Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रहमानिया कालोनी निवासी लोगो ने कार्यवाही की मांग को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित ग्राम नियाजूपुरा रहमानिया कालोनी निवासी करीब एक दर्जन लोगो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषणसिह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत किया कि उनकी गली में निसार व उसकी पत्नि रहते हैं।

आरोप है कि उक्त लोग झगडालू किस्म के हैं। जो अक्सर मौहल्लावासियो से झगडते रहते हैं। बीते दिन का वाक्या है सुबह करीब 9 बजे मुमताज के बच्चे गली मे रहने वाले मोहसीन पुत्र सगीर अहमद की रिक्शा को नुकसान पहुंचा रहे थे उसने बच्चो को ऐसा करने से मना करते हुए धमकाया तो आरोप है कि मुमताज व उसके पति निसार ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की।

तथा झूठे मुकदमे मे जेल भिजवाने की बात कही। मौहल्लावासियो का कहना है कि पूरा मौहल्ला इनसे परेशान हैं। मौहल्लावासियो ने पूरे मामले की ककजांच कराकरक उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान अन्सार,साजिद,सईद,मौ.नजर,बिलाल,, मोनिका,नूर,अकरम आदि मौजूद रहे।

1 से 3 फरवरी तक मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान डयूटी पर नियुक्त मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण दिनांक 01.02.2022 से 03.02.2022 तक एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में होगा। दिनांक 01.02.2022 से 03.02.2022 तक एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर मे जनपद मुजफ्फरनगर की विधान सभा मे निर्वाचक के रुप मे पंजीकृत मतदाता जो विधानसभा सामान्य निर्वाचन मे मतदान कार्मिक, विभिन्न व्यय अनुवीक्षण टीम के कार्मिक, वीडियोग्राफर, वाहन चालक, माइक्रोआब्जर्वर, होमगार्ड, पुलिस कर्मी सफाई कर्मी आदि निर्वाचन डयूटी पर रहेगे

वह दिनांक 01.02.2022 से 03.02.2022 तक अपनी सुविधानुसार दिनांको में फार्म 12 रिटर्निग अधिकारी को जमा करके एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर बनाये गये डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र (च्वेजंस ठंससवज थ्ंबपसपजंजपवद ब्मदजमत) पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

फार्म 12 एवं अपना नाम, भाग संख्या, क्रमांक देखने के लिये डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र पर विधान सभावार निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी। निर्वाचक अपना नाम, भाग संख्या, क्रमाक देखने के लिये वोटर हैल्प लाइन एप्प का भी प्रयोग कर सकते है। वोटर हैल्प लाइन एप्प को प्लेस्टोर से इनसटॉल किया जा सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =