Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाजारी कीमत १.५ लाख रूपये के गांजे सहित दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर/खतौली। (Muzaffarnagar News)जनपद की थाना खतौली पुलिस को चेकिंग के दौरान उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था,कायम करने सहित चुनाव आचार संहिता का पालन एवं संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की तलाशी अभियान चला रही थी, यहां दो ऐसे शातिर मादक पदार्थ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तारी किया है

जो अवैध नशीला प्रदार्थ को स्कूटी में रख तस्करी को जा रहे थे, यहां सीओ खतौली आरके सिंह ने बताया कि पकड़े गए नशीले पदार्थ की बाजारी कीमत १.५ लाख रूपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना खतौली प्रांगण में हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान सीओ खतौली आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधिकारियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में संदिग्ध वाहन ध्व्यक्तियों अवैध शराब, नशीले पदार्थ, एवं अवैध हथियार व हथियार बनाने व् बेचने वालों आदि की धरपकड़ के लिये विशेष अभियान छेड़ रखा है।

जिसके क्रम में थाना खतौली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार एवं उनकी पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को चेकिंग के दौरान रोक लिया। जहां पकड़े गए दोनों आरोपियों से ८ किलो गांजा (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्कूटी से अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करना कबूल किया

जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को मय नशीला प्रदार्थ एंव स्कूटी सहित थाने ले आई जहां पुलिस पूछ ताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार पुत्र स्व० राजकुमार नि० रोहटा रोड बाईपास जवाहरनगर थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ, आदेश पुत्र श्री तेजवीर नि० खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ होना बताया है। पकड़े गए आरोपियों से बरामदगी।

०८ किलोग्राम गांजा (नशीला प्रदार्थ) कीमत लगभग डेढ लाख रुपये व् ०१ स्कूटी बरामद की गई है। सीओ ने बताया की आज पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछ ताछ के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 9 =