समाचार
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील सदर के सामने भण्डारा लगाकर षिव भक्तों को किया प्रसाद/जलपान वितरित
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि षिव भक्त कांवडियों की सेवा करना बडा ही पुण्य का कार्य है। उन्होने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बडा धर्म है। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवडियों को किसी प्रकार की असुविधा जनपद की सीमा के अन्तर्गत नही होनी चाहिए। जनपद की सीमा से लगभग चार करोड षिव भक्त गुजरते है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज यहां तहसील सदर के सामने भण्डारा लगाकर ष्वि भक्तों को प्रसाद/जलपान वितरित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनपदवासी धर्म, वर्ग मजहब से ऊपर उठकर षिव भक्तो की सुरक्षा एवं भोजन आदि का प्रबन्ध कर रहे है और दिन रात उनकी सेवा में लगे है। उन्होने कहा कि इस प्रकार का सेवा भाव साम्प्रदायिक सदभाव एवं आपसी भाईचारे की भावना को परिलक्षित करता है। उन्होने कहा कि इसी लिए मुजफ्फरनगर को मुहब्बत नगर भी कहते है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर भी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। जिलाधिकारी राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्तदेव तिवारी इसके बाद षिव चौक पहुंचे और अधिकारियों को निर्देष दिये कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाये। उन्होने कहा कि आवागमन बाधित न होने दे और सतत व सतर्क दृष्टि बनाये रखे। कुछ दिव्यांग जन ट्राई साईकिल से हरिद्वार से जल लेकर आ रहे थे। जिलाधिकारी ने उनकी हौसला अफजाई की और कहा कि आस्था और षिव भक्ति दिव्यांगता पर भारी पड रही है। उन्होने कहा कि यदि मन में दृढ इच्छा शक्ति है तो ऐसे कोई कार्य नही है जिसे दिव्यांग जन न कर पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप उन्हें जनपद में पूर्ण सम्मान और आतिथ्य दिया जा रहा है। षिविरों में जलपान से लेकर भोजन की मानकों के अनुरूप व्यवस्था की गयी है। सभी वर्ग एवं धर्म के लोग श्रद्धालुओे की सेवा में लगे है और उन्हें पूर्ण सुरक्षा के साथ उनके गन्तव्य तक भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौक से अहिल्या बाई चौक, रूडकी रोड, रामपुर तिराहा से एनएच28 होते हुए वहलना चौक, सूजडू चुंगी होते हुए शहर के अन्य कांवड मार्गो पर भी निरीक्षण किया। 
उन्होने कहा कि बिजली के तारो एवं केबलों पर अधिकारी/कर्मचारी नजर रखे और सतत भ्रमणषील रह कर देखे कि कहीं इनके कारण दुर्घटना घटित न हो। उन्होने कांवडियों की े सुरक्षा में लगे कर्मियों को मधुर व्यवहार और पूर्ण सुरक्षा करने के निर्देष दिये। श्रद्धालुओं के उपचार एवं प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह षिविरों के साथ चिकित्सा काण्उटर लगाये गये है जो दिन रात पूर्ण निष्ठा के साथ कांवडियों की देख भाल में जुटे हुए है।। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा को षांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना है। उन्होने कहा कि कांवड यात्रियों को सभी आवष्यक सुविधाये उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा को सकुषल सम्पन्न कराने में जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट दिन रात भ्रमणषील रह कर कांवड यात्रा को सकुषल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करा रहे है। उन्होने कहा कि कांवड मार्गो पर प्रतिदिन सफाई कर्मी सफाई करते रहे और कही गन्दगी न होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बडी संख्या में पुलिस कर्मियो के अतिरिक्त विषेष पुलिस अधिकारी तथा एनसीसी, स्काउट एण्ड गाइड तथा अन्य संस्थाओं के वालिटियर्स जगह जगह ड्यूटी पर मौजूद रह कर कांवडियों की यात्रा को सुगम कर रहे है। चिकित्सा काण्उटर पर श्रद्धालुओं को दवाईयां दी जा रही थी। जिलाधिकारी ने पाया कि जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने आंवटित क्षेत्रों में भ्रमणषील है और व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे है। उन्होने पुलिस अधिकारियों को बताया कि कांवडियों को बिना किसी असुविधा के निर्बाध रूप से उनकी यात्रा में सहयोग करे। उन्हेने यह भी निर्देष दिये कि कटो पर विषेष ध्यान रखा जाये। कंट्रोल रूम से कांवडियों के हित में बराबर सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। उन्होने कहा कि हम श्रद्धालुओं को उनके गन्तव्य तक सुरक्षित और सकुषल पहुंचायेगे। उन्होने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी/एसडीएम भ्रमणषील है और सभी व्यवस्थाओ पर नजर रख रहे है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओ से भी बात की और पुछा की उन्हें कांवड यात्रा के दौरान कहीं कोई असुविधा तो नही हुई। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जगह-जगह ड्यटी प्वाइंटो पर रूक कर अधिकारियों को सतर्क रह कर तथा पैनी नजर रख कर ड्यूटी करने के आदेष दिये और साथ ही हिदायत दी कि कांवडियो के प्रति पूर्ण सदाषयता बरते और मधुर व्यवहार करे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह भी सुनिष्चित किया जाये कि यदि कहीं किसी श्रद्धालु के चोटिल होने की सूचना मिलती है तो चार-पांच मिनट के अन्दर स्थल पर एम्बुलेंस पहुंचे और समुचित ईलाज की व्यवस्था करायी जाये। उन्होने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की उपलब्धता भी सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्हेने कहा कि भ्रमणषील रहे और छोटी से छोटी गतिविधि पर भी अपनी पैनी नजर बनाये रखे। उन्हेने कहा कि सभी व्यस्ततम चौराहों और कांवड मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करायी जा रही है। उन्हेने कहा कि लाइट की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखी जाये। उन्होने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जेनरेटर की व्यवस्था रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। उन्होने कहा कि जन सहभागिता और क्षेत्र के मौजिज लोगो का कांवड यात्रा में भरपूर सहयोग मिल रहा है। आस्था और भक्ति से लबरेज श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कठिनाई नही होने दी जा रही है। उन्होने कहा कि सभी वर्ग व धर्मो के लोग अपने क्षेत्रों में कांवडियों का आदर सत्कार व खानपान की व्यवस्थाओं में जुटे है जो आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक है। उन्होने कहा कि यह भी निर्देष दिये गये है कि कांवड मार्गो पर जल भराव न होने पाये। कांवड मार्ग पर हर तीन चार किलोमीटर की दूरी अथवा कांवडियों के षिविरों के सामने अस्थाई स्पीड बै्रकर बनाये गये है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार से भक्ति एवं आस्था के साथ श्रद्धालुओं/कांवडियों का सैलाब बडी संख्या में जनपद की सीमा से गुजर रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओ के हित में कंट्रोल रूम से पीए सिस्टम के माध्यम से थोडे थोडे अन्तराल के बाद जरूरी सूचनाएं भी कांवडियों को प्रसारित करायी जा रही है। षिविरों के साथ साथ पुरूष एवं महिला शौचालयों की अलग-अलग व्यवस्था करायी गयी है। कांवड मार्ग पर सीसीटीवी कैमरें, नहर के पास बोट की व्यवस्था एवं गोताखोरो की तैनाती भी करायी गयी है। जिलाधिकारी ने हाईवे एवं अन्य कांवड मार्गो पर पडने वाले होटलो में भोजन की गुणवत्ता की जांच के निर्देष खादय सुरक्षा अधिकारियों को दिये गये है। मांस, अण्डा और शराब की दुकाने कांवड यात्रा सम्पन्न होने तक कांवड मार्गो पर बन्द रहेगी। होटलों में रेट लिस्ट चस्पा करायी गयी है। खादय सुरक्षा अधिकारी अभियान के तौर पर होटलों की जांच कर रहे है । उन्होने सभी मजिस्ट्रेट/अधिकारियों को निदेर्षित किया गया है कि वे सतत् भ्रमणषील रह कर जनपद से गुजरने वाले कांवडियों की व्यवस्था देखे। यह भी निदेर्षित किया गया है कि स्वविवेक से निर्णय लेकर समस्या का त्वरित समाधान कराये। उन्हेने बताया कि यदि उनके स्तर से समस्या के समाधान में कठिनाई है तो अपने जोनल मजिस्ट्रेट से तत्काल सम्पर्क करे। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा षिविर पर्याप्त मात्रा में लगाये गये है। सभी षिविरों में चिकित्सक एवं सभी जीवन रक्षक दवाईयां रखी गयी है। उन्होने कहा कि पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कांवड मार्गो पर करायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा मार्गो पर पडने वाली सभी सीएचसी/पीएचसी खुलेगी और पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता के साथ ही 24 घण्टे चिकित्सक की तैनाती सुनिष्चित करायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा मेंं सी0सी0 टी0वी कैमरे तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वॉच टावर के माध्यम से भी निगरानी रखे जाने के निर्देष दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि नहरों की पटरियों पर भी विषेष व्यवस्था की जा रही है तथा बोट व गौताखोरों की व्यवस्था भी की गई है आवष्यकता पडने पर उनकी मदद ली जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा प्रषासनिक अमला हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होने कहा कि पूरा जनपद बडी कांवडों और झकियां से षिवमय बनाया हुआ है। जगह-जगह राजकीय एवं अन्य सामाजिक संगठनों के चिकित्सा षिवर कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि कांवडियों के हैरतअंगेज कारनामें देख कर जनपदवासी रोमांचित है। इसके साथ ही कावंडियों की सेवा में लोग उमड रहे है। जनप्रतिनिधि भी पैदल घुम कर व्यवस्था बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बडी संख्या में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड यात्रा की निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के साथ ही बडी संख्या में अर्द्ध सैनिक बल, विषेष पुलिस अधिकारी एवं वालिटियर्स सुरक्षा का दायित्व निभा रहे है। उन्होने कहा कि कडी चौकसी बरती जा रही है और कांवड मार्गो पर ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
युवक का शव मिला
मुजफ्फरनगर। अज्ञात युवक का शव पडा देख मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लधावाला मे एक व्यक्ति के मकान के बाहर करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
वहीं नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के हुलिये के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पौधारोपण कर रखे विचार
सिसौली । भारतीय किसान मुख्यालय में आज पर्यावरण संरक्षण के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बोलते हुए भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पर्यावरण को बचाना अब एक बहुत बड़ी चुनौती है। जिस तरह जल संरक्षण हमारे लिए मुख्य विषय है, वही पर्यावरण का संरक्षण भी एक बड़ा मुद्दा है। जहां हमें बेवजह जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए ,वही हरे भरे पेड़ों को को काटने से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है ।हमें चाहिए कि हम जन्मदिन के मौके पर ,शादी विवाह विवाह के मौके पर ,माता पिता की मृत्यु पर पर एक या ११-२१ जितने संभव पेड़ लगाएं और उस मौके को इतिहास में दर्ज करें ।इससे जहां हमें अपना जन्मदिन ,शादी विवाह का अवसर याद रहेगा ,वही माता पिता की मृत्यु पर उन्हें यह एक श्रृद्धांजलिं होगी। इस अवसर पर भाकियु नेता ने ११ पेड़ लगाए। इस अवसर पर समाजसेवी कमल मित्तल,थानाध्यक्ष भौरा कला अनंत देव मिश्रा ,सब इंस्पेक्टर इंतजार अहमद, चौधरी गौरव टिकैत,पवन कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
भोले का नाम ले शिवालयों की ओर बढ़ रहे है कांवडिये

मुजफ्फरनगर। शिवभक्त कांवडियों की लगातार संख्या बढ़ रही है नगर में इस समय बड़ी कावंडों का दौर भी शुरू हो गया है वहीं शाम केसमय लोगों की भीड़ भी उन्हे देखने के लिए उमड पड़ती है।हर साल लाखों कांवड़ियां गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ते हैं। कोई परिवार की सुख-समृद्धि के लिए तो कोई मनोकामना पूरी होने पर कांवड़ लाता है। बुलंदशहर के यह बाशिंदे कुछ अलग ठानकर गंगाजल लेने हरिद्वार गए। लाखों रुपये खर्च कर बाबा भोलेनाथ के भक्त देश के अमर शहीदों के नाम कांवड़ लेकर आए हैं। इसके लिए कई जिलों से होकर यात्र कर रहे हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हैं। बुलंदशहर जिले के केशवपुर सठला के रहने वाले शिवभक्तों ने अगस्त महीने के प्रथम दिन कांवड़ उठाई थी। राकेश कुमार, जीतेंद्र लोधी और मूलचंद के नेतृत्व में ३७ कांवड़ियों का बड़ा जत्था हरिद्वार से कांवड़ ला रहा है। देर रात कांवड़ियों का यह जत्था शिव चौक पर भगवान शिव की परिक्रमा करने के लिए रुका था। भगवान शिव की मूर्ति की परिक्रमा करने के दौरान इनकी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही। ३६१ फुट लंबा तिरंगा कांवड़ को शिवभक्त देश के शहीदों के नाम लाए हैं। इस कांवड़ को राहुल, मोहित, सोनी, जॉनी, कालू, नरेश, मोहित व मोंटी आदि भोलों का दल लेकर आगे बढ़ रहा है।देर रात से जनपद में भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लाखों भक्त गंगनहर कांवड़ मार्ग और हाइवे से होकर गुजरे। शहर में शिवचौक आस्था का केंद्र बना है। शिवचौक की परिक्रमा कर कांवड़िए शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। रात को कई प्रकार की झांकियां शहर से होकर गुजरी, जिन्हें देखने को शिवचौक समेत मीनाक्षी चौक व अस्पताल तिराहा आदि स्थानों पर भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने कांवड़ियों के साथ सेल्फी ली। कांवड़ियों के अंदाज भी बड़े निराले हैं। कांवड़ में देशभक्ति के तराने भी गूंज रहे हैं। युवक भगवान शिव के विभिन्न रूपों की वेशभूषा में दिखाए गए। झांकियों में धार्मिक स्थलों की झलक दिखाई दे रही है। कांवड़ शिविरों में भी भीड़ बढ़ गई है।
ग्रीन लैण्ड स्कूल में योग शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगर में सात दिवसीय निःशुल्क ध्यान योग शिविरका शुभारंभ भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्य कारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया।उन्होंने बताया कि किसी विषय या वस्तु पर एकाग्रता या चिन्तन की क्रिया ध्यान कहलाती है।जब ध्यान में प्रत्यक्ष अनुभूति होने लग जाए तब उस अवस्था को वास्तविक ध्यान कहा जा सकता है।नियमित ध्यान का अभ्यास करने से तनाव,डिप्रेशन,डायबिटीज व माईग्रेन जैसे असाध्य रोग दूर हो जाते हैं तथा आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है ।इस अवसर पर जिला प्रधान पवन सिंह बालियान,क्षेत्रीय मन्त्री तेजपाल सिंह,मुनेश मान ,आरती ,रानी मित्तल, अंकुर मान,स्वयं शर्मा,मनस्वी ,समीक्षा,कशिश बलराम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छापे मार कर दूध घेवर के लिए नमूने
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ सेवा शिविरों, ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में टीम ने छपार में बिजोपुरा चौराहे पर स्थित वैशाली ढाबा, बरला टोल पर दुकानों पर बेचने वाले खाद्य पदार्थ दूध, पकोडे़, चाय, जलजीरा, शिकंजी, जूस आदि खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई के साथ बेचने के निर्देश दिया। पुरकाजी नहर पर कांवड़ शिविर का निरीक्षण किया। नहर पर ही तुगलपुर कम्हेड़ा के सामने शिविर में साफ-सफाई के साथ भोजन परोसने को कहा गया। टीम ने अहिल्याबाई चौक से सुजडू चुंगी के बीच पड़ने वाले विभिन्न जैसे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय हिंदू , शिव सेना की ओर से लगाए गए शिविरों का भी निरीक्षण किया। जानसठ रोड पर स्थित मोटो डेयरी से दूध का एक नमूना, कूकड़ा चौराहा अलमासपुर रोड पर स्थित किसान डेयरी से स्टैंडर्ड मिल्क का तथा रविंद्र की दुकान से घेवर का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुमार कौशल, पीके त्रिपाठी, राकेश कुमार, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार, प्रेम चन्द, डॉ विकास कुमार, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
रोटरी क्लब ने पौधारोपण कर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब, मुजफ्फरनगर मिड टाऊन के तत्वाधान में जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के संयोजक पूर्व अध्यक्ष, रोटेरी क्लब रोटेरियन निशांक जैन रहे। अभियान का शुभारम्भ मुजफ्फरनगर स्थित सरकुलर रोड पर केन्द्रीय विद्यालय से एम0जी0 पब्लिक स्कूल तक पौधे लगाकर किया गया। रोटेरी क्लब के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल एवं श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमेंन डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ, रोटेरी क्लब के अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, रोटेरी क्लब – मिड टाऊन के सभी सदस्यों के अतिरिक्त शहर के गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर वृक्ष लगाओ-प्रकृति बचाओ, धरती माँ का कर्ज चुकाओ का सन्देश दिया। इस अवसर पर एक नई शुरूआत करते हुये लगाये गये पौधों के पास पौधारोपण करने वाले गणमान्यों के नाम अंकित किये गये और उन्हें पौधों के पोषण की जिम्मेदारी दी गई। संयोजक रोटेरियन निशांक जैन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक रोटेरियन से 04 वृक्ष लगवाने का है। इस अवसर पर नगर विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल एवं श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमेंन डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने नगरवासियों का आह्वान किया और इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में जुडने की अपील की। नगर विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वह इस अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में श्री उमेश गोयल, श्री अमित कुच्छल, श्री विपुल भटनागर, श्री शशांक जैन, श्रीमति निशी जैन, श्री शैलेश कुच्छल, श्री अंकित सी0ए0, श्री सचिन कुच्छल एवं रोटेरी क्लब के सचिव श्री राकेश राठी सहित अनेक सदस्य ने उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम में योगदान दिया।
छत गिरी, आसमान के नीचे सोने को मजबूर गरीब
मुजफ्फरनगर। गत सप्ताह हुई मूसलधार बारिश में गरीब का आशियाना गिर गया था। गरीब परिवार सहित तिरपाल के नीचे रात गुजारने को मजबूर है।
घबराहट ये है कि कहीं अगली बारिश घर की दीवारों को भी धराशायी न कर दे। मल्हूपुरा मोहल्ला में सिटी केजी स्कूल वाली गली में अमीर फातेमा पत्नी शेरदीन अपने बच्चों के साथ रहती है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश में अमीर फातेमा के मकान की छत गिर गई थी।
सुखद संयोग यह रहा कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई, लेकिन दहशत के कारण अब किसी को नींद नहीं आ रही। अमीर फातेमा की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन विभागीय स्तर से कोई मदद नही की गई। अमीर फातेमा ने अब डीएम से मकान निर्माण के लिए किया गया आवेदन स्वीकृत कराने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा
बुढ़ाना। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड के दौरान तीन शातिरों को दबोच लिया। जिनसे पुलिस ने एक लूटी गयी ई रिक्शा, तीन तमंचे, चार खोखे कारतूस आदि बरामद कर लिये। बताया गया है कि उक्त शातिर बदाश लिफ्ट लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र केसठेडी रोड पर सब इंस्पैक्टर शौबीर नागर, कांस्टेबल कालूराम यादव व आदित्य चौधरी ने उक्त बदमाशों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
दो कावंडियों की करंट लगने से मौत
भौराकला। कैंटर मे सवार हो हरिद्वार कांवड लेने जा रहे दो कांवडियो की हाईटैंशन तार की चपेट मे आ जाने मौत हो गई। जिससे परजिनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार भौराकला थाना क्षेत्र के सावटू खेडी सूडियान मार्ग पर 11 हजार की लाईन की चपेट मे आ जाने से दो कांवडियो की हादसे के तहत मौत हो गई। इस हादसे मे उनके साथी भी घायल हो गए। हादसे की दो कांवडियो की मौत की खबर संज्ञान मे आते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ मृतको के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते व कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो तथा गांव वालो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
घटनाक्रम के अनुसार भौराकलां क्षेत्र के हडोली -सावटू खेडी सूंडियान मार्ग पर करंट लगने से दो कांवड़ियो की मौत हो गई और एक घायल हो गया।थाना भौंरा कला क्षेत्र के गांव हडोली में पुटठी धनोरा बागपत व बनत शामली से हडोली में कावड़ के लिए इकट्ठे हुए ।वहां से इन्होने एक कैंटर से हरिद्वार जाने की योजना बनाई । केंटर को तीन मंजिल मकान की तरह बनाकर उसमेंपहली मंजिल पर बाइक व आवश्यक सामान रखा गया था, दूसरी मंजिल पर लगभग ४०-५० कावडिऐ बैठे हुए थे और तीसरी मंजिल पर ष्ठछ्व मालिक पुटठी धनोरा निवासी नोबीन व ष्ठछ्व चलाने वाला छोटू निवासी बनत बैठा हुआ था, जो डीजे को चला रहे थे।जब यह सब कावड़ के लिए हडोली से सावटू मार्ग होते हुए रात के लगभग ९रू ३० बजे सावटू, खेडी सुंडियान की ओर जाते हुए रास्ते में ११, ००० लाइन का तार इनके डी जे से टच हो गया ।जिसमे हाई वोल्टेज करंट आने के कारण नोबीन निवासी पुटठी धनोरा ,छोटू निवासी बनत
की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के समय मोनू पुत्र सुरेश निवासी हडोली के केंटर से छलांग लगाने के कारण चोट लगी ,लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक है ।थाना प्रभारी भौंरा कला आनंत देव मिश्रा ने बताया कि ने दोनों मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एक अन्य युवक की करंट लगने के कारण आंशिक रूप से घायल हुआ,जो अब खतरे से बाहर है।
कांवड मार्ग का निरीक्षण किया
खतौली। कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। हाइवे और नगर में आस्था और श्रद्धा की अविरल धारा बह रही है। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष गुंजायमान हो रहे हैं, जिससे पूरा नगर और हाईवे शिवमय में हो गया है। कांवड़ मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांवड़ियों की लगातार भीड़ बढ़ने से पुलिस प्रशासन ने सभी मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। नगर के ट्रैफिक को रोक दिया गया है। पुलिस के अधिकारी कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों पर जाकर व्यवस्था को देख रहे हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम राजीव कुमार शर्मा व एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने हाइवे व गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
तालाबों में डाला जा रहा नगर पंचायत का कूडा

मुजफ्फरनगर/मोरना। नगर पंचायत की लापरवाही के चलते नगर का कूडा-करकट व सडक के मलबे को नगर स्थित तालाबों में डालकर तालाबों को पाटने का कार्य धडल्ले से किया जा रहा है, जिस कारण नगर के तालाब समाप्त कर दिये जा रहे हैं तथा कस्बे में जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गयी है। जहां सरकार तालाबों को कब्जामुक्त कराकर उनके जीर्णोद्धार के दावे करती है। वहीं प्रशासन इसके उलट कार्य कर सरकार की फजीहत कराने का कार्य कर रहा है। कार्यालय नगर पंचायत भोकरहेडी द्वारा जहां नगर के प्रमुख तालाबों में कूडा करकट डालकर उनको पाटने का कार्य किया गया है। वहीं आरसीसी मार्गों को उखाडकर पुनः निर्माण किया जा रहा है। सडकों के मलबे को नगर के तालाबों में डालकर उनको समाप्त करने का कार्य धडल्ले से हो रहा है। मोरना मार्ग पर स्थित तालाब में मलबा डाल देने से तालाब छोटा हो गया है, जिस कारण तालाब का पानी पश्चिम की ओर स्थित बाबा जलाल शाह के प्राचीन मजार तक पहुंच गया है तथा मजार के चारों ओर फैल गया है, जिससे मजार का रास्ता बन्द हो गया है तथा प्राचीन व पवित्रा, श्रद्धा के केन्द्र बाला जलाल शाह के मजार पर क्षतिग्रस्त हो जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बाबा जलाल शाह के अनुयायियों में मजार के पास जलभराव को लेकर भारी आक्रोश है। वहीं नगरवासियों में नगर पंचायत द्वारा तालाब में कूडा डालकर उन्हें पाटने को लेकर होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर भारी रोष व्याप्त है। नगर अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।
