Congo: UN एक्सपर्ट Michael Sharp और Zaida Catalan की हत्या के जुर्म 50 से ज्यादा को उम्रकैद
Congo में एक सैन्य अदालत ने संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओंकी हत्या के मामले में 50 से अधिक लोगों को मौत की सजा सुनाई है. UN एक्सपर्ट Michael Sharp और Zaida Catalan की Kasai Region में हत्या के करीब पांच साल बाद तकरीबन 50 लोगों को मौत की सजा सुनायी है.
कांगो मिलिट्री कोर्ट के अध्यक्ष ने इस बारे में जानकारी दी है. कसाई प्रांत में हुई हिंसा के मामले की जांच करने गए दो यूएन एक्सपर्ट की हत्या कर दी गई थी.
कसाई ऑक्सीडेंटल Military Court के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जनरल जीन पाउलिन नत्शायोकोलो ने शनिवार को कहा कि 54 आरोपियों में से एक अधिकारी को आदेश का उल्लंघन करने के जुर्म में 10 साल की जेल की सजा सुनायी गयी. जबकि इस मामले में शामिल दो अन्य लोगों को बरी कर दिया गया है. हत्या के मामले में जिन लोगों को मौत की सजा सुनायी गयी है वो सभी उम्रकैद की सजा काटेंगे.
मौत की सजा पर रोक
दोषियों को मौत की सजा तो सुनाई गई लेकिन वे उम्रकैद की सजा काटेंगे क्योंकि कांगो ने 2003 के बाद मौत की सजा पर रोक लगा दी है. अमेरिका के माइकल शार्प और स्वीडन की जैदा कैटलान की 12 मार्च 2017 को Central Kasai Region में उस समय हत्या कर दी गयी थी जब वे क्षेत्र में सक्रिय मिलिशिया कामविना न्सापु के प्रतिनिधियों के साथ दौरे पर गए थे.
संयुक्त राष्ट्र के ये दोनों विशेषज्ञ सुरक्षा परिषद की ओर से कसाई में हिंसा की जांच कर रहे थे. हत्या का ये मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में था. दोनों जांचकर्ताओं के शव दो सप्ताह बाद एक कब्र में मिले थे.
