Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कान्हा गौशाला बुढाना में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० मन्साराम गौतम द्वारा निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सकों द्वारा अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरिक्षण कर बीमार पशु का उपचार किया गया एवं गौ आश्रय स्थल में विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० एम०पी० सिंह के कुशल निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सकों द्वारा अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर बीमार पशु का उपचार किया गया 

गौ आश्रय स्थल में विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया। जिसका विवरण निम्नानुसार है। कान्हा गौशाला बुढाना में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० मन्साराम गौतम द्वारा निरीक्षण किया गया

बीमार पशुओं का उपचार किया गया एवं अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली पर नियमित भ्रमण कर पशुओं को गुड़ खिलाया गया तथा एक बीमार गौवंश का उपचार किया गया।

गौवंश आश्रय स्थल पर तेज हवा चलने से पर्दे हटा गये है । गौवंश संचालक को ठंड से बचाव हेतु पर्दे ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। पशुचिकित्साधिकारी पुरा डॉ शरद शर्मा द्वारा अस्थायी गोशाला निजामपुर का निरीक्षण किया गया।सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण एवम बीमार का उपचार किया गया।

२ कर्मचारी उपस्थित मिले।ठंड से बचने के लिए शेड में पर्दे लगे हुए मिले,साफ सफाई के निर्देश दिए गए। शेड के फर्श को पक्का व नालिया बनाए का कार्य किया जा रहा है।गोवंश को पुराल का भूसा मिल रहा है गोवंश को कुपोषित होने से बचाने के लिए संतुलित आहार व हरा चारे की उप्लब्ता कराने के लिए ग्राम सचिव को कहा गया है।

अलाव की व्यवस्था करायी

Newsमुजफ्फरनगर। समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया।

शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकायध्नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है

वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सर्दी से बचाव हेतु नगर पंचायत पुरकाजी में अलाव जलाये गए।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसारनगर पंचायत मीरापुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य किया गया। नगर पंचायत बड़ौदा में बड़ौदा रोड पर सफाई अभियान चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु एंटी लारवा का बचाव कार्य कराया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fourteen =