Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिविल बार चुनाव- नरेश पहले और इसके बाद छह माह पर मनोज अध्यक्ष

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी विजेंद्र प्रताप, मुकेश कुमार त्यागी ने रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा और नरेश चंद गुप्ता में बराबर १४१-१४१ वोट मिलने से रिजल्ट रोक दिया गया, मंगलवार को एल्डर कमैटी की एक बैठक हुई।

मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने बताया कि काफी देर चली बैठक के बाद एल्डर कमैटी ने सर्वसम्मति से तय किया कि नरेशचंद गुप्ता व मनोज कुमार शर्मा को बराबर बराबर 141-141 मत मिले है। जिस पर अब दोनों ही छह छह माह के लिए सिविल बार अध्यक्ष पद पर काबिज रहेगे।

नरेश चंद गुप्ता पहले छह माह और इसके बाद शेष छह माह पर मनोज कुमार शर्मा अध्यक्ष बने रहेंगे।इसके अलावा महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार १४० मत पाकर विजयी हुए हैं।

उनके मुकाबले संजीव कुमार गर्ग को १३९ वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार कुशवाहा १४४ मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके मुकाबले मदन मोहन त्यागी को केवल १३२ वोट ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गर्ग १६० मत पाकर विजयी रहे, इनके मुकाबले नीरज ऐरन को ११९ वोट मिले। सहसचिव प्रशासन पद पर मेघना शर्मा को १५० वोट मिले और विजयी हुई।

मुकाबले पर मनोज त्यागी को १२८ मत ही मिले। सह सचिव पुस्तकालय के पद पर संजय शर्मा १४६ मत पाकर जीते, उनके मुकाबले हर्षित कुमार शर्मा को १२५ मत ही मिले। वरिष्ठ सदस्य पद पर अनिल कुमार शर्मा, अंकुर गुप्ता, जयकुमार पंवार, महेंद्र कुमार जैन, नरेश कुमार त्यागी, सतीश कुमार उपाध्याय विजयी रहे।

कनिष्ठ सदस्य पद पर अचिन सिंघल, अनुज अग्रवाल, चरणजीत लाल गांधी, मानसी शर्मा, प्रशांत शर्मा, शिवानी सचदेवा विजयी रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk