समाचार
भोले तेरी बम बम के जयघोष के साथ हर तरफ कांवडियों की भीड

मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग भगवा रंग में पट गया है। हरिद्वार से शिवभक्ति की अविरल धारा बह रही है। को भी बड़ी संख्या में कांवड़िए जनपद से होकर गुजरे। रामपुर तिराहा से बड़ी संख्या में कांवड़ झांकियों ने शहर में प्रवेश किया। शिवभक्त बम-बम बोल बम, हर-हर महादेव, भोले आए तेरे द्वार, माता-माता की जय, डीजे बजवा दिए योगी ने आदि गीतों पर नृत्य करते शिवभक्त मेरठ-रुड़की रोड से होकर गुजरे। मौसम भी कांवड़ यात्रा के अनुकूल रहा। रविवार रात से दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही, जिससे शिवभक्तों का सफर सुहाना हो गया। रामपुर तिराहा, शिव चौक, वहलना चौक, हाईवे पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में शिव के अलावा हनुमान, भगवान राम, कृष्ण, पार्वती व नंदी की झाकियों की धूम मची है।श्रावण माह में शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों के बाहर लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात रहे। सावन माह के दूसरे पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई। वहीं हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष से के साथ शिवालयों की ओर बढ रहे है। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ शिव चौक पर रही।
श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति ने सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति रजि. के तत्वाधान में रूड़की रोड स्थित आनन्द मार्किट के सम्मुख सम्मान पत्र देकर सामूहिक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद व पूर्व केंद्रयी मंत्री डा. संजीव बालियान व विधायक कपिल देव अग्रवाल का भी सानिध्य रहा। सभी पदाधिकारियों ने हृदय से कांवडियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोग हेतु हिंदू क्रांति दल से बाबूराम व कशिश गोयल को संस्था ने आभार भी दिया। जिलाध्यक्ष पवन सिंघल ने बताया कि वैश्य कुटुम्ब प्रति वर्ष कांवड लाने वाले भोलों की सेवा में कोई न कोई कार्यक्रम जरूर आयोजित करता है। इस वर्ष सैकडों बडी मनोहर कांवडों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, डा. नितिन जैन, अनिल गोपाल गर्ग, श्रीमती रेखा गर्ग, डा. सुधीर कसंल, मनेज अग्रवाल, श्रीमती अंजुल अग्रवाल, अंकुर जैन, निधीष गर्ग, हरीश गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदीप सिंधल, विनीत गुप्ता, विवेक सिंघल, अमित रायल जैन, विशाल गर्ग, हिमांशु गेयल, मनेज गुप्ता, विपिन संगल व हर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।
शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवडियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौज्ूद रहे। उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा के तहत हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर के हृदयस्थली शिवचौक स्थित शिवमूर्ति की परिक्रमा कर अपने गंतव्यों की ओर बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे शिवभक्त कांवडियों का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शासन प्रशासन व पालिका प्रशासन से जुड़े अधिकारियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसी कडी में नगरपालिका मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने शिवचौक पर शिवभक्त कांवडियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व कांवड कंट्रोल रूम पर ठहरे शिवभक्तों को जलपान भी कराया गया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी अनन्त देव तिवारी की धर्मपत्नी, नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह की धर्मपत्नी सहित सरफराज आलम, मौ. आबिद, श्रीमती सुशीला देवी, रानी सक्सेना, मनोज शर्मा, संजय सक्सेना, मौ. राहत, मौ. सलीम, दिलशाद इंजीनियर, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, प्रशांत चौधरी, सभासद पूनम शर्मा, हाजी इरफान, प्रवेज आलम, उम्रदराज, अभिषेक, सभासद प्रवीण पीटर, मौ. उमर, विवेक, साक्षी व्यापारी नेता एसके बिट्टू व गणमान्य लोगों ने भी शिवभक्त कांवडियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान शिवचौक पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी गयी।
ई रिक्शा चालक की मौत 
मुजफ्फरनगर। करंट लग जाने से ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खालापार की जामियानगर कालोनी निवासी करीब चालीस वर्षीय कदीर पुत्र स्व. अहसान ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था बताया जाता है कि आज सुबह करीब नौ बजे ई रिक्शा चालक कबीर जामियानगर गेट के पास अपनी रिक्शा के साथ खड़ा हुआ था कि इसी बीच वह कोई सामान लाने के लिए ई रिक्शा को सड़क किनारे खड़ी कर समीप ही एक दुकान पर जाने लगा तथा इस दौरान जब वह बिजली के खम्बे के पास खड़ा होकर किसी व्यक्ति से बात कर रहा था कि बिजली के खम्भे में अचानक आये करंट की चपेट में आ जाने से कदीर की हालत बिगड़ गयी। इस हादसे पर कई लोग मौके पर एकत्रित हो गये तथा आनन फानन में ही उक्त युवक के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ई रिक्शा चालक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस भी जिला चिकित्सालय में पहुंच ग्यी जहां परिजनों ेके कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के ही शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस दुखद हादसे से मौहल्ले में शोक छाया हुआ है तथा यह हादसा आज दिनभर मौहल्लेवासियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
कांवड सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर भारत संचार निगम लि. एवं डाक व तार विभाग तथा फकीर चंद एंड संस के सौजन्य से लगाये गये चार दिवसीय कांवउ सेवा शिविर का समापन आज दोपहर हो गया। शिविर के निर्देशक कुलदीप कुकरेजा ने बताया कि इस बार शिविर में कांवडियों को रहने और ठहरने के अलावा सवेरे नाश्ते और दोपहर व रात्रि को भेजन की सुविधा दी गयी। प्रतिदिन भोले के भक्तों को तरह तरह का नाश्ता और विभिन्न प्रकार का भोजन उपलब्ध कराया गया। शिविर के आयेजन पंजाब नेशनल बैंक के अनिल अरोरा, नरेश कुमार, गिरधारी लाल मिश्रा, जयकिशन, विपिन वर्मा, एसपी गोयल, वाई के गोयल, संजीव कुमार शर्मा, ललित, रामपाल, कालीचरण, राम आसरे, रामकिशन, जयप्रकाश गुप्ता, डाक तार विभाग की आरे से पं. पंवन शर्मा, त्यागी डाक टिकट वाले आदि ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
परिवार में संस्कार देने का लिया संकल्प
खतौली। दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वारा बिद्दीवाड़ा स्थित नमिता जैन के आवास पर आयोजित तीज समारोह में महिलाओं ने परिवार में संस्कार देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के पाठ व महासमिति की प्रार्थना से किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक तंबोला, भजन व अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। ङ्क्षपकी जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. ज्योति जैन ने तीज के त्योहार पर प्रकाश डाला। नमिता जैन ने सभी को उपहार भेंट किए। इस मौके पर कौशल, नीना, रीतू, मीनाक्षी, ललिता, सीमा, रजनी, बबीता, शोभा, रेणु, अलका व दीप्ति आदि मौजूद रहे। संभागीय अध्यक्ष रामकुमार जैन महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कांवड़ सेवा शिविर आयोजित
मंसूरपुर। गांव नावला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र त्यागी के सौजन्य से लगने वाले शिविर का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। यह शिविर २५ वर्ष से भी अधिक समय से लगता रहा है। कांवड़ियों के खाने, पीने व ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। गांव के सभी लोग सेवा में जुटे हुए हैं । यह शिविर तीन दिन तक लगातार चलेगा। इस अवसर पर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, अश्वनी त्यागी, जितेंद्र त्यागी, ओएन तिवारी, बलधारी सिंह, राकेश कुमार, अशोक त्यागी, बिटटू, सीटू त्यागी आदि उपस्थित रहे।
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
खतौली। जलभराव के विरोध में मिशन कंपाउंड के लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग पालिका प्रशासन से की है।
बारिश के बाद मिशन कंपाउंड में चारों ओर जलभराव हो गया है। बारिश तथा नाले का गंदा पानी घरों में घुस गया है। नतीजतन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोगों का आरोप है कि मोहल्ला बालाजीपुरम तथा गऊशाला वालों ने मिशन कंपाउंड की दीवार को तोड़ दिया है। गऊशाला और बालाजीपुरम का पानी उनके घरों में घुस गया है। पानी से उठ रही दुर्गंध से उनका जीना दूभर हो गया है। पानी जमा होने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। मिशन कंपाउंड के लोगों ने कालोनी में जमा गंदे पानी की निकासी की मांग नगर पालिका प्रशासन से करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में स्वीटी, पिंकी, सीमा, फाखरा, श्वेता, शालू, मंजू, अर्चना, वहीदन, शकील, शरीफ, लियाकत, सोनी, अभिषेक, जयपाल, सलीम, रिंकू, सन्नो, धनसिंह, शीला, मरियम आदि शामिल थे।
भोलों की हो रही है चिकित्सा
मुजफ्फरनगर। आनन्द भवन के प्रांगण में शिवसेना द्वारा आयोजित कांवड सेवा शिविर में जहां भोले के भक्तों को रहने, खाने व ठहरने की सुविधा मिली हुई है वहीं उन्ळे दोनों समय गर्म भोजन व सवेरे केसमय नाश्ता भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शिवसेना ने इस बार भी शिविर में चिकित्सा शिविर भी लगाया हुआ है जहां डा. जयभगवान तायल एवं उनके पौत्र शिवम तायल अपने अन्य चिकित्सकीय सहयोगियों के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे है। शिविर के आयोजक शिवसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने बताया कि शिविर का समापन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि को दोपहर के समय किया जायेगा।
दिल्ली मे धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू अम्बावत
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत की एक प्रेसवार्ता बालाजी चोक स्थित एक होटल में हुई जहां बैठक में तय किया गया कि भाकियू आगामी दस अगस्त को दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार को किसानों की समस्याओं से अवगत करायेगी। इन समस्याओं में किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करना किसानों के गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द ब्याज के साथ कराना, किसान आयेग का गठन जिसमें किसानों को प्रतिनिधि बनाया जाये। बिजली की दरे कम की जाये और किसान को घरेलू बिजली मुफ्त में दी जाये इसके साथ ही भारतीय किसानयूनियन बरला कोठी पेड की कटाई के ठेके में हुई अनियमितता का मुदृदा भी उठायेगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि छह जुलाई को पेड़ों की नीलामी की सूचना प्रकाशित करायी गयी थी जो बाद में स्थगित कर दी गयी और आरोप लगाया कि स्थगन के बाद कथित रूप से अपने चेहतों को बुलाकर ठेका छोड दिया। भाकियू ने मांग की है कि इस ठेके की बोली दोबारा लगवायी जाये और बोली के दौरान जिलाधिकारी या अपर जिलाधिकारी स्तर का एक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांवड मेले के बाद भाकियू के लोग सम्बन्धित अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अखिलेश चौधरी, योगेंद्र राठी, शाह आलम, जमीर अहमद, सतीश भारद्वाज, राजवीर सिंह, रामसिंह गौतम, नईम अंसारी, प्रहलाद, बाबा राणा, अनिल धामा आदि मौजूद रहे।
खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल, 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर में एक ही समुदाय के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ, जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जानिए पूरा मामला। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा में एक मामूली विवाद को लेकर संघर्ष भड़क गया। और फिर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। यही नहीं बल्कि जमकर पथराव भी हुआ। हिंसक संघर्ष में महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की तरफ से 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बता दें कि रहकड़ा गांव में गांव निवासी चंद्रभान और श्रवण कुमार पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। मारपीट को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। इतना ही नहीं मोहल्ले के लोगों ने भयभीत होकर अपने मकानों के दरवाजे बंद कर लिए थे। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। हमले में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं श्रवण ने गांव के विपिन, रजीश, विपिन, प्रवीण, अर्जुन खतरा सिंह, धर्मेंद्र, पोपिंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उधर, दूसरे पक्ष से चंद्रभान ने कपिल, ललित, भूरा, श्रवण, रजीश, सुशील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हमले में रजीश, विपिन व मौसम को गंभीर चोटें आई हैं।
