Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नरकीय जीवन जीने को मजूबर राम लीला टिल्ला क्षेत्र के लोग

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:नगर पालिका की अनदेखी के चलते नरकीय जीवन जीने को मजूबर राम लीला टिल्ला क्षेत्र के लोग। एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर जारी है जनपद में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे लेकिन लगता तो यह है कि नगरपालिका को इन सब से कोई मतलब नहीं।

राम लीला टिल्ला से गुजरने वाले रोड पर कूड़े का अंबार लगा रहता है जिससे आसपास रह रहे लोग नरकीय जीवन जीवन को मजबूर है। गंदगी के कारण लोगो का निकलना रहना दुश्वार है। कूड़े के बीच से मजूबरी में लोगो को गुजरना पड़ रहा पर नगरपालिका आँखे मुंध कर बैठी है।

https://twitter.com/Shuktaal/status/1480854408539754496?s=20

वहीं कूडे के अम्बार की वजह से बीमारी फेलने का भी डर लगा रहता है साथ ही गंदगी का इतना बुरा आलम है कि कई सौ मीटर तक काफी बदबू आती है और बिना नाक पर कपडा बांधे तो वहां से कोई निकल नहीं सकता।

इस ओर नगरपालिका को ध्यान देना चाहिए और साफ सफाई का विशेष ध्यान कराकर वहां के नागरिकों को इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 10 =