खबरें अब तक...

समाचार

सडक हादसो मे कुछ लोग घायल7 11 E1577362416561 |

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार भौराकलां निवासी नीलू पुत्र फक्कन सिह बाईक द्वारा शाहपुर जा रहा था कि इसी बीच वह प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

शाहपुर के कसेरवा निवासी विकास स्कूटी द्वारा मुजफ्फरनगर आते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी इस्लामुददीन बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर जाते वक्त चारे से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी युवक वीशू पुत्र संजीव स्कूटी द्वारा चरथावल मोड पर किसी काम से जाते वक्त चरथावल की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

 

जहरीले पदार्थ सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी युवक अजीत ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने आनन फानन मे उक्त युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

 

जनसंवाद स्थापित करने हेतु कोतवाली क्षेत्र मे अपील1 18 |

मुजफ्फरनगर। एसएसपी की मौजूदगी मे आयोजित सदभाव/शांति एवं सौहार्द सम्बन्धी बैठक मे सभी से शांति कानून/व्यवस्था बनाये रखने जनसंवाद स्थापित करने हेतु कोतवाली क्षेत्र मे संभ्रांत व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान न देने तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम की पूर्ण जानकारी लेते हुए सभी को इससे अवगत कराने की भी अपील की गई। बैठक मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

2 19 |एण्टी रोमियो प्रभारी द्वारा  पैदल गश्त 
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देशो के चलते प्रभारी निरीक्षक थाना नई मन्डी एवं एण्टी रोमियो प्रभारी द्वारा जनपद मे शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नई मन्डी क्षेत्र के भीड-भाड वाले बाजार, मॉल, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि पर पैदल गश्त की। इस दौरान नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी, एण्टी रोमियो प्रभारी मीनाक्षी शर्मा सहित पुलिसबल मौजूद रहा।

 

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ: 8 मांगो के समर्थन में जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन जारी
मु4 16 |जफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रदेश स्तरीय 8 मांगो के समर्थन में जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन जारी रहा।
धरने की अध्यक्षता रविन्द्र कुमार ने की तथा संचालन भूपेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि सरकार लेखपाल संवर्ग की मांगो के सम्बंध मे बार-बार प्रदेश नेतृत्व को शासनादेश जारी करने का झूठा आश्वासन देती रही

पी.विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति काडर रीव्यू, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व लेखपाल का नाम परिवर्तन , राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रख्यापित किया जाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लेखपालो को 18 रूपये प्रति लाभार्थी भुगतान किया जाना सम्मलित है।

सरकार द्वारा बार-बार प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता करने के उपरांत भी शासनादेेश जारी करने मे कोई रूचि नही दिखा रही है। धरने में संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद मुजफ्फरनगर के जिलामंत्री कुलदीप शर्मा धरने सभा पर उपस्थित हुए और अपने सभी घटक संगठनो के साथ नैतिक समर्थन देने की घोषणा की एवं आवश्यक्ता पडने पर सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।

धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष खचेडू खॉं राणा, जिला उपमंत्री विनोद कुमार, सियानन्द, अनिल कुमार सिह, केशव मोर्या, हुसन कमाल, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, संजीव मलिक, प्रदीप सैनी, विनोद कुमार आदि मौेजूद रहे।

 

सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाये, असमाजिक तत्वों पर कडी नजर रखे  -मंडलायुक्त  व डीआईजीL E 1577039953 |

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने दोपहर बाद जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवश्यक मीटिंग की तथा कल होने वाली जुमे की नमाज को लेकर समीक्षा की। दोपहर बाद मंडलायुक्त संजय कुमार व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल मुजफ्फरनगर पहुंचे तथा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में उन्होंने अधिकरियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के साथ शुक्रवार को होने वाली नमाज के बारे में समीक्षा की।

उन्होंने नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाये। डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने एसएसपी अभिषेक यादव को निर्देश दिया कि पुलिस नगर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाये तथा पूर्व में नगर की आबोहवा को बिगाडने का प्रयास करने वालो पर कडी नजर रखे।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम कर लिये गये है तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी है तथा सभी को निर्देश दिया गया है कि जागरूक नागरिक अपने अपने क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों पर कडी नजर रखे और कोई भी असमाजिक तत्व शांति भंग करने का प्रयास करता है तो तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे।

बैठक के बाद मंडलायुक्त एवं डीआईजी अधिकारियों के साथ साथ कोतवाली क्षेत्र के लद्दावाला, मिमलाना रोड आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मंडलायुक्त द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से मिलकर शांति सद्भाव बनाये रखने की अपील की।

मंडलायुक्त संजय कुमार के साथ डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एएसपी डा. दीक्षा शर्मा आईपीएस, शहर कोतवाल अनिल कपरवान सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जयन्त चौधरी ने  न्याय एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया
5 17 |मुजफ्फरनगर। जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में मरे किदवईनगर निवासी नूर मौहम्मद के आवास पर आज सवेरे आठ बजे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने पीडित परिवार से बातचीत की तथा उन्हे न्याय एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया साथ ही इस दौरान हुए उपद्रव की न्यायिक जांच की मांग की।

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वसांसद जयन्त चौधरी गत दिवस भी मुजफ्फरनगर में पीडितों से मिलने के लिए आ रहे थे जैसे ही उनके आगमन की भनक लगी थी तो पुलिस प्रशासन ने उन्हे खतौली कांवड पटरी मार्ग पर रोक लिया था तथा उन्हे शहर में नहीं आने दिया था

जिससे क्षुब्ध हुए जयन्त चौधरी एवं रालोद कार्यकर्ताओं ने वहा धरना शुरू कर दिया था। काफी देर तक धरना चलने के बाद जयन्त चौधरी गुरूवार को मुजफ्फरनगर आने की बात कहकर वापस दिल्ली चले गये थे। जनपद पुलिस के उम्मीद थी कि जयन्त चौधरी दोपहर के समय मुजफ्फरनगर आयेंगे तो उन्हे मुजफ्फरनगर की सीमा में रोक दिया जायेगा

लेकिन जयन्त चौधरी ने रणनीति बदली और सवेरे सात बजे ही रालोद के वरिष्ठ नेता शाहिद सिद्दीकी और वीरपाल मलिक के साथ खालापार किदवईनगर में पहुंच गये और उपद्रव में मरे नूर मौहम्मद उर्फ नूरा के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हे सांत्वना दी। इस दौरान आसपास के अनेक लोगों ने उन्हे अपनी आपबीती सुनाई।

जयन्त चौधरी ने आश्वासन दिया कि पीडित परिवार को मुआवजा और उन्हे न्याय दिलाया जायेगा। इसके बाद जयन्त चौधरी लगभग आधा घंटा रूकने के बाद वहां से वापस लोट गये। जब तक पुलिस प्रशासनिक एवं खुफिया विभाग को इसकी जानकारी मिली तब तक जयन्त चौधरी पीडितों से मिलकर वापस लौट चुके थे।

 

वैस्टर्न यू.पी.स्मॉल स्टील रोलिंग मिल्स एसोसिएशन की बैठक- आशुतोष कुच्छल अध्यक्ष निर्वाचित
6 15 |मुजफ्फरनगर। वैस्टर्न यू.पी.स्मॉल स्टील रोलिंग मिल्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नरेन्द्र गोयल (दुर्गा इस्पात) को संरक्षक, आशुतोष कुच्छल (बाबा बार एण्ड एंगल) को अध्यक्ष, दीपक बंसल (बंसल उद्योग) को मंत्री चुना गया एवं कैप्टन अजय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर एसोएशन के नवनिर्वाचित संरक्षक नरेन्द्र गोयल (दुर्गा इस्पात) ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्माल स्टील रोलिंग मिल अन्य कम्पनियों की तुलना में ज्यादा रोजगार देकर गांधी जी के कुटीर उद्योगों को बढावा देकर मजबूत व समृद्ध शब्द बनाने के स्वप्न को साकार कर रही है। लेेकिन सरकार हमारी दिक्कतों की और ध्यान नही दे रही है।
उन्होने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कुटीर उद्योगों को बढावा दे तथा स्माल स्टील रोलिंग मिलों को बैंकिग योजनाओं का लाभ दिलाए। सरकारी नीतियों के अनुरूप हमारे तैयार माल को और एस आई मार्का की तरह मानते हुए 15-20 प्रतिशत की खरीदारी करे। उन्होने उन्होने फैक्ट्रियों तक जा रहे जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने की भी मांग उठाई, क्योंकि जर्जर तारों मे फाल्ट होने के कारण फैक्ट्रियों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नुकसान उठाना पड रहा है।
वैस्टर्न यू.पी.स्मॉल स्टील रोलिंग मिल्स एसोसिएशन की बैठक मे मुख्य रूप से अनुज तायल (श्री स्टील्स), दीपक (अनामिका), अजय कैप्टन (मोनिस), सुशान्त (एसएमआर), संजय कुमार (शुभ स्टील), अमित कुमार (नयन इस्पात), निशान्त कुच्छल (बाबा), अनिरूद्ध कुमार (स्वास्तिक उद्योग) सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

 

 

 

सूर्यग्रहण के दौरान लोगों ने दान कर सुख समृद्धि की कामना कीBcdc567C F11F 4C8B 82B2 9B3B90E06026 Getty 643903144 |

मुजफ्फरनगर। 2019 के दिसम्बर माह की 26 को सवेरे पूर्ण सूर्यग्रहण हुआ यह इस वर्ष का तीसरा सूर्यग्रहण रहा। सूर्यग्रहण के दौरान लोगों ने दान कर सुख समृद्धि की कामना की।
1723 अर्थात 2 हजार 296 साल बाद इस तरह का सूर्यग्रहण पडा है जिसमे चन्द्रमा ने सूर्य को पूरी तरह से ढक लिया था। आज सवेरे 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य ग्रहण प्रारम्भ हुआ।

ग्रहण से पूर्व ही रात्रि आठ बजे सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गये थे। शिवचौक स्थित भगवान शंकर की प्रतिमा को पर्दाे से ढक दिया गया था। किसी भी मंदिर में रात्रि आठ बजे के बाद सूतक काल होने के कारण पूजा अर्चना नहीं हुई। आज सवेरे इस वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण होने के कारण लोगो मे विशेष कोतुहल था। जगह जगह महानगरों में विभिन्न संगठनों द्वारा इस सूर्यग्रहण को दिखाने की व्यवस्था की गयी थी

लेकिन मुम्बई औरबैंगलेरू को छोडकर किसी भी स्थान पर ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं पडा। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन चलते रहे। घरो में भी लोगों ने अपने बिस्तरों को छोडकर चटाई बिछाकर भजन कीर्तन किये। लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर ग्रहण पूरा होने पर मोक्ष हुआ। इस दौरान दान के लिए लोग घर घर आते रहे। मोक्ष के बाद घरो मे स्थापित मंदिर में मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराकर पूजा अर्चना की गयी। इसी के बाद सभी ने भोजन आदि ग्रहण किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk