Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में 5 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

मुजफ्फरनगर। जनपद में शीतलहर और सर्दी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने स्कूलों में चल रहे आवकाश को बढ़ाया है। अब जनपद के स्कूलों में ५ जनवरी तक अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को इससे अवगत कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में कक्षा १ से कक्षा ८ तक का शिक्षण कार्य ५ जनवरी तक बन्द रहेगा।

इसके लिए कक्षा ८ तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा ९ से १२ और सभी डिग्री कॉलेज व अन्य उच्च शिक्षण संस्थान ३ जनवरी से यथावत खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21603 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =