Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचे सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान रूड़की रोड पर एक संदिग्ध युवक को देखकर जब उसे टोका तो वह भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर आरोपी के दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरेपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी शेरपुर निवासी मौ. अबरार पुत्र मुस्तफा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरेपी को जेल भेज दिया है।

चोरों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रतनपुरी पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरी करने वाले दो बदमाशों को चोरी किये गये माल सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 11 दिसम्बर को अज्ञात बदमाशों ने रतनपुरी क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के मोबाइल फोन व एलईडी आदि चोरी कर लिये थे।

आज पुलिस ने सूचना के आधार पर इस घटना में शामिल दो बदमाशों को चोरी किये गये नौ मोबाइल फोनर एक एलईडी टीवी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश अक्षित पुत्र सुभाष निवासी घनश्यामपुरा व अली साहब पुत्र नसीम निवासी चंदसिना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

चला चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा निर्वाचन २०२२ के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चौकिंग की जा रही है।

जनपदीय बॉर्डरों पर भी मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चौक किया जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 5 =