Muzaffarnagar News: आराध्या हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। जिला चिकित्सालय एवं आर०के० सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं यूनिसेफ द्वारा आराध्या हॉस्पिटल (कृष्णा पुरी) में निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया
कैंप का शुभारंभ मुख्य रूप से कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ विभाग (भाजपा सह संयोजक) सुभाष चौहान एव फार्मासिस्ट एसोसिएशन सेक्रेटरी सचिन त्यागी एवं आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
कैंप में १८ प्लस के उम्र के सभी लोगों को प्रथम व द्वितीय एवं बूस्टर डोज लगाई गई। भाजपा नेता सुभाष चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की और साथ में कहा कि अपने समय अनुसार बूस्टर डोज भी अवश्य लगवाएं और साथ ही जिला चिकित्सालय एवं आर०के० ट्रस्ट का धन्यवाद किया और आराध्या हॉस्पिटल का भी धन्यवाद किया
वह निरंतर इस तरह के सामाजिक कार्य कर रहे हैं और भिन्न-भिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगा रहे हैं। इस दौरान मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सतीश तायल वरिष्ठसंगठन मंत्री सुबोध जैन, आराध्या हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनित कुमार एवं हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ जिला चिकित्सालय से आई हुई पूरी टीम और वीर क्लीनिक से भरत वीर प्रजापति रामा कृष्णा क्लीनिक से डॉक्टर सतीश आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
े स्थलीय निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक २७ जनवरी २०२२ को श्री ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालय, ०१- फ्लोरा जूनियर हाई स्कूल, ०२- जियाउल उलूम जूनियर हाई स्कूल, ०३ तस्मिया जूनियर हाई स्कूल, ०४- गुलिस्ता मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महोदय कार्यालय से प्राप्त छात्रवृत्ति सूची का विद्यालय में जाकर स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रवृत्ति के संबंध में मूल अभिलेख प्रस्तुत किए गए।
