Meerut News: अवैध शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई, 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Meerut News: हस्तिनापुर थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम-किशनपुर के जंगल में चल रही कच्ची शराब की भट्ठी को नष्ट करते हुए १६० लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने आठ हजार लीटर लहन नष्ट किया। थाना पुलिस के अनुसार खादर क्षेत्र में चल रहे कच्ची शराब के कारोबार को पूर्ण रूप से बंद कराने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
पुलिस को मिली इस कामयाबी की बावत जदानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम बताया कि थाना हस्तिनापुर पुलिस व आबकारी टीम के संयुक्त चैकिंग एवं काम्बिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर ग्राम-किशनपुर के जंगल में दो व्यक्तियों द्वारा अवैध कच्ची शराब तैयार करते हुये पाये गये, जो मौके का फायदा उठाकर भाग गये ।
अवैध शराब बनाने की दो भट्टी व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद
जिनमें से एक व्यक्ति की पहचान गुरदास पुत्र ज्ञानू सिंह निवासी ग्राम-लतीफपुर थाना-हस्तिनापुर, मेरठ के रूप में की गयी तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी । मौके पर अवैध शराब बनाने की दो भट्टी व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुये तथा भट्टी के पास से दो रबड़ की ट्यूब व एक जरीकैन में करीब 162 लीटर कच्ची शराब व भट्टी के आस-पास करीब 14-15 गढ़्ढों में प्लास्टिक की पॉलिथीन में गढ़ा हुआ करीब 8000 लीटर लाहन बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
प्रवक्ता के अनुसार थाना हस्तिनापुर में मु0अ0सं0 035/2022 धारा-60(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आबकारी विभाग और थाना पुलिस के लगातार छापामारी के बाद भी खादर क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय हैं। आबकारी और पुलिस के सभी प्रयास विफल हो रहे हैं।
अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों को रोकना पुलिस और आबकारी के लिए चुनौती बन गया है। लगातार छापामारी के बाद भी खादर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भट्ठियां और लहन मिल रहा है।

