Firozabad News: ट्रक और वैन के बीच जोरदार टक्कर,दो लोगों की मौत
Firozabad News: ट्रक और वैन के बीच जोरदार टक्कर (truck and van collision) हो गई। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए हैं।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस (Firozabad police investigation) ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद से आगरा जाते समय टूण्डला टोल प्लाजा (Tundla toll plaza) से पहले ये हादसा हुआ है। दुर्घटना का कारण टायर फटने से ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात फिरोजाबाद से आगरा जा रही मारुति वैन को टोल प्लाजा के समीप स्थित जलसा रिसोर्ट के सामने तेज गति से आ रही ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई फिर ट्रक ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वैन खाई में पलट गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जबकि दो की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां दो की मौत हो, गई जबकि पांच घायल हो गए।
इंस्पेक्टर टूंडला राजेश कुमार पांडे ने बताया कि ट्रक और वैन के ड्राइवर फरार हो गए हैं। हादसे में घायल सिमरन ने बताया कि उसका ससुराल फिरोजाबाद में है। भाई रिहान व परिवार के अन्य लोग उसे लेने के लिए आये थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में घायल लोगों के परिजनों को खबर लगते ही कोहराम मच गया। मरने वालों के परिजनों के घर मातम पसरा हुआ है।

