फिल्मी चक्कर

गंगूबाई काठियावाड़ी पर Kangana के कमेंट पर Alia Bhattने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Alia Bhatt हमेशा Kangana Ranaut के निशाने पर रहती हैं. पिछले दिनों कंगना ने आलिया और उनकी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) पर निशाना साधा था और काफी भला-बुरा कहा था. कंगना के क्रिटिसिज्म पर आलिया ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Alia Bhatt  ने कोलकाता में फिल्म प्रमोशन के एक इवेंट के दौरान कहा, भगवान कृष्ण ने भगवत गीता में कहा है, कई बार कोई रिएक्शन न देना ही बेस्ट एक्शन होता है. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी. 

आपको बता दें कि पिछले दिनों कंगना ने आलिया और गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था, इस शुक्रवार बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे, वो भी उस पापा की परी के लिए क्योंकि पापा चाहते हैं कि वो एक्ट करे. फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी गलत कास्टिंग है, ये नहीं सुधरेंगे, कोई हैरत नहीं कि स्क्रीन्स साउथ और हॉलीवुड फिल्मों को जाएंगी, बॉलीवुड डूबता रहेगा जब तक यहां मूवी माफिया का बोलबाला है.

इसके बाद भी कंगना नहीं रुकी थीं और उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) पर निशाना साधते हुए कहा था, बॉलीवुड माफिया ने अकेले फिल्म इंडस्ट्री का वर्क कल्चर खराब किया हुआ है और इमोशनली कई बड़े निर्देशकों को मैनिपुलेट करके अपने लोगों को फिट करवाया है. 

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =