entertainment

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय बाद एक फ्रेम में

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय बाद एक फ्रेम में आए हैं. ये काम सुपरस्टार सलमान खान के अलावा भला कौन करा सकता है. प्लेन में हुए विवाद के बाद जहां सुनील और कपिल के मतभेद हो गए थे उन्हें अब सलमान खान ने मिटा दिया है.

हाल ही में सलमान खान के भाई सोहेल खान के बर्थडे पार्टी में ये दोनों दबंग खास ने साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दिए. कपिल ने जैसे ही इस मोस्ट अवेटिड रीयूनियन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया उनकी ये तस्वीर  काफी तेजी से वायरल हो गई.

https://www.instagram.com/p/B6WCn6CAJyq/?utm_source=ig_embed

कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में गुत्थी का किरदार करने वाले सुनील ग्रोवर ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. वहीं आपसी मनमुटाव के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी टूटने से दर्शकों और फैंस को काफी दुख भी हुआ है.

आपसी लड़ाई के बाद सुनील ने कपिल से अलग होकर शो तक छोड़ दिया. जिसके बाद दर्शकों को उम्मीद थी कि उनके बीच सब नॉर्मल हो जाएगा और दोनों एक साथ नजर आएंगें.

सलमान खान के भाई सोहेल खान के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सुनील और कपिल के बीच सब नॉर्मल हो रहा है.

कपिल की पोस्ट की हुई तस्वीर में कपिल के साथ सलमान खान और सुनील ग्रोवर को एक साथ देखा जा सकता है. जिससे फैंस को उम्मीद है कि अब उनके बीच सब ठीक हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट की हुई तस्वीर काफी वायरल हो रही है.

बता दें कि इससे पहले कपिल को बेटी होने पर सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थी. जिस पर कपिल ने सुनील को धन्यवाद भी दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk