Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन, गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननद ने आशीर्वाद दिया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर।  महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज श्री जी की प्रेरणा से जीओ गीता महिला मंडल मुजफ्फरनगर से सुनीता अरोरा ने अपने पति सुनील अरोरा की समृति मे 9 जनवरी से 15 जनवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जो की कथा व्यास पंडित कृष्णा नन्द महाराज शुक्रतीथ द्वारा सुनाया गया।

16 जनवरी में कथा के समापन पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल एवं अधिवक्ता शिशु कांत गर्ग जी मौजूद रहे सभी नुमाइश कैंप वासियो ने कपिल देव  को रममजं का आशीर्वाद दिया तत्पश्च्यात हमारे पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननद जी महाराज जी ने वर्चुली माध्यम से जुड़ कर सभी को अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे जीओ गीता महिला मंडल से रंजू झा, कल्पना चौहान, दीपसिखा शर्मा, दीपा गर्ग, दीपू, पूजा शर्मा एवं समस्त पुरषार्थी कालोनी के महिला एवं पुरुष का सहयोग रहा एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर ने इस आयोजन मे सहयोगी संस्था के रूप मे कार्य किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, शोभित गुप्ता, विशाल, कशिश, गोपाल गर्ग, अनुज शर्मा, अमित गर्ग, शैलेन्द्र किंगर का पूर्ण सहयोग रहा।

हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत
मुजफ्फरनगर। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार की मौत हो गई। वह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र कुमार काफी लंबे समय से गौतमबुद्ध नगर जिले में तैनात थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =