Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भौराकला-दो नशे के सौदागर गिरफ्तार

2 1 | 
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान मे जनपद पुलिस को सफलता मिल रही है। बीते दिन भी थाना सिविल लाईन पुलिस व क्राईम ब्रान्च टीम ने नशे के 3 सौदागरों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस टीम की इस कार्यवाही से उत्तर प्रदेश सरकार को 2 करोड 60 लाख रूपये के राजस्व की हानि होने से बच गई। जनपद पुलिस की इस सफलता को डीजीपी द्वारा सराहा गया तथा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

एसएसपी द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम मे तहत थाना भौराकलंा पुलिस ने चैकिंग व तलाशी के दौरान क्षेत्र के मुण्डभर चैराहे पर चैकिंग के आरोपी अजेन्द्र कुमार पुत्र नैन सिह निवासी सिसौली तथा दूसरे आरोपी राजीव जैन निवासी पटेल नगर नई मन्डी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पकडे गए अभियुक्त अजेन्द्र कुमार के कब्जे से 341 कैप्सूल, टेबलेट 1014, 47 इंजेक्शन बरामद किए तथा अभियुक्त राजीव जैन के कब्जे से 146 इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपियो को पकडने वाली टीम मे सीओ फुगाना सोमेन्द्र नेगी, एसओ वीरेन्द्र कसाना, सब इंस्पैक्टर गुरूवचन सिह,का.सचिन कुमार, का.प्रमोद कुमार, का.कपिल कुमार शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk