वैश्विक

उद्धव सरकार ने हासिल किया बहुमत

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। इस दौरान भाजपा ने सदन का बहिष्कार कियाविधानसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया। इसके बाद सदस्यों की गिनती कर बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी सदस्यों ने अपनी सीट पर उठकर नाम और क्रमांक बताया।

View Image On Twitter

 

उद्धव सरकार का 169 सदस्यों ने समर्थन किया जबकि विपक्ष में शून्य सदस्यों ने मतदान किया क्योंकि भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया था। एमएनएस सदन में उपस्थित रही लेकिन उसने पक्ष-विपक्ष से अलग हटकर तटस्थ रुख अपनाया। इस दौरान एमआईएम भी तटस्थ रही।

सदन में विश्वासमत प्रक्रिया के दौरान भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट किया। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के दरवाजों को बंद करने का आदेश दिया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम राज्यपाल को अनियमितता का पत्र सौपेंगे।

 देवेंद्र फडणवीस ने सदन की कार्यवाही के शुरुआत में वंदे मातरम को न गाने पर सवाल उठाए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कि इस सत्र की शुरुआत वंदे मातरम से क्यों नहीं हुआ। नियमों के खिलाफ सदन को बुलाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर को जारी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने मंत्रियों के शपथग्रहण के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किए बगैर बहुमत परीक्षण नहीं कराया जा सकता है। फडणवीस ने यह भी कहा कि प्रोटेम स्पीकर को भी नियमों को ताक पर रखकर बदला गया। इन सभी आपत्तियों को प्रोटेम स्पीकर ने खारिज कर दिया।

महा विकास अघाड़ी के सदस्यों ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि बहुमत परीक्षण गुप्त मतदान से नहीं होगा बल्कि सदस्यों को गिना जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk