Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वयं सहायता समूह को आवृत्ति कोष के रूप में प्रमाण पत्र किये वितरित

मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभा कक्ष कलैक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह को आवृत्ति कोष के रूप में प्रति समूह १०,०००.०० रूपये प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम मंत्री कपिलदेव अग्रवाल  एवं श्रीमति सेल्वा कुमारी जे० जिलाधिकारी/अध्यक्ष डूडा, मु०नगर तथा अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्र०)/परियोजना निदेशक डूडा, मु०नगर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्र०)/ परियोजना निदेशक डूडा, मु०नगर द्वारा किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एवं मंत्री द्वारा ५६ स्वयं सहायता समूहों की समस्त महिलाओं को आत्मनिर्भरता के साथ कार्य करते हुए समूहो का संचालन नियमित रूप से करने हेतु प्रेरित किया गया है।

तथा कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी एवं मंत्री के कर कमलों द्वारा समूहों की अध्यक्षाआें को ०३ माह सुचारू रूप से पूर्ण करने के उपरान्त नियमानुसार आवृत्ति कोष (रिवोलविंग फंड) के रूप में प्रति समूह १०,०००.०० रूपये(दस हजार रूपये) एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में श्री सन्दीप कुमार परियोजना अधिकारी एवं श्री अमित आत्रे, श्री अबुशाद अहदम, शहर मिशन प्रबन्धक, श्रीमति पूनम मलिक व श्री गौरव चन्देल कम्यूनिटि ऑग्रेनाईजर एवं डूडा का अन्य समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 4 =