खबरें अब तक...

समाचार

 

6 13 |दीन दुखियों की सेवा ही नारायण सेवा है-अतुल कृष्ण भारद्वाज

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल मैदान में धर्म जागरण समंवय विभाग के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा मेें कथाव्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि दीन दुखियों की सेवा ही नारायण सेवा है। कथाव्यास ने भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्रीराम जानकी विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कथाव्यास ने कहा कि जब विश्वामित्र ने धरती को राक्षसों से मुक्त कर दिया तो ऋषियों के यज्ञ सुचारू रूप से होने लगे। विश्वामित्र श्रीराम को जनकपुरी की ओर ले गए, जहां सीता स्वयंवर चल रहा था। सीता स्वयंवर में जब कोई राजा धनुष को तोड़ नहीं पा रहा था तो श्रीराम ने विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष को तोड़ दिया। इसका मतलब पूरे विश्व में दुष्टों को सावधान करना था कि कोई भी कितना शक्तिशाली राक्षस वृत्ति का व्यक्ति क्यों न हो, वह जीवित नहीं बचेगा। धनुष टूटने के बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। कथावाचक ने कहा कि श्रीराम विश्व का कल्याण करने में सक्षम हैं। स्वयं अपने अराध्य के प्रति भक्ति में लीन हो गए। भगवान कण-कण में विराजमान है। समाज में व्याप्त बुराइयों को अच्छे लोग संगठित होकर ही दूर कर सकते हैं। राजा जनक ने राजा दशरथ को बरात लाने का न्योता भेजा। राजा दशरथ नाचते गाते बरातियों सहित जनकपुरी पहुंचे। बरात में शामिल होने की कथा पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथा व्यास ने कहा कि हर व्यक्ति भगवान श्रीराम के आदर्श को अपनाकर समाज में पैदा भेदभाव, ऊंच-नीच, छूआछूत को दूर करने का काम करे। कथा में मुख्य यजमान क्षेत्रीय संघचालक साईं प्रकाश टांक, मयंक अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, नपा चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, वीरपाल निर्वाल, रविन्द्र गौड, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कुलदीप गोयल, संजय गर्ग सचिन सिघल आदि रहे।

 

निष्पक्ष जांच कर असली दोषियें के विरूद्ध कार्यवाही की जाये-प्रमोद त्यागी1 16 |

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शहर में हुए बवाल की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रमोद त्यागी ने एसएसपी से कहा कि जुमे की नमाज के बाद शहर में जो उपद्रव हुआ अनेक वाहन फूंके गये, सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा दुकाने सीज करने की कार्यवाही और गिरफ्तारियां की जा रही है। अनेक नाबालिगों की भी गिरफ्तारी की गयी है। इसकी निष्पक्ष जांच कर असली दोषियें के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। एसएसपी अभिषेक यादव ने आश्वासन दिया कि वे वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित करा रहे है तथा जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनके संबंध में जांच करायी जा रही है अगर वो निर्दोष पाये जाते है तो उनके विरूद्ध किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। उन्होंन कहा कि जांच के बाद कुछ निर्दोष युवाओं को रिहा भी कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, वसी अंसारी एडवोकेट, जिया चौधरी, गौरव जैन, बोबी त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

लेखपालों का धरना आज भी जारी2 17 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर लेखपाल संघ शाखा मुजफ्फरनगर का आठ सूत्रीय मांगो को लेकर कलैक्टै्रट मे जारी लेखपालों का धरना आज भी जारी रहा। प्रदेश स्तर पर धरनारत लेखपालों पर अन्य जिलों मे की गयी कार्यवाही मे कुछ लेखपालो पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर दी गई थी। इसमें लगभग 188 लेखपालों के विरूद्ध उनकी सर्विस बुक मे नोटिस अंकित कर दिया गया कि नो वर्क नो सैलरी। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष खचेडू खां सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

 

शाम होते होते ठंड के तेवर तेज :सन्नाटा पसरा3 15 |
मुजफ्फरनगर। ठंड और शीतलहर का प्रकोप जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आसमान में बादल छाए रहे लेकिन सुबह दस बजे से सूरज निकलने पर दिन में कुछ राहत मिल सकी। इस बार ठंड पिछले साल के मुकाबले अधिक महसूस हो रही है। १६ दिसंबर के बाद से लेकर मंगलवार को चटक धूप दिखाई दी। बीच में एक-दो दिन ही हल्की धूप निकली। सुबह कोहरा तो नहीं था, लेकिन आसमान में बादल डेरा जमाए हुए थे। ऐसे में सूर्यदेव के दर्शन होने से नागरिकों को काफी राहत मिली। शीतलहर हाड़ कंपा रही थी तो लोग गर्म कपड़ों से लैस होकर ही घरों से निकले। दोपहर के समय बाजारों में अधिक भीड दिखाई दी। शाम के समय बाजारों व चौराहों पर लोग अलाव तापते दिखे। सरकारी कार्यालयों में भी कार्मिक हीटर के प्रयोग ठंड से राहत पा रहे थे। वही कई दुकानदार भी धूप मे बैठकर ठंड से राहत पाने को मिले। स्कूलों में अवकाश था तो छात्र-छात्राओं को राहत रही छात्र-छात्राओं ने भी घरों की छतों पर धूप में बैठकर लाभ उठाया। शाम होते होते ठंड के तेवर तेज होते चले गये। दफ्तरों की छुट्टी के बाद लोगों ने सीधे घर का रुख किया। जब से ठंड का प्रकोप बढ़ा है, तब से बाजारों में भी जल्दी सन्नाटा पसर रहा है।

4 14 |तीन दिवसीय चलने वाली कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ

शाहपुर। गांव हडौली में महर्षि वाल्मीकि कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय चलने वाली कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं भाजपा नेता नितिन मलिक ने संयुक्त रूप से कया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतियोगिता से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। भारतवर्ष में विभिन्न खेलों के माध्यम से युवा आगे बढ़ते हैं। भाजपा नेता नितिन मलिक ने कहा कि कबड्डी जैसे खेल में जहां एक और दो टीमें परस्पर प्रतिद्वंद्वी होती हैं, वहीं दूसरी ओर टीम भावना को भी बल मिलता हैं। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सदैव खिलाड़ियों को विजय के मार्ग पर प्रशस्त करती हैं। इससे पूर्व, अतिथियों का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवेश कश्यप पहलवान, मंडलाध्यक्ष भाजपा यशपाल सिंह, कमल गौतम, नरेंद्र चौधरी, दुष्यंत प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश पहलवान, रोहित बालियान, अमित कश्यप, मोंटी, मास्टर बिजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ बाबूराम मलिक एवं संचालन सुरेश संगल ने किया।

 

सिविल बार चुनाव- नरेश चंद गुप्ता पहले छह माह और इसके बाद छह माह पर मनोज कुमार शर्मा अध्यक्षDownload 3 |

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी विजेंद्र प्रताप, मुकेश कुमार त्यागी ने रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा और नरेश चंद गुप्ता में बराबर १४१-१४१ वोट मिलने से रिजल्ट रोक दिया गया, मंगलवार को एल्डर कमैटी की एक बैठक हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने बताया कि काफी देर चली बैठक के बाद एल्डर कमैटी ने सर्वसम्मति से तय किया कि नरेशचंद गुप्ता व मनोज कुमार शर्मा को बराबर बराबर 141-141 मत मिले है। जिस पर अब दोनों ही छह छह माह के लिए सिविल बार अध्यक्ष पद पर काबिज रहेगे। नरेश चंद गुप्ता पहले छह माह और इसके बाद शेष छह माह पर मनोज कुमार शर्मा अध्यक्ष बने रहेंगे।इसके अलावा महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार १४० मत पाकर विजयी हुए हैं। उनके मुकाबले संजीव कुमार गर्ग को १३९ वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार कुशवाहा १४४ मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके मुकाबले मदन मोहन त्यागी को केवल १३२ वोट ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गर्ग १६० मत पाकर विजयी रहे, इनके मुकाबले नीरज ऐरन को ११९ वोट मिले। सहसचिव प्रशासन पद पर मेघना शर्मा को १५० वोट मिले और विजयी हुई। मुकाबले पर मनोज त्यागी को १२८ मत ही मिले। सह सचिव पुस्तकालय के पद पर संजय शर्मा १४६ मत पाकर जीते, उनके मुकाबले हर्षित कुमार शर्मा को १२५ मत ही मिले। वरिष्ठ सदस्य पद पर अनिल कुमार शर्मा, अंकुर गुप्ता, जयकुमार पंवार, महेंद्र कुमार जैन, नरेश कुमार त्यागी, सतीश कुमार उपाध्याय विजयी रहे। कनिष्ठ सदस्य पद पर अचिन सिंघल, अनुज अग्रवाल, चरणजीत लाल गांधी, मानसी शर्मा, प्रशांत शर्मा, शिवानी सचदेवा विजयी रहे।

 

नगर के मुख्य बस स्टैण्ड से मेरठ की अनुबंधित बसों का संचालनUpsrtc Logo |

मुजफ्फरनगर। कुछ दिन पूर्व मुजफ्फरनगर व मेरठ के बीच संचालित अनुबंधित बसों का संचालन एसएसपी के आदेश पर वहलना चौंक से कर दिया गया था। इतना ही नही उक्त बसों का किराया भी कम कर दिया गया था।
सर्दी के मौसम को देखते हुए व हाल मे घटे घटनाक्रम के मददेनजर सुरक्षा की दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा वहलना बस स्टैंड की समाप्त कर नगर के मुख्य बस स्टैण्ड से मेरठ की अनुबंधित बसों का संचालन करने को डिपो कहा गया था। जिसका पालन उसी समय से कर तो दिया गया,लेकिन पूर्णरूप से अब सभी बसें मुजफ्फरनगर से संचालित होने लगी है।
विदित हो कि रोडवेज बसों के नगर तक संचालन की मांग लेकर कुछ दिन पहले ही कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर मंसूरपुर मजदूर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी वेदप्रकाश अरोरा के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा था। जिसमें मांग की गई थी। मेरठ से मु.नगर तक चलने वाली रोडवेेज बसें अब वहलना चौक तक चलाई जा रही हैं। उनके नगर मे आने पर रोक लगाई गई है। इसमें यात्रियों को दो हिस्सों मे यात्रा करनी पड रही है। और धन की अधिक हानि हो रही है। यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन यात्रा करने वाले छात्र-छात्राऐं, महिलायें, बुजुग एवं बीमार व्यक्तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसके साथ साथ बाहर से आ रहे आगंतुको को भी बीच रास्ते मे उतरने में परेशानी का सामना करना पड रहा है।

चौधरी चरण सिंह की जयंती विभिन्न संगठनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती कस्बे में विभिन्न संगठनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई। राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने उनका स्मरण किया। रालोद एवं जाट सभा बुढ़ाना के सदस्यों ने कस्बे के चौ. चरण सिंह तिराहे पर यज्ञ-हवन कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। रालोद नेता बाली त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे, जिन्होंने प्रदेश में जमींदारी प्रथा का खात्मा किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। जाट सभा के पवनीश जावला ने कहा कि चौधरी साहब उन लोगों में से थे, जो कभी हार नही मानते थे। वे जीवन पर्यंत किसानों व कमजोर तबके के लोगों के लिए संघर्ष करते रहे। इस मौके पर अशोक पांचाल, अंकुश राठी, पंकज चौधरी, सुरेंद्र सहरावत, मोनू मलिक, विकास चौधरी, मास्टर ब्रहमपाल, शकुल सहरावत आदि मौजूद रहे।

5 15 |निकिता बालियान का चयन इंडिया टीम के लिए होने वाले ट्रॉयल में

मंसूरपुर। पुरब बलियान के रहने वाली निकिता बालियान ने भोपाल में कामयाबी के निशाने लगाए हैं। यहां खेली गई नेशनल स्तर की शूटिग प्रतियोगिता में उसने प्रतिभा की छाप छोड़ी है। इसके बूते उसका चयन इंडिया टीम के लिए होने वाले ट्रॉयल में किया गया है। यहां ट्रॉयल में पास होते ही वह भारतीय निशानेबाज बनेगी। इन दिनों वह ट्रॉयल की तैयारियों में लगी है। पुरबालियान निवासी संजीव बालियान की निकिता बालियान सबसे छोटी बेटी है। उसे बचपन से ही शूटिग करने का शौक है। इसके चलते परिजनों ने उसका साथ दिया। निकिता १० मीटर एयर पिस्टल महिला यूथ विग में खेलती है। इन दिनों वह मध्य प्रदेश के भोपाल में खेली जा रही ६३वीं नेशनल शूटिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता में क्वालीफाई होने के साथ इंडिया टीम के लिए ट्रॉयल में चुनी गई है। फिलहाल यह प्रतियोगिता ८ दिसंबर से ४ जनवरी तक खेली जाएगी। उसके बाद इंडिया टीम के लिए ट्रॉयल कराए जाएंगे। उसके कोच विवेक शर्मा और अश्वनी बंसवाल ने शूटिग की बारीकियां सिखाई है। देहरादून में जीत चुकी गोल्ड इसी वर्ष निकिता ने देहरादून में हुई शूटिग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। साथ ही पल्हेड़ा, डा. करनी सिंह शूटिग रेंज, दिल्ली तुगलकाबाद, केरल त्रिवेंद्रम शूटिग रेंज पर निशानेबाजी में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। निकिता का सपना आर्मी में अफसर बनने का है। वह मेरठ के कनोहर लाल डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।

 

महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरFever 3590869 960 720 |

मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था आधारशिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान ने जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। साथ ही बच्चों के लिए सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपडे, टोपे, गर्म जुराबे भी वितरित किए गए। इस दौरान छोटे बच्चों के खेलने हेतु खिलौने आदि बाटें गए।
शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने किया। शिविर में खतौली के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर शर्मा की टीम में शामिल डॉ मोहित गिल, डॉ नितिश, अब्दुल आहद आदि ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं को इस तरह के शिविरों का आयोजन करते रहना चाहिए। इससे बंदियों को बहुत आत्मबल मिलता है। उन्होंने आधारशिला संस्था का आभार जताया। संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक वसीम अहमद ने चिकित्सकों एवं अफसरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य निराश्रित एवं गरीब महिलाओं एवं युवतियों की सहायता करना है। शिविर में मुख्य रूप से जेलर कमलेश सिंह, नसरीन अहमद, समरीन अलवी, डॉ चन्द्रगुप्त, उप कारापाल आलोक त्रिवेदी, एमए तोमर आदि उपस्थित रहे।

7 16 |आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में क्रिसमस पर्व

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में अध्यापिकाओं, अभिभावकों व बच्चों ने क्रिसमस पर्व मनाया। सेंटा क्लॉज तथा फेयरी बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। स्कूल के सभी बच्चों का अवकाश था, लेकिन वे अभिभावकों के साथ विद्यालय आए। सेंटा तथा फेयरी बन कर आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अध्यापिकाओं द्वारा बनाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसके माध्यम से मदर मरियम के साथ बालक यीशु के जन्म को दर्शाया गया था। शिक्षिकाओं ने जिंगल बेल रॉक, सिल्वर बेल्स, विश यू मेरी क्रिसमस, व्हाइट क्रिसमस, वेलकम न्यू ईयर प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पूनम जैन, दीक्षा गोयल, रुचि बंसल, सोनिया जैन, ऋतिका सिंघल ने सभी का मनोबल बढ़ाया। आइडियल किड्स के निदेशक पीके जैन ने कहा कि हमारा राष्ट्र एक ऐसा उपवन है, जिसमें विविध धर्मों के पर्व रूपी पुष्प खिलते हैं। स्कूल में सभी राष्ट्रीय एवं सामाजिक पर्व मनाने का उद्देश्य अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बताया जिस तरह सेंटा क्लाज बच्चों को गिफ्ट देकर प्रसन्न करते हैं वैसे ही सभी को अपने बड़ों की बात मानकर उन्हें खुश रखना चाहिए तथा सभी त्योहारों को हंसी खुशी मनाना चाहिए।

8 14 | दुकानो मे लगाई गई सील को हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। खालापार के दुकानदारों ने एडीएम प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन मे प्रशासन द्वारा दुकानो मे लगाई गई सील को हटवाने की मांग की है। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कोतवाली क्षेत्र के खालापार के व्यापारियो ने एडीएम प्रशासन अमित सिह से मिलकर सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि प्रशासन द्वारा मिनाक्षी चौक से शहीद चौक तक कुछ दुकानदारों की दुकाने सील करवाई गई है।
कचहरी पहुंचे दुकानदारों का कहना है कि वे दुकाने सील होने से उन्हे अपने परिवार की गुजर-बसर मे दिक्कत आ रही है। वे लोग किसी प्रकार के झगडे मे शामिल नही हैं। अतः उन लोगो की निष्पक्ष जांच कराते हुए जल्द से जल्द उनकी दुकानो की सील खुलवाई जाए। ताकि वे लोग फिर से अपना कारोबार कर सकें। एडीएम अमित सिह ने उक्त सभी दुकानदारों का आश्वासन दिया कि उन सभी दुकानदारों के सम्बन्ध मे निष्पक्ष जांच करायी जायेगी। तथा जांच मे निर्दोष पाये जाने पर तथा साक्ष्यो के आधार पर बहुत जल्द ऐसे दुकानदारो की दुकानों की सील खुलवा दी जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk