उत्तर प्रदेश

Bahraich News: चुनाव प्रचार को लेकर सपा और भाजपा के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष

Bahraich News: फुलटेकरा गांव में मंगलवार रात को सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। इसके बाद मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र  के फुलटेकरा गांव में मंगलवार को भाजपा (BJP) और सपा (SP) के कार्यकर्ता अपने अपने पक्ष में मतदान को लेकर वार्ता करने लगे। एक पक्ष ने भाजपा तो दूसरे पक्ष ने सपा को वोट देने की बात कही। तभी एक पक्ष से इनकार करने पर एक पार्टी के समर्थकों ने नाजायज असलहे से फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जाता है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमा पर स्थित ग्राम फुलटकरा गांव में कल रात 9:00 बजे के करीब राकेश वर्मा अपने समर्थकों के साथ गुरु प्रसाद के घर वोट मांगने गए वोट देने से इनकार करने पर गुरु प्रसाद के परिवार व राकेश वर्मा के समर्थकों में विवाद बढ़ने लगा इसी दौरान राकेश वर्मा के समर्थकों में नशे में धुत एक समर्थक ने असलहे से गोली चला दी।

जिससे निर्मला पत्नी फौजदार, सावित्री देवी पत्नी राधेश्याम गोली लगने से घायल हो गए वही लाठी-डंडों से रीता देवी पत्नी गुरुप्रसाद सावित्री पत्नी सूबेदार सूबेदार पुत्र रंगीलाल ममता पुत्री सूबेदार महेश पुत्र फौजदार घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं। वही जब थाना प्रभारी से फायरिंग के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि कार्यवाही की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि गुरुप्रसाद पुत्र विलास की तहरीर पर फायरिंग, बलवा फैलाने समेत अन्य धाराओं में राकेश वर्मा समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रात में भारत नेपाल सीमा से सटे फुलतेकरा गांव में फायरिंग और मारपीट को लेकर ग्रामीण दहशत में रहे। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 7 =