समाचार
यायायात नियमों के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उददेश्य एवं सडक हादसो से बचाव के लिए परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्र्तगत आयोजित बाईक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत आज सुबह मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार, एआरएम रोडवेज बी.पी.अग्रवाल,एसडीएम सदर,सीओ टेªफिक, सीओ सिटी दीक्षा शर्मा आईपीएस सहित समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
हजारों की नकदी निकालने का आरोप
मुजफ्फरनगर। एटीएम पर पैसे निकलवाने गए व्यक्ति के एटीएम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदल कर 20 हजार रूपये निकाल लिए। पीडित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मंाग की।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी विजय शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा रूडकी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम पर पैसे निकलवाने के लिए गया हुआ था। विजय शर्मा का आरोप है कि जिस समय वह एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया तो इस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने धोखे से उसका सिम कार्ड बदल कर विजय शर्मा के खाते से 20 हजार रूपये निकाल लिए। पीडित व्यक्ति ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मंाग की।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते युवती सहित दो लोगो ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुददीनपुर रोड निवासी रेशमा नामक युवती ने अज्ञात कारणो के चलते घर ेमे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई युवती के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं तितावी के गंाव नसीरपुर निवासी गौरव नामक युवक ने भी अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उक्त् युवक के परिजनो ने आनन-फानन मे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डीएवी काॅलेज मे ललित कला आकदमी के तत्वाधान मे आयोजित कला प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं को चित्रकारी एवं शिल्पकारी के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने कला प्रतियोगिता मे बढचढ कर हिस्सा लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज आर्य समाज रोड पर सामाजिक संस्था ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डा.महावीर प्रसाद के निर्देशन मे छात्र-छात्राओं को चित्रकला एवं शिल्पकारी के विषय मे जानकारी दी गई। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान काॅलेज प्राचार्य, कला विभागाध्यक्ष तथा स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन
खतौली। विधायक द्वारा ब्राहमण समाज के खिलाफ की गयी टिप्पणी के विरोध में रालोद के नेतृत्व में ब्राहमण समाज के अनेक लोगों ने थाने पर धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया तथा हिरासत में लिये गये पूर्व प्रधान की रिहाई की मांग की।
आरोप है कि बीती देर शाम खतौली थाना क्षेत्र के गांव बुआडा में एक शादी समारोह के दौरान बुआडा के पूर्व प्रधान हरसरन शर्मा तथा खतौली विधायक के बीच मामूली बात पर हुई आपसी कहासुनी तथा विधायक द्वारा ब्राहमण समाज पर की गयी टिप्पणी से मामला बढ जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हरसरन शर्मा को हिरासत में ले लिया था। वहीं दूसरी ओर आज, उक्त मामले से गुस्साएं ब्राहमण समाज के अनेकों लोगों ने रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में थाना खतौली पर एकत्रित होकर विधायक विक्रम सैनी के द्वारा की गयी टिप्पणी के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए हिरासत में लिये गये हरसरन शर्मा को छुडाये जाने की मांग की। इस दौरान सुबोध शर्मा, राकेश शर्मा सहित ब्राहमण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
मुठभेड के दौरान शातिर दबोचा
चरथावल। पुलिस ने मुठभेड के दौरान शातिर वाहन चोर को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ मे जुट गई है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी तथा जनपदभर मे अपराधो पर रोकथाम के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिह यादव के नेतृत्व मे दधूडे चैकी इंचार्ज राजकुंमार यादव व उनकी टीम ने निर्धना मोड से मुठभेड के दौरान गुडगंाव निवासी शातिर वाहन चोर नौशाद को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को बरामद हुई बाईक छपार पीएनबी के समीप से चोरी हुई थी। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ मे जुट गई है। थाना प्रभारी सूबे सिह यादव का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के पश्चात और अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मृतक की शिनाख्त व छानबीन के प्रयास तेज किए। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन की गेटवे चैकी क्षेत्र के अन्र्तगत रेशू विहार फाटक से कुछ दूर अमर सिह स्वीटस के पीछे से जा ही रेलवे लाईन पर आज सुबह टेªन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसेे मे मौत की सूचना पर मौके पर मौके पर पहंुची पुलिस ने शत-विक्षत शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। ताकि उसके परिजनो को इस दुखद हादसे से अगवत कराया जा सके।
निराश्रित व बेसहारा लोगों को भिजवाया रैनबसेरा
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के चलते निराश्रित व बेसहारा लोगों को प्रशासन द्वारा रैन बसेरा तथा आश्रय स्थल पर भिजवाया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश है कि रात्रि को फुटपाथ, ओवरब्रिज पर सडक के किनारे सोने वाले निराश्रित असहाय लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा रैनबसेरा व आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये तथा उक्त निराश्रित लोगों को रैनबसेरा भिजवाया जाये। सर्दी के दृष्टिगत यह निर्देश किये हुए है। इसी संदर्भ में बीती रात्रि नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन में पुलिस व पालिका की टीम ने सडक किनारे खुले में सो रहे निराश्रित लोगों को रैनबसेरा भिजवाया गया।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मीरापुर। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिम्मी भाटी और फातिमा खातून ने किया। उद्घाटन के बाद बच्चों ने पीटी, मार्चपास्ट, योगा, नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। १०० मीटर दौड़ में छात्र सुखप्रीत, रोहित व शुभम, बालिका वर्ग में तनुप्रीत व प्रियांशी, जूनियर वर्ग में डोल रेश में साक्षी, मानवी तथा वैष्णवी, मयंक, अभिजीत, हरभजन, लेमनरेस में यश, मुजम्मिल व सरित, फ्रॉग रेश में यश कुमार, लविश, मंकी रेश में कार्तिक, अंकुश, दक्ष ने मेडल जीते। कबड्डी में ओरेंज हाउस व रेड हाउस प्रथम व द्वितीय रहे, वहीं खो-खो में व्हाइट हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अंजलि गौतम, अक्की चैधरी व चेलसी, शाटपुट में वंश चैधरी, शिवम व इंद्रजीत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल डायरेक्टर सिम्मी सहोता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सम्मी भाटी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों का महत्व बताया। इस अवसर पर फातिमा खातून, रीता शर्मा, कोमल राणा, खुशबू, काजल, स्वाती, सोनाक्षी, मोनिका, धनवीर, प्रियंका, कुमकुम, गुरूदीप, जीत सिंह, गोविंद, राजन आदि सक्रिय रहे।
नशे के खिलाफ चलाई जायेगी मुहिम
पुरकाजी। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। फोर्स व पुलिस में जाने की तैयारियों में जुटे युवाओं को पुलिस दौड़ व परीक्षा आदि को लेकर टिप्स देगी। सिपाही गांव दर गांव लोगों को जागरूक करेंगे। क्राइम कंट्रोल के अलावा पुलिस ने सामाजिक कार्य करने की अनूठी पहल की तैयारी की है। प्रभारी निरीक्षक हरसरन शर्मा ने बताया कि एसएसपी अभिषेक के आदेश पर पुलिस क्षेत्र में लोगों को जीरो ड्रग्स अभियान के तहत जागरूक करेगी। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों व अन्य जिम्मेदार लोगों से युवाओं को नशे से दूर कराने तथा मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की सूचना देने को कहा जाएगा। बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस गांवों में जाकर सेना, पुलिस व अर्धसैनिक बल में जाने की तैयारी में जुटे युवाओं को टिप्स देगी, जिसमें महिला सिपाही युवतियों को तथा पुरुष सिपाही लड़कों को तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे। परीक्षा, दौड़, इंटरव्यू, मेडिकल आदि के बारे में अभ्यर्थियों को बताया जाएगा। जिससे युवा पूरी तैयारी के साथ भर्ती में जा सके। इस दौरान एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, राहुल शर्मा, निशा, सीटू, उपासना आदि मौजूद रहे।
समारोह में अभिभावकों का मनमोहा
जानसठ। एंबियंस एकेडमी का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभावकों का मनमोह लिया। प्रतिभागी बच्चों को विधायक विक्रम सैनी द्वारा पुरस्कार देकर बेंच लगाकर सम्मानित किया गया।
एंबियंस एकेडमी का अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी व नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया। वहीं, स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता व प्रधानाचार्या रितिका महाजन के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के जरिए सबका मनमोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की अनुशासन समिति ने हेड ब्वॉय के लिए केशव, हेड गर्ल सानवी, हेड डिसिप्लिन इंचार्ज के लिए कनिष्का व वान्या को चुना गया। प्रगति हाउस के कैप्टन सोनाक्षी वाइस कैप्टन उज्ज्वल, सपोर्ट कैप्टन फखरे अलम, प्रेरणा हाउस के कैप्टन माहीतिर, वाइस कैप्टन मोहित तथा स्पोट्र्स कैप्टन जुबेर, कल्चरल हाउस राशि, प्रयास हाउस से कैप्टन रुदुर, वाइस कैप्टन यश, सपोर्ट कैप्टन नवाजिश, कल्चरल हेड ओमनी, प्रकाश हाउस से कैप्टन जुनेद, वाइस कैप्टन कृष, सपोर्ट हेड सादिक, कल्चरल अहाना काम्बोज को चुना गया। जिन्हें प्रधानाचार्या रितिका महाजन द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक विक्रम सैनी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना ने स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता को ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम किए जाने को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही बच्चों में आगे बढ़ने की भावना बढ़ती है। इस दौरान सत्यव्रत बालियान, रविंद्र राजवंश, अजय, बृजेश रस्तोगी, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सभासद अश्वनी चैधरी, प्रभात सैनी, राजकुमार प्रधान, निशांत काम्बोज आदि उपस्थित रहे।
जाट डिग्री कालेज में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जाट डिग्री कॉलेज में आज भारतीय मीडिया राजनीति से प्रभावित मुद्दे को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसकी मुख्यअतिथि केंद्रीयमंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान की धर्मपत्नी डॉ सुनीता मलिक रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिता में १४ महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यथिति बक फूलों का बुके देकर सम्मान किया गया। वहीं जाट डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल नरेश मलिक ने प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि इन प्रतियोगिताओ से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें जज्बा पैदा होता है। प्रतियोगिता में गाजियाबाद महाविद्यालय की टीम प्रथम आई और वहीँ अलग-अलग विषयो पर मोदीनगर, मेरठ व मुजफ्फरनगर महाविद्यालय के विद्यार्थी विजेता रहे,प्रतियोगिता में कई वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे।
जीरो ड्रग्स अभियान के तहत किया जागरूक
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव महोदय के आदेशनुसार चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत जागरुकता अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी/चैकी प्रभारी/बीट आरक्षि यों द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया, अभियान के अन्तर्गत जनसभाओं/बैठक कर स्थानीय व्यक्तियों को नशे के दुशपरिणाम के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही नशे से बचने व सही राह पर आने के उपायों से भी जागरुक किया गया। जागरुक करने के साथ साथ जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जीरो ड्रग्स अभियान के शत प्रतिशत प्रसारण हेतु पंपलेट भी चस्पा किये गये। पंपलेट में हेल्पलाईन नम्बर अंकित है जिससे सभी को अवगत कराया गया साथ ही अपील की गयी यदि ड्रग्स बैचे या खरीद जाने की सूचना किसी भी व्यक्ति को प्राप्त होती है तो वह तत्काल इन नम्बर पर वार्ता कर जानकारी दे, सभी व्यक्तियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी पहचान पूर्णतय गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की पूछताछ बिल्कुल नही की जाएगी। नवयुवकों को किया गया जागरुक फौज/पुलिस की तैयारी कर रहे नवयुवकों तथा स्कूल/कॉलेज में जाने वाले छात्रों को भी ड्रग्स के हानिकारक परिणामों के बारे में जागरुक किया गया साथ ही पेपलेट पर अंकित नम्बर के बारे में भी जानकारी दी गयी। यदि कोई व्यक्ति आपके आप पास या सार्वजनिक स्थान पर/खुले में/ हाईवे पर चलती कार/मोटर साईकिल रोककर या बैठकर शराब का सेवन करता है, तो इसकी सूचना आप तत्काल थाना प्रभारी/चैकी प्रभारी/बीट आरक्षी के मोबाईल नंबर पर या मोबाईल नंबर-९६९०११२११२ अथवा ११२ पर सूचना दे सकते है। आप और हम मिलकर जीरो ड्रग्स अभियान को सफल बना सकते है, पुलिस का सहयोग करे जनपद को नशा मुक्त बनाने में
सम्राट इंटर कॉलेज मैं उर्दू प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था ब्राइट फ्यूचर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शहर के मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज में २४ नवंबर को उर्दू की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के कई कॉलेजों विद्यालयों एवं मदरसों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ब्राइट फ्यूचर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री फैसल काज़मी ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में उर्दू के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने से है।इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए सम्राट कॉलेज ने सहयोग दिया। संस्था के उपाध्यक्ष हाफिज अताउलहक ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का रिजल्ट २८ नवंबर को जारी होगा। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के छात्र-छात्राओं एवं ज़िले के प्रधानाचार्यों तथा उनके विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के महासचिव एवं सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरशद सम्राट ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में लगभग ५०० छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें नवाब अजमत गल्र्स इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मदरसा पैगाम ए इंसानियत, आजाद हाई स्कूल, सम्राट इंटर कॉलेज, यूनिक पब्लिक स्कूल, एवरग्रीन जूनियर हाई स्कूल, दून वैली पब्लिक स्कूल, आर एन पब्लिक स्कूल, फारूक जूनियर हाई स्कूल, ज़ेनबिया गल्र्स इंटर कॉलेज, सम्राट पब्लिक स्कूल, तामीर ए मिल्लत जूनियर हाई स्कूल, शीबा तालीमी इदारा, शमा मॉर्डन जूनियर हाई स्कूल, डीएस पब्लिक स्कूल, सदन पब्लिक स्कूल, जी एस पब्लिक स्कूल, द मुस्लिम पब्लिक स्कूल, मदरसा दारुल उलूम नूरानिया, यूनिवर्स कम्प्यूटर सेंटर, अहमद होम ट्यूशन, मदरसा दारुल उलूम आदि संस्थानों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। कारी मोनिश, आरिफ थानवी, इदरीस अहमद, तल्हा सिद्दीकी, हाशिर, आसिफ राव, रजत, शिखा, बिलाल अहमद, अमरीन खान, क़ारी राशिद, निशा शर्मा, मुफ़्ती रियाज़ुल्हक़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मेले में उमडी भीड
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय इंटर कालेज के मैदान में लगाये गये दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले मे रविवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों सहित नगर के मशहूर चिकित्सक भी वहां मौजूद रहे जिन्होंने आने वाले मरीजों की जांच की। इस स्वास्थ्य मेले में अल्ट्रासांउड, ईसीजी, एक्सरे एवं अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की सुविधा रही। भारी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न बीमारियों की जांच करायी।
गोरतलब है कि गत दिवस केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ किया था। गत दिवस लगभग पांच हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों द्वारा की गयी थी। दिव्यांगों को उपकरण एवं बच्चों को चश्मे आदि भी वितरित किये गये थे। रविवार को दूसरे दिन स्वस्थ बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे मौजूद रही उन्ही के समक्ष हेल्थी बेबी शो के प्रतियोगी बच्चों को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी पीएस मिश्रा, सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल, महिला सीएमएस डा. अमिता गर्ग सहित कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने वाली स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीताजंलि वर्मा मौजूद रही। स्वास्थ्य मेले में रविवार को रही मरीजों की भीड़, हैल्थी बेबी शो का आयोजन
जीता गोल्ड मेडल
मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड नी इंटरनेशनल गेम्स व दुबई न स्पोट्र्स काउंसिल के द्वारा न दुबई में किया गया। इसमें । जन्नत बेदी ने तीरंदाजी में ७ गोल्ड मेडल हासिल किया। । मूल रूप से जन्नत बेदी जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाली हैं, जो अब पिछले कई सालों से गोवा में रह रहे हैं, पिता – जगजीत सिंह बेदी ने कहा कि – वे इस उपलब्धि के लिए बहुत खुश हैं। बेदी ने कहा कि जन्नत पहले भी कई बार गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल ला चुकी है। जन्नत निरंतर ऐसे ही मेहनत करेंगी व आने वाले तीरंदाजी में पदक जीतकर भारत का झंडा फहराती रहेगी। जन्नत एशियन गेम्स व ओलंपिक गेम्स के लिए भी तैयारी करेंगी । जन्नत बेदी सरदार सुखदर्शन सिंह (राजकीय सदस्य अल्पसंख्यक उत्तर प्रदेश सरकार की पोती हैं। अंडर-१४ में गोल्ड मेडल व टोटल लेडिज जन्नत बेदी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताएं में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। नौ में पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने १५ नवम्बर २०१९ को छठा युनाईटेड अगस्त २०१८ में इंडिपेंडेंस डे ऑर्चरी इंटरनेशनल गेम्स में भी गोल्ड मेडल प्राप्त फेस्टिवल में अंडर-१४ गल्र्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।
वसूली पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में लाभार्थियों से अवैध वसूली का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित ने डूडा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की। मामले में एडीएम प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आवेदकों से वसूली हो रही है। शनिवार को मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी इस्तेखार खान ने परियोजना अधिकारी डूडा को शपथपत्र देकर शिकायत की। उसने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत उसका मकान स्वीकृत हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके मकान की जांच के लिए एक व्यक्ति गया था। उसने मौके की फोटोग्राफी भी की। आरोप है कि उसने लाभार्थी से पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बदले उसने मकान जल्द बनवाने तथा बची हुई किस्त की धनराशि भी शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। इस्तेखार का कहना है कि उसने पांच हजार रुपये उक्त व्यक्ति को दे दिए। पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में विभाग में शिकायत की तो आरोपी अपने कई साथियों के साथ उसके घर पर पहुंच गया तथा दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उधर, परियोजना अधिकारी डूडा संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
पहले भी होती रही है अवैध वसूली-नगरीय विकास अभिकरण में संचालित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अवैध वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा है। पहले भी अवैध वसूली को लेकर कई शिकायतें हो चुकी हैं। कुछ दिनों पूर्व ही विकास भवन से एक व्यक्ति को अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विभाग में सक्रिय दलाल लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं।
युवक ने तानी खतौली विधायक पर पिस्टल 
विधायक के अपशब्द करने पर कोतवाली में ब्राह्मण समाज का हंगामा
खतौली। खतौली कस्बे में बुआडा कलां रोड पर स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आये खतौली विधायक पर एक युवक ने पिस्टल तान दी, इतना ही नहीं उसने बचाव में आये विधायक के पुत्र व गनर के साथ मारपीट कर दी। विधायक द्वारा तीन नामजद व तीन अज्ञात में तहरीर दी गयी। विधायक के ब्राह्मण समाज को अपशब्द कहने पर कोतवाली में हंगामा मच गया। बामुश्किल पुलिस ने विधायक को सुरक्षित भीड से निकालकर कोतवाली से बाहर भेजा।
बुआडा रोड पर स्थित एक बैंकट हॉल में सत्यपाल सैनी की लड़की की शादी थी। इसमें खतौली क्षेत्र के विधायक विक्रम सैनी भी शामिल हुए। इसी शादी समारोह में बुआडा कलां गांव का एक युवक हरस्वरूप शर्मा भी शामिल हुआ। उसकी किसी बात को लेकर विधायक विक्रम सैनी से मुंहभाषा हो गयी। बात इतनी बढ गयी कि हरस्वरूप शर्मा ने विधायक विक्रम सैनी पर अपनी लाईसेंसी पिस्टल तान दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव को आये विधायक पुत्र प्रभाष सैनी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बचाव में आये गनर प्रेमपाल सैनी के साथ भी मारपीट की गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, जिस पर पुलिस हरस्वरूप शर्मा को हिरासत में लते हुए उसकी लाईसेंसी पिस्टल जब्त कर ली। विधायक विक्रम सैनी तहरीर देने कोतवाली पहुंचे, जिसमें उन्होंने हरस्वरूप शर्मा, रणधीर सिंह पूर्व प्रधान व बिजेन्द्र व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे, जहां पर विधायक द्वारा समाज को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर दिया गया, जिसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने कोतवाली में हंगामा खड़ा कर दिया। बात इतनी बढ गयी कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पडा, जिसके बाद उन्होंने बामुश्किल विधायक विक्रम सैनी को भीड के चंगुल से निकालकर थाने से बाहर सुरक्षित छोडा। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पर ब्राह्मण समाज को हंगामा जारी था और विधायक के विरूद्ध तहरीर देने की तैयार थी।
मस्जिद में ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने किये चंदे के रुपये व अन्य सामान चोरी
पुरकाजी। पुरकाजी में पूर्व गृहराज्य मंत्री वाली मस्जिद में रात्रि अज्ञात चोरो ने हुजरे के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए एक साल के चंदे के रूपए व अन्य सामान को चुरा कर ले गए। मजे की बात यह है कि चोरी हुजरे में रखे हुए नए ताले को गल्ले में लगाकर चले गए। चोरी का पता सुबह के समय के लगा, जब मस्जिद में नमाजी नमाज पढ़ने के लिए आए। मज्जिद के मोअज्जिन ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इसे पूर्व भी तीन बार मस्जिद में चोरी हो चूकी है और इससे पहले चोरो ने कीमती पानी की टोटी उतार कर ले गए थे। पुरकाजी के सूली वाला बाग के निकट पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदुज्जमा ने मस्जिद बनाई हुई है।
मस्जिद के मोअज्जिन मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि रात के समय जब सभी नमाजी नमाज पढकर चले गए उसके बाद वह मस्जिद का गेट बंद कर निकट ही एक दुकान में सोने के चला गया। रात्रि में अज्ञात चोरांे ने मस्जिद के हुजरे में रखे हुए गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए साल के चंदा में इकटठा हुए रूपए व अन्य सामान को चुराकर ले गए तथा हुजरे में रखे हुए नए ताले को गल्ले में फिर से लगाकर चले गए।
सुबह के समय मस्जिद में चोरी का पता चला जब नमाजी नमाज पढने के लिए आए। मस्जिद के मोअज्जिन ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मोअज्जिन ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार चोरी हो चूकी है।
