वैश्विक

Pakistan के प्रधानमंत्री Imran Khan का सौतेला बेटा Musa Maneka गिरफ्तार

Pakistan के प्रधानमंत्री Imran Khan के सौतेले बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने शराब रखने का मामला दर्ज किया है लेकिन इन तीनों को शीर्ष अधिकारियों के कहने पर रिहा कर दिया गया. बता दें मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान में शराब की बिक्री और खपत अवैध है.

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की पहली शादी से हुए बेटे मूसा मनेका (Musa Maneka) और उसके दो दोस्तों को सोमवार को गद्दाफी स्टेडियम के पास उस समय गिरफ्तार किया गया था जब पुलिस को उनकी कार में शराब मिली थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बुशरा बीबी के बेटे सहित तीन युवकों को कुछ औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद शीर्ष अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को ही रिहा कर दिया गया.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उनके (आरोपियों) खिलाफ मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पंजाब पुलिस प्रमुख को ऊपर से फोन आने लगे. हालांकि, पुलिस ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और कुछ घंटों की हिरासत के बाद उन्हें रिहा कर दिया.” उन्होंने कहा कि जब मेनका को शराब रखने के लिए उठाया गया था, तो उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी क्योंकि वह पाकिस्तान की प्रथम महिला का बेटा था.

पिछले हफ्ते, प्रधानमंत्री Imran Khan और उनकी पत्नी के बीच मतभेदों के बारे में सोशल मीडिया पर खबरें सर्कुलेट होने लगीं. बीबी की एक करीबी दोस्त, फराह खान ने ट्विटर पर यह घोषणा की कि फर्स्ट लेडी अपने पति के साथ बनी गाला स्थित आवास पर रह रही है. उन्होंने कहा, “फर्स्ट कपल के बारे में व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से प्रचार किया जा रहा था.” उन्होंने कहा, “फर्स्ट लेडी मेरे घर में नहीं बल्कि इस्लामाबाद के बानी गाला में रहती है.”

इस महीने की शुरुआत में, Pakistan की संघीय जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर Imran Khan, उनकी पत्नी बीबी और सेना के खिलाफ “दुर्भावनापूर्ण अभियान” चलाने में शामिल लोगों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =