Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विचार गोष्ठी- स्वामी विवेकानंद के आदर्श अविस्मरणीय है: एडवोकेट संदीप दास

मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की श्रृंखला में झांसी की रानी स्थित पूर्वी पाठशाला में एक विचार गोष्ठी का आयोजित की गयी। गोष्ठी का आयोजन रचनात्मक समाज द्वारा किया गया।

गोष्ठी मे बोलते हुए प्रमुख एडवोकेट संदीप दास ने कहा कि विवेकानंद के आदर्श और उनके नियम आज भी अविस्मरणीय है और उनकी नीतियां और कार्यक्रम आज के दौर में प्रासंगिक है। इस अवसर पर होतीलाल शर्मा सहित अनेक लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। बाद में सभी लोग विवेकानंद स्मारक टाउनहाल रोड पर गये और विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

विवेकानंद जयंती पर भारत विकास परिषद सम्राट व कीर्ति द्वारा संयुक्त रूप से शिवचौक स्थित तुलसी पार्क में खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया और नागरिक संशोधन अभियान के समर्थनमें हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। यहं पर सोनिया, प्रीति बंसल, प्रभा अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मोनिका शर्मा, अशोक सिंघल, अनिल बंसल, पंकज, संजीव गुप्ता, सुदेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 6 =