उत्तर प्रदेश

Meerut News: अशोक विहार में बंद कमरे में मिली 65 वर्षीय वृद्धा की गर्दन कटी लाश

Meerut News:  मवाना नगर की कॉलोनी अशोक विहार में 65 वर्षीय महिला की कमरे में गला रेता हुआ शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला बता रही है। मृतका की 6 संतान में एक पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। परिजनों के हवाले से पुलिस का कहना है कि वृद्धा काफी दिनों से बीमार थी और डिप्रेशन में थी। उन्होंने देर रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अपना गला काट लिया।

जानकारी के अनुसार मृतका का नाम राजरानी (65) पत्नी स्व.सुखबीर है। मवाना के अशोक विहार राजरानी दो मंजिले मकान में अपने पुत्र व पुत्र-वधू के साथ रहती थीं। परिवहन निगम से सेवानिवृत्त सुखबीर की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। सुखबीर के इकलौते पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी मां काफी समय से बीमार चल रही थी।

कल रात करीब 9 बजे उन्हें खाना खिला कर सुला दिया गया था। रात को उन्होंने कमरे के दरवाजे को बंद कर लिया और अपनी गर्दन काट ली। आज सुबह मेरी पत्नी लक्ष्मी रोजमर्रा की तरह नीचे आई तो कमरे से बाहर खून निकल रहा था।

इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार मृतका के शव के पास में साग काटने की दराती पड़ी हुई थी, जिसे कब्जे में ले ली और और शव मोर्चरी हाउस भेज दिया।

घटनास्थल इलाके के थाना प्रभारी विष्णु कौशिक  का कहना है कि वृद्धा का कमरे में गला रेता हुआ शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस कमरे में शव मिला उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसके चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + nineteen =