Pakistan: 49 वर्षीय PTI सांसद Aamir Liaquat Hussain ने 18 साल की लड़की से रचाई शादी
Pakistan MP Aamir Liaquat Hussain ने फिर से शादी कर ली है. करीब 49 साल के सासंद आमिर लियाकत हुसैन ने बहुत ही कम उम्र की लड़की सईदा दानिया शाह (Syeda Dania Shah) से शादी रचा ली है. आमिर लियाकत हुसैन पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के सांसद है.
वो मशहूर टेलीविजन होस्ट भी हैं. पीटीआई के सांसद Aamir Liaquat Hussain की ये तीसरी शादी है. सईदा दानिया शाह और आमिर लियाकत हुसैन दोनों बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए. आमिर लियाकत हुसैन ने सईदा दानिया शाह से निकाह करने की जानकारी इस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी.
View this post on Instagram
Imran Khan ने अपनी पार्टी के सांसद Aamir Liaquat Hussain और सईदा दानिया शाह को शादी के लिए बधाई दी है. तो वही आमिर लियाकत हुसैन ने बधाई देने के लिए इमरान खान को शुक्रिया कहा है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद और मशहूर टेलीविजन होस्ट आमिर लियाकत हुसैन ने तीसरी शादी की है.
जानकारी के मुताबिक Aamir Liaquat Hussain की दूसरी पत्नी ने इसी दिन उनसे तलाक भी लिया. बुधवार को आमिर की दूसरी बीवी अभिनेत्री टूबा आमिर ने इंस्टाग्राम के जरिए ही आमिर से तलाक की बात कही थी. इंस्टाग्राम (Instagram) पर नई पत्नी के साथ फोटो साझा करते हुए पीटीआई के सांसद ने कहा, ‘पिछली रात 18 वर्ष की सईदा दानिया शाह के साथ शादी रचा ली. ये दक्षिण पंजाब के लोधरण से एक सम्मानित सादात परिवार से आती हैं.’
View this post on Instagram
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ Pakistan के सांसद और मशहूर टेलीविजन होस्ट Aamir Liaquat Hussain अपनी तीसरी पत्नी की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सईदा दानिया बहुत ही प्यारी, खूबसूरत और सिंपल हैं. उन्होंने दूसरी शादी के फैसले को लेकर भी बात की और कहा कि वो जिंदगी के बुरे वक्त को पीछे छोड़ चुके हैं.
उन्होंने दूसरी पत्नी से शादी करने के फैसले को गलत बताया. Aamir Liaquat Hussain की दूसरी पत्नी Syeda Tuba ने खुलासा करते हुए कहा था दोनों पिछले 14 महीनों से अलग-अलग रह रहे थे. उन्होंने लिखा था कि लोग उनके फैसले का सम्मान करें क्योंकि तलाक लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.

