उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: सपा बसपा गुंडों की पार्टी, राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे: Rajnath Singh

UP Election 2022: Rajnath Singh ने मुरादाबाद की धरती से समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सपा के हालात कितने खराब हो चुके है बदत्तर हो चुके है. अब वो लाल पोटली हाथ मे लेकर घूम रहे हैं. जो डूब रहा होता है उसके लिए तो तिनके का सहारा ही बहुत होता है. सपा इस बार के चुनाव में पूरी तरह से डूबने जा रही है, इसलिए उन्होंने लाल पोटली का सहारा ले लिया है.

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने अमरोहा की धरती से लद्दाख में सेना का शौर्य भी याद दिलाया है. उन्होंने पूरे भाषण के दौरान कई बार सपा पर जोरदार प्रहार किए और सीधे तौर पर कहा कि सपा-बसपा गुंडो की पार्टी हैं. उनके ज्यादातर नेताओं पर मुकदमे दर्ज हैं और बड़े-बड़े नेता भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जेल में बंद हैं.

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गुंडों के ऊपर बुलडोजर चला रखा है. उन्होंने कहा कि, कोई माई का लाल ये कह नहीं सकता की बीजेपी की सरकार में किसी भी मंत्री के ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा सके. 

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में लगाए गए आरोप का भी रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने मुरादाबाद की धरती से जवाब देते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि मोदी जी की सरकार की गलत नीति के चलते पाकिस्तान और चीन की दोस्ती हो गई हैं. राहुल गांधी ये कहकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने जम्मू कश्मीर की एक घाटी उन्हें सौप दी थी. रक्षा मंत्री मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार चुन्नू के लिए एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + fourteen =