उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चार शराब तस्कर गिरफ्तार

Sonbhadra News:   मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की. पुलिस ने इस मामले में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक अपराधी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा है. जिसके तहत सोमवार रात थाना राबर्ट्सगंज पुलिस, स्वात टीम, एसओजी सर्विलांस टीम और जिला आबकारी टीम ने मिलकर ये कार्रवाई की.

पुलिस के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ टीम बनाकर कार्यवाई की जा रही है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यहां के चुर्क तिराहे छपका मोड़ के पास गांव गेगुआर में एक घर के सामने कार खड़ी है जिसमें कुछ लोग नकली शराब बनाकर बेचने की फिराक में है.

सूचना के पास पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें इस कार में दो शख्स आगे की सीट पर बैठे दिखाई दिए. पीछे की सीट पर दो पेटी अवैध शराब मिली. इसके बाद जब पुलिस ने आसपास की तलाशी ली तो पास के घर में दो और लोग मिले जो अवैध शराब बना रहे थे. 

पुलिस को इनके पास से 560 लीटर स्प्रीट शराब को तीव्र करने के लिए यूरिया रंग सीसी और ढक्कन बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के मुताबिक ये चारों नकली शराब बनाकर बेचने का कारोबार करते हैं. चुनावी मौसम में इस डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इन चारों में एक आरोपी का नाम अंकित जायसवाल है जिसके ऊपर 20 हजार रुपये की इनाम राशि घोषित थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + four =