ईडी ने जब्त किया आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर का घर
वीडियोकॉन घूस मामले में बर्खास्त हुई आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीएमडी चंदा कोचर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत चंदा और उनके पति दीपक कोचर के घर को जब्त कर लिया है।
Enforcement Directorate has attached properties of former MD & CEO of ICICI Bank Chanda Kochhar and her family. Total assets worth Rs. 78 crore (book value) have been attached. This includes her flat in Mumbai and some properties of the company of his husband. pic.twitter.com/Hbxtu0CHhr
— ANI (@ANI) January 10, 2020
इसके साथ ही पति के 78 करोड़ रुपये के शेयर भी जब्त किए गए हैं। कोचर दंपत्ति के पास फिलहाल 900 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें से सौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।
कुल संपत्ति में चंदा कोचर का दक्षिण मुंबई में अपार्टमेंट, शेयर और अन्य स्कीम में निवेश, बैंक खाते व पति की कंपनी न्यूपावर रिन्यूएबल्स का ऑफिस शामिल है। ईडी ने शुक्रवार के दिन कुर्की की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से भी एजेंसी ने कई बार पूछताछ की थी।
फिलहाल कोर्ट ने राजीव के खिलाफ लुकआउट नोटिस को हटाने और सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है। ईडी ने 1875 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक के सीईओ पद से हटाई जा चुकी चंदा और उनके पति दीपक कोचर से मई 2019 में भी सवाल किए थे और उनके बयान दर्ज किए थे।
(AU वेबसाइट से धन्यवाद के साथ)
