उत्तर प्रदेश

Lucknow News: नौ जिलों में दोपहर एक बजे तक 39.07 प्रतिशत मतदान,सहारनपुर और रामपुर जिले में सबसे अधिक मतदान

Lucknow News:  यूपी के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूॅं, बरेली तथा शाहजहॉंपुर की 55 विधानसभाओं में आज सेकंड फेज के मतदान में एक बजे तक 39.7 प्रतिशत मतदान काम पूरा हो गया। इन जिलों में सहारनपुर और रामपुर जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक सहारनपुर में 42.44, बिजनौर 38.64, मुरादाबाद 42.28 सम्भल 38.01, रामपुर 40.10, अमरोहा 40.90, बदायूॅं 35.57, बरेली 39.41 तथा शाहजहांपुर 35.47 मतदान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की नौ जिलों की 55 सीटों नजीबाबाद, नगीना (सु), बिजनौर, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर(सु), चांदपुर, नूरपुर, धनौरा, नौगाव सादात, अमरोहा, हसनपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी (सु), असमौली, संभल, स्वारटांडा, चमरव्वा, विलासपुर, रामपुर, मिलक (सु), गुन्नौर, बिसौली, (सु), सहसवान, बिल्सी, बदायूं,षेखपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर (सु),बिथरी चैनपुर ,बरेली, बरेली वेस्ट, आंवला, पीलीभीत, बरखेडा, पूरनपुर(सु),,बीसलपुर नगर, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां (सु),शाहजहांपुर तथा ददरौल थे।

आज के मतदान में 2.02 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.08 करोड़ पुरूष, 0.94 करोड़ महिला तथा 1269 तृतीय लिंग के मतदाताओं को वोट पाने के लिए 586 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 69 महिला प्रत्याशी हैं। द्वितीय चरण में कुल 252 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 127 समस्त महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाये गये है।

आज के चुनाव में कुल 23,404 मतदान स्थल तथा 12,544 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए आयोग द्वारा 51 सामान्य प्रेक्षक, 09 पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके अलावा 1,793 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 220 जोनल मजिस्ट्रेट, 109 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,806 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं।

हर जिले के 50 प्रतिशत मतदान स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनोें स्तर पर किया गया है।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई थी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती के साथ ही एवं ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − five =