Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार जिम संचालक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर के निकट हुए सड़क हादसे में एक जिम संचालक की मौत हो गई। मृतक पुरकाजी का निवासी था, जो किसी कार्य से मोरना आया था। वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। जिम संचालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी ३२ वर्षिय राहुल बीती रात बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से मोरना आया था।
जैसे ही वह भोपा थाना के निकटवर्ती गांव यूसुफपुर चौराहे से थोड़ा आगे पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व पुलिस की मदद से उसे भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राम अवतार ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक था साथ ही गांव में जिम चलाता था। भोपा मोरना क्षेत्र में वह इलेक्ट्रॉनिक कार्य से आता रहता था। आज भी वह इस कार्य से ही आया था। बताया गया है कि लगभग १ वर्ष पूर्व पत्नी सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसमें राहुल के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया गया था।
इसी मामले में वह काफी समय तक जेल में रहा और लगभग १ वर्ष पूर्व ही जेल से बाहर आया था, राहुल के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि परिजन थाने पहुंच गए है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
महिला की हत्या से फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खड़कावाला में जंगल में घास लेने गई महिला के सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। महिला के पति का आरोप है कि गांव के किसी व्यक्ति से उसकी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उसकी पत्नी की हत्या की गई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव खड़कावाला निवासी कंवरपाल अपनी पत्नी ३५ वर्षीय पुष्पा के साथ आज दोपहर गांव के जंगल में पशुओं का चारा लेने गया था।
इसी दौरान किसी ने पुष्पा की सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।
मृतका का पति आरोप लगा रहा है, कि रंजिश के चलते किसी ने उसकी पत्नी का की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा परीक्षण के लिए भेज दिया है।

