Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का किया स्वागत

1 6 |
मुजफ्फरनगर। पार्टी हाईकमान द्वारा विजय शुक्ला को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने से समाज के विभिन्न वर्गो, पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है। विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों व अनेक गणमान्यों ने उनके आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक पं.सतीश शर्मा करवाडा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच द्वारा विजय शुक्ला को भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा हाई कमान के प्रति आभार प्रकट किया गया।

पंडित सतीश शर्मा ने कहा कि विजय शुक्ला कर्मठ, जुझारू,ईमानदार छवि के भाजपा कार्यकर्ता हैं। पार्टी हाईकमान का विजय शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। पंडित सतीश शर्मा के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर पहुंचे ब्राहमण समाज के लोगो ने जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पंडित सतीश शर्मा,अरविन्द गौतम, पंडित रामानुज दूबे संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पं.नवरत्न शुक्ला, योगेश शर्मा, राजीव शर्मा सभासद,संदीप वत्स पंडित जी, शिल्पीराज वत्स, कमल गौतम, राकेश शर्मा स्टैनो, अरविन्द गौतम आदि ब्राहमण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेता वैभव त्यागी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उन्हे बधाई दी। वहीं दूसरी ओर बबलू पाल, अमित पाल, सुदर्शन, सीमा गोस्वामी, कोमल प्रसाद गौतम आदि इन्दिरा कालोनी, रामपुरी, केवलपुरी क्षेत्र के सैकड़ों लोगो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उन्हे अपनी शुभकामनाएं दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk