Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लगातार चल रही है शीतलहर, ठंड का दौर जारी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जनवरी माह का दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज कुछ अलग रंग दिखा रहा है। पिछले कई दिनों जहां बारिश हुई वहीं गत दिवस तेज धूप निकली तो मंगलवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए और सुबह ग्यारह बजे तक कोहरे की चादर से शहर लिपटा रहा और वाहन स्वामी भी रेंग रेंगकर अपने वाहनें को लाईटों के सहारे चला रहे थे।

सर्दी के कारण हाथ पाव सुन्न हो रहे थे। हालांकि मंगलवार होने की वजह से शहर में अधिकाशं जगह पर बाजार लगभग बंद रही इक्का दुक्का दुकाने हीं खुली रही। लोगों ने घरों में रहकर ही हीटर, रिजाई आदि से ठंड से बचाव किया।

धूप न निकलने के कारणं ठंड का अहसास अधिक रहा। शीतलहर लगातार चल रही है और हाथ -पांव सुन्न हो रहे थे। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह लकदक दिखे।

 

ठंड से बचाव को जैकेट वितरित की
मुजफ्फरनगर। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मु०नगर आन्नद देव मिश्र व चौकी प्रभारी खालापार थाना को०नगर मु०नगर प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा थाने के ग्राम पुलिस प्रहरियों को सर्दी के मौसम व चुनाव डयूटी के दृष्टिगत जैकेट वितरित की गयी ।

कोरोना सेवा भाव से काम कर रही है टीम
मुजफ्फरनगर। करोना महामारी नए साल के आने के साथ विकराल ले रही है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम की गाडी जगह जगह बहुत अच्छे तरीके से सेवा भाव से काम कर नागरिको के लिए वैकसीन लगाने व करोना टैस्ट करने की सुविधा दे रही है । जिले में एम एम यू कि टीम मीनाक्षी चोक व जानसठ रोड पर रामबाग के बाहर काम कर रही है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एम० एम० यू० के प्रभारी काव्य शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो टीमें कडी मेहनत कर रही है। कई टीम के सदस्य इस समय बीमार भी हो गये है।इन दोनो गाड़ियों पर१०लोगो की टीम काम कर रही है।जो वैकसीनेशन कराने व टैस्ट करने मे अव्वल है।

समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया
मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी, सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषक सुखबीर सिंह, ऋषिपाल अरविंद कुमार, श्रीकांत, हरलाल, रविन्द्र सिंह आदि २१ किसानों की गन्ना भुगतान से सम्बंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nineteen =