Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में बंदियो को आज गर्म कपडे वितरित किये

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियो को आज गर्म कपडे वितरित किये गये। मौलाना अरषद मदनी की तहरीक जमीयत उलेमा-ए हिन्द की मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री बी०बी० चौरसिया ने १०० गर्म कपडे गरीब बंदियों को वितरित किये।

इस अवसर पर बोलते हुये श्री बी०बी० चौरसिया ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और पुनित कार्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर कराये जाते रहने चाहिये। ऐसे कार्या में संस्थाओं की सहभागिता बहुत जरूरी एवं आवष्यक है। इससे जरूरतमंदो की मदद होती है।

इस अवसर पर श्री ए०के० सक्सेना, अधीक्षक, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में गरीब बंदियों के लिये कडाके की इस ठण्ड में सामाजिक संस्थाओं द्वारा मदद की जाती रही है। उन्होने जमीयत के सभी पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा आषा जताई कि भविश्य में यह सहयोग निरन्तर बना रहेगा।

इस अवसर पर जमीयत के हाजी अजीजुर रहमान, मौलाना षाहनवाज कासमी, मौलाना अब्दुल्ला, मुफ्ती नदीम, मौ० आरिफ साथ ही जेलर श्री कमलेष सिंह, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, नादिर राणा आदि उपस्थित रहें।

साथ ही जमीयत के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियों को आवष्यकतानुसार कम्बल आदि भी उपलब्ध करायें जागेयें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk