Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: दिवंगत प्रणव स्वरूप की स्मृति मे खाद्य सामग्री वितरित की

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  शहर के शामली रोड बघरा तांगा स्टैण्ड के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय गर्वी बालक विद्यालय में आज दोपहर के वक्त स्वरूप परिवार की और से दिवंगत प्रणव स्वरूप की स्मृति में बालकों के लिए खाद्य सामग्री व स्वास्थ्य संबंधी किट,पेय पदार्थ, बिस्कुट, नमकीन, चिप्स तथा पौष्टिक आहार एवं बालकों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश,कॉपियां,पेन्सिल आदि विभिन्न सामग्री वितरित की गई।

उत्तर प्रदेश आचार्यकुल के अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवी कुंवर आलोक स्वरूप के पुत्र दिवंगत प्रणव स्वरूप की स्मृति मे बालकों को उक्त सामग्री वितरित की गई।

आचार्यकुल के अध्यक्ष पं.होतीलाल शर्मा एड. ने बताया कि स्वरूप परिवार की और से समाजसेवी आलोक स्वरूप की धर्मपत्नि माधवी स्वरूप,स्व.प्रणव स्वरूप की धर्मपत्नि सौम्या स्वरूप और अनिल स्वरूप की बेटी श्रेया द्वा यह किट बालकों को दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं.होतीलाल शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारे द्वारा किए गए पुनीत एवं शुभ कार्यो का लाभ दिवंगत आत्मा को मिलता है। चाहे वो कहीं पर भी हों। होतीलाल शर्मा ने कहा कि दिवंगत प्रणव स्वरूप गरीबों,निराश्रितो के प्रति चिन्तत करते थे तथा दरिन्द्र नारायण की सेवा मे तत्पर रहते थे।

वे अक्सर निराश्रित परिवारों व बच्चों के लिए खादय सामग्र्री भिजवाते रहते थे। उ.प्र.आचार्यकुल के अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए स्वरूप परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए परिवार को शुभ आशीष दी। इस दौरान आचार्यकुल की और से अर्चना गोयल,अलका, शिवकुमार गोयल, अशोक गुप्ता,अशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + seven =