News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अंगीठी जलाकर कमरे में सोने से दम घुटा, भाई बहन की मौत

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सोमवार रात को भाई-बहन ने ठंड से बचने को अंगीठी जलाकर चारपाई के नीचे रख दी। इसके बाद रजाई ओढ़कर सो गए। फिर सुबह दोनों के शव मिले। काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों अचेत हालत में पड़े थे। दरवाजा तोड़कर गए तो दोनों की सांसें थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि कमरे बंद होने की वजह से धुंआ बाहर नहीं निकल पाया और सोते समय दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। ये घटना चरथावल क्षेत्र के दधेडू कलां गांव की है।
यहां पर कमरे में जलाई गई कोयले की अंगीठी काल बनकर भाई-बहन पर टूट पड़ी। गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति के २ बच्चे १५ साल की लड़की नेहा और १३ साल का लड़का अंश, रात अच्छे-भले खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे। कड़कड़ाती ठंड से निजात पाने के लिए दोनों बच्चों ने अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जला ली। उसे अपनी चारपाई के नीचे रखकर सो गए।
कमरे में खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण अंगीठी से निकला जहरीला धुआं चारों और फैल गया। धुएं से दोनों भाई-बहन की रजाई में सोते-सोते ही दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब दोनों बच्चे देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उनके कमरे में पहुंच कर देखा। दोनों बच्चों के शव लिहाफ में दबे मिले। दो बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रजापति के केवल दो ही संतान थी और दोनों एक साथ जहरीले धुएं के चलते काल का ग्रास बन गईं।
हृदयविदारक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। राजेंद्र और उसकी पत्नी का विलाप देखकर लोगों के आंसू नहीं रुक रहे। एक साथ के दो बच्चों की मौत की खबर जिसने भी सुनी भावुक हो गया। मां-बाप के करुण कुंदन सुन क्षेत्र के लोग भी सिहर उठे।

 

दो शातिर शराब सहित किये गिरफ्तारNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल पुलिस ने दो शराब तस्करों को हरियाणा से तस्करी कर लाई गयी शराब व एक एक कार के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब को विधानसभा चुनावों में सप्लाई के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाया गया था। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बिरालसी नहर पुलिया से थानाभवन की ओर से आ रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार में 33 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व कार को कब्जे में लेकर कार सवार अनिल पुत्र चाप सिंह निवासी शिवकालोनी रोहतक व प्रवीन पुत्र बलवीर निवासी रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये अभियुक्तों ने बताया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हरियाणा राज्य से शराब की तस्करी कर रहे थें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 

शराब पकड़ीNews
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक खतौली के पर्यवेक्षण मे थाना खतौली की टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर अभि० सतपाल पुत्र ओमपाल निवासी चिपयाना थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर को एक कार बलेनो नं० यूपी १४-डीडब्लू-१०११ में ८१ पव्वे हरियाणा मार्का व १६८ पव्वे अरुणांचल मार्का नाजायज के अलकनन्दा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में सतपाल पुत्र ओमपाल निवासी चिपयाना थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर बताया। शातिर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुरेन्द्र कुमार, का० राहुल कुमार, का० अनुज कुमार शामिल रहे।

 

अवैध शराब की भट्टी जब्त
शाहपुर। चुनाव के नजदीक आते ही पुलिस ने चैकिंग अभियान तेज कर दिया है जिसके तहत अवैध शराब का कारोबार करने वाले शातिरों को भी पकड़ा जा रहा है। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा जंगल ग्राम गोयला से अवैध शराब भट्टी को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में देवेन्द्र पुत्र भोरा निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से २३० लीटर अवैध कच्ची शराब, ४० लीटर लहन तथा अवैध शराब बनाने के उपकरण- ०१ गैस चूल्हा मय रेगूलेटर व पाइप, ०१ सिलेण्डर, ०१ पतिला, ०१ कीप, ०१ टार्च, लकडी के टूकडे आदि बरामद किये।

 

विभिन्न स्थानों पर फागिंग, एंटी लारवा का कार्य कराया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं अलाव व्यवस्था कार्य कराया गया। समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकायध्नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। नगर पंचायत पुरकाजी में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी। नगर पंचायत चरथावल में वार्ड नंबर १२ मोहल्ला छिपयान में एंटी लारवा और सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में विभिन्न चौराहों पर ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने का कार्य किया गया । नगर पंचायत मीरापुर में वार्ड संख्या २ व १२ में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया एवं विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य किया गया ।

 

नशीले पदार्थ सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ सहित शातिर को गिरफ्तार किया। पिछले कुछ समय से अवैध नशीले पदार्थो का कारोबार करने वालो के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत रोजाना शातिरों को पकडने में पुलिस कामयाब भी हो रही है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०१ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को जैन मिष्ठान, मौ० प्रेमपुरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बंटी पुत्र जयवीर निवासी प्रेमपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु०नगर।जिसके कब्जे से ०१ किलो २०० ग्राम गांजा बरामद किया।

 

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च
तितावी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तितावी थाना प्रभारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र मे पैदल गश्त की। उल्लेखनीय है कि सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। इसी संदर्भ मे आज आला एसएसपी के निर्देशो के अनुपालन मे एवं एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी द्वारा भारी पुलिसबल के साथ क्षेत्र के गांव लडवा,अमीनगर,ढिंढावली आदि विभिन्न गांवो मे पैदल गश्त की गई।

टीईटी परीक्षा के संबंध में ली बैठकNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में 23 जनवरी दिन (रविवार) को 2 सत्रों में क्रमशः (पूर्वाहन दस बजे से साढे बारह बजे तक व अपराहन ढाई बजे से पांच बजे तक) जनपद मुजफ्फरनगर के 21 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी ) 2021 की परीक्षा के सफल संचालन हेतु चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभागार कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रभूषण सिंह द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिये किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलैक्ट्रानिक किसी भी प्रकार की घडी, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकडे, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार का उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर कोविड हैल्प डेस्क बनाया जाये पर्याप्त मात्रा में धर्मल स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। पर्याप्त मात्रा में आक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय प्रत्येक परीक्षा कक्ष में हेड सैनिटाइजर रखे जाये कुछ अतिरिक्त सर्जिकल मास्क रखे जाये, जो अभ्यर्थियों द्वारा भूल जाने पर उन्हें उपलब्ध कराया जा सके अभ्यर्थियों को उचित दूरी पर बैठाया जाये गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी।
छात्रों के मोबाइल बैग को जमा करने की उचित व्यवस्था यथा अलग से क्लॉक रूम की व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी तथा बैग/मोबाइल रख-रखाव हेतु स्टीकर व रबर बैंड से बांधकर सुरक्षित रखा जाए तथा क्लॉक रूम द्वारा किसी भी परीक्षार्थी से कोई शुल्क कदापि न लिया जाए जिससे कि परीक्षा समाप्ति के उपरान्त किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षको एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगे। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से ओ०एम०आर० शीट की प्रविष्टि सावधानीपूर्वक भरवाएंगे जिससे कि दूसरी ओ०एम०आर शीट देने की स्थिति उत्पन्न न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों को ०६ सैक्टरों में बांटकर सैक्टर मजिस्ट्रेट्स की तैनाती कर दी गयी है इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक एक स्टेटिक मैजिस्ट्रेट में एक एक पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन से नियुक्त किये गये है। उपस्थिति पत्रक पर (ह््ररूक्र) का क्रमांक, पुस्तिका की सीरीज, आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान खुली नहीं रहेगी परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर वीडियोग्राफी करायी जाएगी। समस्त स्टेटिक मैजिस्ट्रेट्स परीक्षा प्रारम्भ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्रो पर अनिवार्य रूप से पहुंचेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर भौतिक संसाधन यथा विद्युत/जेनरेटर, शुद्ध पेयजल, प्रसाधन आदि की समुचित व्यवस्था कर ली जाए। आज की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा की गयी उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), डिप्टी कलेक्टर द्वितीय अभिषेक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर एवं समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेट्स तथा समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स समस्त पर्यवेक्षक, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक तथा अन्य समस्त अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

अनिल कुमार ने किया नामांकनNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच कचहरी परिसर स्थित विभिन्न न्यायालयो मे जनपद की सभी 6 सीटो के लिए नामांकन पत्र खरीदने एवं नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है। सपा-रालोद गठबंधन के नेताओं के साथ पुरकाजी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल कुमार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कचहरी पहुंचे। उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के साथ ही दोनों दलों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन पत्र हासिल करने के क्रम मे मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रशान्त चौधरी ने नामांकन पत्र खरीदा। इसी क्रम मे सदर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की सम्भावित प्रत्याशी के रूप मे जानसठ रोड सुरेन्द्र नगर निवासी श्रीमति आभा शर्मा पत्नि कृष्ण अवतार शर्मा ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। चरथावल विधानसभा सीट से अरूण सिद्धू निवासी अमीरनगर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र खरीदा। चरथावल विधानभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विजय कश्यप की पत्नि श्रीमति सपना कश्यप ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। चरथावल विधानसभा सीट से ही तरूण कुमार निवासी अमीरनगर व अनिल कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र प्राप्त किया। कचहरी परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने कचहरी परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कचहरी परिसर का भ्रमण कर अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत मौजूद रहे।

 

उमा किरण पुरकाजी से लड़ेंगी आजाद समाज पार्टी से चुनावNews
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के प्रयास में विफल होने के बाद अब चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने यूपी विधानसभा चुनाव में सीधे टक्कर लेने की तैयारी करते हुए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। इस बार भी पुरकाजी में पूर्व विधायक अनिल कुमार को चुनौती देने के लिए पूर्व मंत्री उमा किरण चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनको चन्द्रशेखर ने अपने राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी काशीराम से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही चन्द्रशेखर ने जनपद में छह में से पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दो सीटों पर मुस्लिमों को टिकट दिया गया है।
पूर्व मंत्री और सपा नेत्री उमा किरण भी इस बार नया सियासी चोला ओढ़ चुकी है। उन्होंने बसपा के बाद अब सपा को भी बाय बाय कहा और भीम आर्मी प्रमुख के रूप में चर्चाओं में आये चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण के राजनीतिक संगठन आजाद समाज पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। सपा रालोद गठबंधन में उमा किरण भी जनपद की पुरकाजी सुरक्षित सीट से सपा कोटे से प्रमुख दावेदार बनी हुई थीं, लेकिन उनको २०१७ की भांति इस बार भी निराशा ही हाथ लगी। उस चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हुए पुरकाजी से दीपक कुमार को टिकट दे दिया था, जबकि सपा प्रत्याशी के रूप में उमा किरण भी नामांकन दाखिल कर चुकी थी। हाईकामन के विरोध के बावजूद भी उमा किरण ने पुरकाजी से चुनाव लड़ा था।
इस बार भी टिकट कटने से हताश होकर उन्होंने सपा से किनारा कर लिया और आजाद समाज पार्टी में चली गई। आज चन्द्रशेखर ने शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपदों की २० सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इनमें मुजफ्फरनगर की छह में से पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे गये हैं। जनपद की बुढ़ाना सीट से सालिम चौधरी, चरथावल से तरूण कुमार, पुरकाजी से पूर्व मंत्री उमा किरण, मुजफ्फरनगर सदर सीट से सभासद परवेज आलम और खतौली से मनोज गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि मीरापुर सीट से अभी टिकट का ऐलान नहीं किया गया है। पुरकाजी सीट पर उमा किरण के मैदान में आने से यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन सकते हैं और रोमांचक मुकाबला हो सकता है। अभी तक पुरकाजी में भाजपा से विधायक प्रमोद उटवाल, सपा रालोद गठबंधन में पूर्व विधायक अनिल कुमार मैदान में उतरे हैं। अब पूर्व मंत्री उमा किरण की इस क्षेत्र में मौजूदगी इस चुनावी जंग की सरगर्मी को और बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।

बीमार पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा कराया उपचार
मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सक द्वारा कान्हा गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया एवं बीमार पशुओं का उपचार किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कान्हा गौशाला चरथावल का निरीक्षण किया गया, इसमें सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर पेयजल, हरा चारा, भूसा, दाना एवं गोवंश को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था उपलब्ध मिली, तथा बीमार एवं घायल गोवंश की चिकित्सा की गई, गोवंश के स्वच्छ पीने के पानी तथा नियमित रूप से साफ सफाई के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गया।

 

मुकीम कासमी को सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता ग्राम सूवाहेड़ी निवासी मौ मुकीम कासमी को सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी द्वारा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश जचिव मनोनीत किया गया है।
सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर नवमनोनीत सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव मौ मुकीम कासमी का स्वागत करते हुए उनका स्वागत किया गया।
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, युवा सपा नेता नदीम राणा मुखिया, सलमान त्यागी, रागिब सुवाहेड़ी,नवेद रँगरेज, महताब सैफी आदि मौजूद रहे।

 

खाद्यान्न का 19 को भी होगा वितरण
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-173/आ0पू0रा0-निःशुल्क वितरण/2021 दिनांक 17 जनवरी, 2022 द्वारा अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियो के मध्य वितरण हेतु माह जनवरी, 2022 के सापेक्ष आवश्यक वस्तुओं का वितरण दिनांक 15.01.2022 से 17.01.2022 तक कराये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये थे। कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न, साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक, व खाद्य तेल का निर्गमन न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण दिनांक 17.01.2022 तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 अन्तर्गत माह जनवरी, 2022 में अवशेष लाभार्थियों को खाद्यान्न एवं साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक, खाद्य तेल निःशुल्क वितरित कराये जाने हेतु उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं के वितरण की तिथि दिनांक 19.01.2022 तक विस्तारित की गयी है।उक्त अवधि में ई-पॉस के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाईल वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की तिथि पूर्व निर्धारित दिनांक 17.01.2022 के साथ-साथ दिनांक 19.01.2022 को भी उपलब्ध रहेगी।उपरोक्तानुसार दिनांक 19.01.2022 तक कार्डधारको को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस हेतु विक्रेता अपने स्टॉक में अवशेष खाद्यान्न की उपलब्धता की सीमा तक पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरित कर सकेंगे।
अतः उपरोक्त के क्रम में सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-पॉस मशीन के माध्यम से नियमानुसार निःशुल्क आवश्यक वस्तुऐं प्राप्त कर लें तथा आवश्यक वस्तुऐं प्राप्त करते समय कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल अवश्य रखें तथा उक्त महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो आदि का पालन करें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों अनुपालन करते हुए अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुओं का ई-पॉस मशीन के माध्यम से निःशुल्क वितरण उचित दर दुकानों पर नियुक्त नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करें तथा सम्बन्धित उचित दर विक्रेता यह भी सुनिश्चित करें कि दुकान पर 5 से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न हों, सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने के लिए दो कार्डधारको के मध्य कम से कम 01 मीटर की दूरी रखी जाये तथा कार्डधारको के बीच गोला/निशान बनाकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित किया जाये।

 

22 जनवरी से शुरू होंगे विवाह समारोह
मुजफ्फरनगर। १४ जनवरी मकर संक्रांति के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में होने से खरमास समाप्त हो गया है। शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार खरमास लगने पर किसी भी तरह के शुभ कार्य को करना वर्जित माना गया है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास की शुरूआत होती है। जिसकी अवधि एक माह तक के लिए रहती है। सूर्यदेव जैसे ही धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं वैसे खरमास की समाप्ति होती है और सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा शुरू हो जाते हैं। १४ जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में होने से खरमास समाप्त हो गया है। सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। शास्त्रों में खरमास के समय को शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल खरमास में सूर्य की शक्ति कमजोर होने से शुभ कार्य एक महीने के लिए रोक दिए जाते हैं। खरमास के महीने में संगाई, शादी, बच्चों का मुंडन, गृह प्रवेश, नई दुकान या प्रतिष्ठान खोलना आदि जैसे मांगलिक कार्य को अच्छा नहीं माना गया है।अब जैसे ही खरमास खत्म हो गया है सभी मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो गए हैं।
विवाह के शुभ मुहूर्त – खरमास खत्म होते ही विवाह का पहला शुभ मुहूर्त २२ जनवरी को है। फिर इसके बाद अगला शुभ मुहूर्त २३, २४ और २५ जनवरी को है। जनवरी के बाद फरवरी के महीने में विवाह का पहला शुभ मुहूर्त ४ फरवरी को है, फिर इसके बाद ५, ६, ७, ८,१० और १८, १९ फरवरी का दिन भी विवाह के लिए शुभ है।जबकि मार्च के महीने में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त -गृह प्रवेश के लिए ५ फरवरी, (शनिवार) ११ फरवरी (शुक्रवार) १८ फरवरी (शुक्रवार) और १९ फरवरी (शनिवार) का दिन शुभ है। इसके आलावा मार्च में २६ मार्च, शनिवार का दिन शुभ है।

 

चुनावी सरगर्मियां जोरों पर
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव 2022 की चुनावी प्रक्रिया के तहत चल रही चुनावी प्रक्रिया के एक और जहां निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओ को पूर्ण किया जा रहा है। वहीं दूसरी और विभिन्न दलो के प्रत्याशियो के नामो की घोषणा के साथ प्रत्याक्षी समर्थको एवं कार्यकर्ताओ की सक्रियता से जनपद मे चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है। हर कोई चुनाव को लेकर मश्गूल है। आमजन मे चुनाव एवं प्रत्याशियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। शहर मे चाय वालों,पनवाडी तथा अन्य दुकानदारो व बाजार मे पार्टी प्रत्याशी तथा टिकट वितरण को लेकर तर्क वितर्क जारी है। हालाकि अभी चुनाव की तिथि काफी दूर है। लेकिन चुनाव की घोषणा तथा प्रत्याशियो के टिकट वितरण के साथ अब शीतलहर के बावजूद सियासी पारा चढ रहा है। वहीं दूसरी और घोषित प्रत्याशी अपने नाम की घोषणा के साथ पार्टी पदाधिकारियो एवं समर्थको के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने मे जुट गए हैं। चुनाव मे उट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य के गर्भ मे है। परन्तु चुनाव को लेकर सभी दलो के नेताओं मे सक्रियता बन गई है। वहीं दूसरी और पुलिस प्रशासन भी चुनाव के दृष्टिगत पूरी तरह अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा अधिनस्थो के साथ चुनाव सम्बन्धी बैठकों का दौर जारी है।

 

12,500 रुपये वापस कराये
मुजफ्फरनगर। साइबर हैल्प सैन्टर लगातार साइबर ठगों द्वारा ठगी की रकम को वापस कराने का काम किया जा रहा है। आवेदक विकास कुमार निवासी गजवदा रहमतपुर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर आवेदक से १२,५०० रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेयू को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि १२,५०० रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

अलग अलग मामलों में कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामवीर पुत्र बृहमसिंह निवासी ग्राम बडकली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र रामसिंह निवासी मौ0 दीन मौहम्मद सूजडू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा दहेज अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त राकेष पुत्र ऋषिपाल निवासी बामनहेडी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त संजय पुत्र रामलाल निवासी होली चौक कस्वा व थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र मखन सिंह निवासी हुसैनपुरा थाना जानसठको गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वांछित अभियुक्तों गुलषेर पुत्र गुलजार, समीर पुत्र मोबीन निवासीगण बडकता थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

 

शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त आसिफ पुत्र नासिर निवासी कैलावाडा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को हैरिटेज स्कूल के सामने बसेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 श्री शिवलाल तौमर द्वारा अभियुक्त वसीम पुत्र ताहिर निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को भनवाडा डोडा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी का बैंटरा व 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =