समाचार (Muzaffarnagar News)
चोरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रतनपुरी पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरी करने वाले दो बदमाशों को चोरी किये गये माल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 11 दिसम्बर को अज्ञात बदमाशों ने रतनपुरी क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के मोबाइल फोन व एलईडी आदि चोरी कर लिये थे। आज पुलिस ने सूचना के आधार पर इस घटना में शामिल दो बदमाशों को चोरी किये गये नौ मोबाइल फोनर एक एलईडी टीवी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश अक्षित पुत्र सुभाष निवासी घनश्यामपुरा व अली साहब पुत्र नसीम निवासी चंदसिना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
तमंचे सहित दबोचा


पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान रूड़की रोड पर एक संदिग्ध युवक को देखकर जब उसे टोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी के दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरेपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी शेरपुर निवासी मौ. अबरार पुत्र मुस्तफा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरेपी को जेल भेज दिया है।
चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा निर्वाचन २०२२ के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चौकिंग की जा रही है। जनपदीय बॉर्डरों पर भी मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चौक किया जा रहा है।
फिर ठंड का प्रकोप बढा


निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं क्षेत्र प्रबंधक कृभको द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में कृभको यूरिया की एक रैक प्लेस हुई जिसका निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चनद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार रत्नाकर सिंह सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जिला प्रबंधक पीसीएफ नरेन्द्र कुमार शर्मा एवं क्षेत्र प्रबंधक कृभको द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में ३००१.५० मैं टन की कृभको यूरिया की एक रैक प्लेस हुई जिसका निरीक्षण किया गया।
फोर्स के साथ किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा निर्वाचन-२०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र भोपा के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी।
वांछितों को पकड़ा


वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर की हृदय स्थली शिव चौक के समीप लगे वैक्सीनेशन शिविर मे अनेक लोगो ने वैक्सीनेशन कराया। मुख्य विकास अधिकारी डा.महावीर सिह फौजदार के निर्देशन मे जनपद मे विभिन्न स्थानो पर वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीनेशन शिविर के सफर संचालन हेतु पूर्व मे ही समस्त व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई थी।
समाचार (Muzaffarnagar News)
कार्यवाही की मांग को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित ग्राम नियाजूपुरा रहमानिया कालोनी निवासी करीब एक दर्जन लोगो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषणसिह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत किया कि उनकी गली में निसार व उसकी पत्नि रहते हैं। आरोप है कि उक्त लोग झगडालू किस्म के हैं। जो अक्सर मौहल्लावासियो से झगडते रहते हैं। बीते दिन का वाक्या है सुबह करीब 9 बजे मुमताज के बच्चे गली मे रहने वाले मोहसीन पुत्र सगीर अहमद की रिक्शा को नुकसान पहुंचा रहे थे उसने बच्चो को ऐसा करने से मना करते हुए धमकाया तो आरोप है कि मुमताज व उसके पति निसार ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। तथा झूठे मुकदमे मे जेल भिजवाने की बात कही। मौहल्लावासियो का कहना है कि पूरा मौहल्ला इनसे परेशान हैं। मौहल्लावासियो ने पूरे मामले की ककजांच कराकरक उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान अन्सार,साजिद,सईद,मौ.नजर,बिलाल,, मोनिका,नूर,अकरम आदि मौजूद रहे।
नए पदाधिकारी कांग्रेसी संगठन में मजबूती पैदा करेंगे : सोमांश प्रकाश


चुनावों को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा चुनाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों मे चुनाव सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओ के लिए अधिनस्थो के साथ बैठकों का दौर जारी है। वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा भी जनपद मे शांतिपूर्ण माहौल मे चुनाव सम्पन्न कराये जाने के उददेश्य से सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी सभी इंतेजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। मतदान केन्द्र व उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा चुनाव के दौरान विभिन्न स्थानो पर पुलिसबल की तैनाती,रात्रि गश्त बढाये जाने तथा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च,चैकिंग/तलाशी अभियान आदि विभिन्न बिन्दुओ पर बैठकों के दौरान विस्तृत चर्चा कर उक्त कार्य योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इसी संदर्भ मे अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन््रद बहादुर,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिह,सीओ सिटी कुलदीप सिह,सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी आदि के द्वारा भी अधिनस्थो के साथ बैठक तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध मे सभी कार्य समय से पूर्ण कराने हेतु उक्त सभी अधिकारीगण बैठकों तथा भागदौड मे व्यस्त हैं। प्रेक्षकगण द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुरूप सुनिश्चित की जा रही उक्त सभी व्यवस्था ओ की समीक्षा कर निर्देशित किया जा रहा है।
सिखाए थिएटर आर्ट के गुर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्रीराम कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में थिएटर आर्ट विषय पर रविवार को वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें देश के प्रमुख थिएटर ग्रुप अस्मिता की प्रख्यात थिएटर आर्टिस्ट देविदर कौर मुख्य वक्ता रहीं। इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए थिएटर आर्ट सीखना बहुत ही महत्वपूर्ण है, भले ही वे किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हों। थिएटर हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। उन्होंने कहा कि कालेज या स्कूल स्तर पर नाट्य कौशल को विकसित करने के लिए सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक एक महत्वपूर्ण शुरुआती प्रक्रिया होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि जीवन में प्रत्येक विद्यार्थी को नाटक मंचन में प्रतिभाग करना चाहिए। यह बेहतर जरिया है व्यक्तित्व के विकास का, जिससे बच्चे को एक बेहतर नागरिक बनने में सहायता मिलती है। उन्होंने कालेजों और स्कूलों के पाठ्यक्रमों में नाट्य कला को शामिल किए जाने की वकालत करते हुए कहा कि इस प्रकार हम आने वाली पीढ़ी को जन सरोकारों और सामाजिक मूल्यों से बेहतर तरीके से जोड़ने में सफल होंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि नाटक के दौरान लंबे डायलाग को याद करने के स्थान पर किरदार को गहराई से समझना जरूरी होता है। नाट्य लेखन और मंचन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने बताया की अच्छे साहित्यकारों को पढ़ना काफी जरूरी है। इस अवसर पर विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने कहा कि जनसंचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छा करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर श्रीराम कालेज की प्रिसिपल एवं कोआर्डिनेटर डा. प्रेरणा मित्तल, डीन एकेडेमिक डा. विनीत शर्मा विभाग के प्रवक्ता शिवानी बर्मन व मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।
1 से 3 फरवरी तक मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान डयूटी पर नियुक्त मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण दिनांक 01.02.2022 से 03.02.2022 तक एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में होगा। दिनांक 01.02.2022 से 03.02.2022 तक एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर मे जनपद मुजफ्फरनगर की विधान सभा मे निर्वाचक के रुप मे पंजीकृत मतदाता जो विधानसभा सामान्य निर्वाचन मे मतदान कार्मिक, विभिन्न व्यय अनुवीक्षण टीम के कार्मिक, वीडियोग्राफर, वाहन चालक, माइक्रोआब्जर्वर, होमगार्ड, पुलिस कर्मी सफाई कर्मी आदि निर्वाचन डयूटी पर रहेगे, वह दिनांक 01.02.2022 से 03.02.2022 तक अपनी सुविधानुसार दिनांको में फार्म 12 रिटर्निग अधिकारी को जमा करके एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर बनाये गये डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र (च्वेजंस ठंससवज थ्ंबपसपजंजपवद ब्मदजमत) पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। फार्म 12 एवं अपना नाम, भाग संख्या, क्रमांक देखने के लिये डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र पर विधान सभावार निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी। निर्वाचक अपना नाम, भाग संख्या, क्रमाक देखने के लिये वोटर हैल्प लाइन एप्प का भी प्रयोग कर सकते है। वोटर हैल्प लाइन एप्प को प्लेस्टोर से इनसटॉल किया जा सकता है।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सैलेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अरूण पुत्र भोपाल निवासी जन्धेडी थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राजेश कुमार यादव द्वारा पोस्को अधिनियम में वांछित अभियुक्तगणइरसाद पुत्र नसीम, नदीम पुत्र इरसाद, इस्तकार पुत्र समसाद निवासीगण कसेरुवा थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा वांरन्टी अभियुक्त मूसा उर्फ मुस्तफा पुत्र बीका निवासी आइसा मस्जिद बघरा थाना तितावी को गिरफ्तार किया।
तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्तगण बाजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, मसूद सैफी पुत्र नाजिद सैफी निवासी माडल टाउन कालौनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को मूनलाइट पब्लिक स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग हादसों में कई लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में बिजनौर के पैदीनंगला निवासी हबीना पत्नी पप्पू घायल हो गयी। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गांधी कालोनी पुल पर हुए सड़क हादसे में बच्चन सिंह कालोनी निवासी रोहित कुमार पुत्र कैलाश चंद गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रूडकी रोड पर बझेडी गेट के सामने हुए सड़क हादसे में पुरकाजी निवासी नीतू वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गया। रूड़की रोड पर ही सडक हादसे में छपार के गांव खिंदडिया निवासी कार्तिक पुत्र आजाद सिंह व मेरठ रोड पर हुए सड़क हादसे में जटमुझेडा निवासी ललित पुत्र राजू गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विवाद मे मारपीट
छपार। (Muzaffarnagar News)आपसी विवाद मे कुछ युवको के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगो ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।










