वैश्विक

Pakistan: 49 वर्षीय PTI सांसद Aamir Liaquat Hussain ने 18 साल की लड़की से रचाई शादी

Pakistan MP  Aamir Liaquat Hussain ने फिर से शादी कर ली है. करीब 49 साल के सासंद आमिर लियाकत हुसैन ने बहुत ही कम उम्र की लड़की सईदा दानिया शाह (Syeda Dania Shah) से शादी रचा ली है. आमिर लियाकत हुसैन पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के सांसद है.

वो मशहूर टेलीविजन होस्ट भी हैं. पीटीआई के सांसद Aamir Liaquat Hussain की ये तीसरी शादी है. सईदा दानिया शाह और आमिर लियाकत हुसैन दोनों बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए. आमिर लियाकत हुसैन ने सईदा दानिया शाह से निकाह करने की जानकारी इस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी.

Imran Khan ने अपनी पार्टी के सांसAamir Liaquat Hussain और सईदा दानिया शाह को शादी के लिए बधाई दी है. तो वही आमिर लियाकत हुसैन ने बधाई देने के लिए इमरान खान को शुक्रिया कहा है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद और मशहूर टेलीविजन होस्ट आमिर लियाकत हुसैन ने तीसरी शादी की है.

जानकारी के मुताबिक Aamir Liaquat Hussain की दूसरी पत्नी ने इसी दिन उनसे तलाक भी लिया. बुधवार को आमिर की दूसरी बीवी अभिनेत्री टूबा आमिर ने इंस्टाग्राम के जरिए ही आमिर से तलाक की बात कही थी. इंस्टाग्राम (Instagram) पर नई पत्नी के साथ फोटो साझा करते हुए पीटीआई के सांसद ने कहा, ‘पिछली रात 18 वर्ष की सईदा दानिया शाह के साथ शादी रचा ली. ये दक्षिण पंजाब के लोधरण से एक सम्मानित सादात परिवार से आती हैं.’

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ Pakistan के सांसद और मशहूर टेलीविजन होस्ट Aamir Liaquat Hussain अपनी तीसरी पत्नी की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सईदा दानिया बहुत ही प्यारी, खूबसूरत और सिंपल हैं. उन्होंने दूसरी शादी के फैसले को लेकर भी बात की और कहा कि वो जिंदगी के बुरे वक्त को पीछे छोड़ चुके हैं.

उन्होंने दूसरी पत्नी से शादी करने के फैसले को गलत बताया. Aamir Liaquat Hussain की दूसरी पत्नी Syeda Tuba ने खुलासा करते हुए कहा था दोनों पिछले 14 महीनों से अलग-अलग रह रहे थे. उन्होंने लिखा था कि लोग उनके फैसले का सम्मान करें क्योंकि तलाक लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 7 =