Muzaffarnagar News: तालाब में डूबने से एक बालक की मौत, दूसरा लापता
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बझेडी मे आज दोपहर के वक्त हुए दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव बझेडी मे तालाब के समीप खेल रहे दो बच्चे तालाब मे डूब गए। इस हादसे मे तालाब मे डूबने से एक बच्चें मौत हो गई तथा समाचार लिखे जाने तक तालाब मे डूबे दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।
बताया जाता है कि बसीकला निवासी करीब 7 वर्षीय समीयान पुत्र नदीम गांव बझेडी मे अपनी रिश्तेदारी मे आया हुआ था। जो कि अपने छोटे भाई करीब 6 वर्षीय नईम के साथ गांव बझेडी मे तालाब के समीप खेल रहा था कि खेलते वक्त अचानक तालाब मे गिर डूब जाने से समीयान की मौत हो गई
जबकि उसके छोटे भाई नईम को पुलिस द्वारा गोताखोरो की मदद से तलाशा जा रहा है। इस हादसे पर बालक के परिजनो सहित अनेक दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
अलग अलग मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मोहरसिंह पुत्र मामचन्द निवासी मूलचन्द विहार कस्वा व थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा आबकारी अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र खिलाडी हरिजन निवासी ग्राम नगवा थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।
तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। अवैध शस्त्र सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 राकेष कुमार गौतम द्वारा वांछित अभियुक्तगण अनिल,सोनू पुत्रगण धर्मवीर निवासी ग्राम जीवना थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम जीवना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।
