Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चुनावों को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा चुनाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों मे चुनाव सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओ के लिए अधिनस्थो के साथ बैठकों का दौर जारी है। वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा भी जनपद मे शांतिपूर्ण माहौल मे चुनाव सम्पन्न कराये जाने के उददेश्य से सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी सभी इंतेजाम पुख्ता किए जा रहे हैं।

मतदान केन्द्र व उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा चुनाव के दौरान विभिन्न स्थानो पर पुलिसबल की तैनाती,रात्रि गश्त बढाये जाने तथा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च,चैकिंग/तलाशी अभियान आदि विभिन्न बिन्दुओ पर बैठकों के दौरान विस्तृत चर्चा कर उक्त कार्य योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है।

इसी संदर्भ मे अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन््रद बहादुर,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिह,सीओ सिटी कुलदीप सिह,सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी आदि के द्वारा भी अधिनस्थो के साथ बैठक तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध मे सभी कार्य समय से पूर्ण कराने हेतु उक्त सभी अधिकारीगण बैठकों तथा भागदौड मे व्यस्त हैं।

प्रेक्षकगण द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुरूप सुनिश्चित की जा रही उक्त सभी व्यवस्था ओ की समीक्षा कर निर्देशित किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =