोषणा की गयी थी। इसके बाद से ही हिंदी दिवस को आज के दिन हर वर्ष मनाया जाता है। जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि विश्व हिंद दिवस का उद्देश्य है पूरे विश्व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अधिक प्रयास करना और इसे अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में विकसित करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाया जाना है। महर्षि सुखदेव इण्टर कॉलेज मोरना के प्रधानाचार्य फूलचंद ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी को पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है जो वर्ष १९७५ में नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था। सीनियर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अरविंद कुमार ने कहा कि हिंदी भाषा विश्व में अधिकतम जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत के अतिरिक्त हिंदी भाषा नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो और फिजी जैसे अन्य देशों में भी बोली जाती है। वरिष्ठ प्रवक्ता रामपाल मृदुल ने कहा कि आपसी संवाद का बहुत ही सरल माध्यम हिंदी भाषा है। हिंदी भाषा भाषी क्षेत्रों के अतिरिक्त भारत और दुनिया के देशों में हिंदी को सुरुचिपूर्ण तरीके से बोला जाता है। सेवानिवृत्त हिन्दी प्रवक्ता यशपाल सिंह विश्वबन्धु ने कहा कि वार्तालाप का माध्यम हिंदी भाषा है। जिसमें आसानी से शब्दों को एक दूसरे के साथ तारतम्य में बैठाकर बोलने में आसानी होती है। नवनियुक्त हिन्दी प्रवक्ता परमावती प्रजापति ने कहा कि आधुनिक समय में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए हिंदी साहित्यकारों के द्वारा अनेक विधाओं में गद्य एवं पद काव्य की रचना की जा रही है। संप्रेषण का उचित माध्यम होने के कारण हिंदी में सारगर्भिता का भाव समाहित है। हिंदी शिक्षक राणा प्रताप सरोज ने कहा कि हमारे साहित्यकारों द्वारा हिंदी को उच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए अपनी लेखनी का बहुत ही सुंदर तरीके से प्रयोग किया जा रहा है। अनेक गद्य एवं पद विधाओं में हिंदी की रचित संरचनाएं मन मस्तिष्क में मधुरकारी भाव प्रवाहित करती है। नवनियुक्त संस्कृत प्रवक्ता तिरलोकी नाथ पाठक ने कहा कि हिंदी को उसका उचित स्थान दिलाने के लिए हिंदी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिंदी को प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है और विविध क्षेत्रों में हिंदी भाषा को सरलता के साथ पहुंचाया जा रहा है। इस सब का श्रेय हमारे हिंदी साहित्यकारों को जाता है जो समय समय पर अपनी काव्य रचनाओं से समाज में हिंदी के प्रति संप्रेषण का भाव उत्पन्न करते हैं। विचारों को एक दूसरे के बीच हिंदी भाषा ही पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। कंप्यूटर की भाषा में भी हिंदी को उच्च स्थान प्राप्त हो रहा है। हिंदी गद्ययावली एवं पदावली साहित्यिक रचनाओं में हिंदी का खुलकर प्रयोग होता है आज देश का ऐसा कोना नहीं है जहां पर हिंदी भाषा ने अपनी पैठ न बना ली हो। दूरस्थ क्षेत्रों में भी हिंदी को बहुत ही सरलता के साथ बोला जाता है और अपनाया जाता है। विश्व के अनेक देशों में भी वार्तालाप का माध्यम हिंदी भाषा ही हो रही है। इसलिए हिंदी भाषा को विश्व भाषा का दर्जा देने का समय प्रारंभ हो चुका है। सही अर्थों में हिंदी भाषा विश्व धरातल पर अपने चहुमुखी रूप लक्षण से प्रकट होती जा रही है। हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता तभी होगी जब हम हिंदी को उसका उचित स्थान दिलाने में कामयाब होंगे।
धूप से राहत
मुजफ्फरनगर। पिछले तीन-चार दिनो से हो रही बारिश के व सर्द हवाओं से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित चल रहा था। आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ली तथा धूप निकलने पर सर्दी का सितम झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश के कारण मजबूरन ज्यादातर समय अपने घर मे बीता रहे लोगों ने साफ मौसम का फायदा उठाते हुए दिनभर भागदौड कर अपने जरूरी काम निपटाए। वहीं दूसरी और गृहणियो ने भी घरेलू काम घर की धुलाई सफाई,कपडों को धूप मे सुखाना आदि विभिन्न काम निपटाए। धूप निकलने के कारण अक्सर सभी लोग अपने घर की छतो पर एवम घरो के बाहर बैठे नजर आए। सर्दी के कारण जिला प्रशासन द्वारा 16 जनवरी तक छोटे बच्चो का अवकाश घोषित होने के कारण बच्चो ने गली मौहल्लो मे जमकर क्रिकेट खेला। तीन दिन बाद हुए मौसम मे बदलाव धूप निकलने से लोगो ने राहत महसूस की। सभी लोगो ने जमकर धूप का लुत्फ उठाया।
युवक की मौत
खतौली। करीब 15 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रेक पर टबिटा व मढकरीमपुर फाटक के बीच पडा देख मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराते हुए परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गांव मढकरीमपुर रेलवे फाटक के बीच बीती रात करीब 15 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पडा देख कुछ ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। युवक का शव पडा होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों के चलते मृतक की पहचान सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव खेडी विरान बहादरपुर निवासी रोहित पुत्र छत्रपाल के रूप मे हुई। बताया जाता है कि उक्त युवक ट्रक पर कन्डक्टरी करता था। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया है।
शातिर तमंचा, कारतूस सहित पकड़ा
शाहपुर। शातिर के तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ शाहरूख पुत्र इकबाल नि0 हरसौली थाना शाहपुर मु0नगर को हरसौली ईदगाह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
सचिन पाल व शारिक मिर्जा को सपा युवजन सभा मे अहम जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित सपा युवजन सभा की मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अनुमति से सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी द्वारा पाल समाज के युवा सक्रिय नेता सचिन पाल निवासी ग्राम दतियाना को सपा युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष व खतौली निवासी शारिक मिर्जा को सपा युवजन सभा नगर अध्यक्ष खतौली मनोनीत किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि नव मनोनीत सचिन पाल व शारिक मिर्जा सक्रिय युवा है उनके द्वारा आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना तय है।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप धनगर ने कहा कि घर घर जाकर सपा कार्यकर्ता प्रचार की कमान संभाले तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता को जागरूक करें।
सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि युवजन सभा के कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर सपा व गठबंधन प्रत्याशियों को विजई बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। नवमनोनित जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा सचिन पाल व सपा युवजन सभा नगर अध्यक्ष खतौली शारिक मिर्जा ने चुनाव में सपा की कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत के लिए वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त किया।
प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा नेता हरेंद्र पाल टीटू पाल रमन शुभम पाल सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी मोनू जैदी नियाज हैदर मखियाली सपा नगर अध्यक्ष खतौली जावेद सोल्जर सादिक मुल्तानी सलमान त्यागी डॉ इसरार अल्वी सलमान सिद्दीकी विकास पाल तुषार पाल इकराम अंसारी मोंटू मिर्जा मोहम्मद आरिफ विकास पाल गौरव पाल रवि पाल सुरेश चंद विपिन पाल शिवा पाल मोनू पाल मिंटू पाल सहित अनेक सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।


