Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शुगर मिल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

खतौली। (Muzaffarnagar News) देर रात्रि एक कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या की सूचना पर मेल में हड़कंप मच गया उधर मामले की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरा।खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दांदूपुर निवासी महेंद्र शर्मा वर्तमान में शुगर मिल में ही क्वार्टर में रहता था बीती रात महेंद्र शर्मा ड्यूटी पर गया और वहीं पर उसने आत्महत्या कर ली

आत्महत्या करने की सूचना मिल अधिकारी को दी गई मिल अधिकारियों सहित पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया। पुलिस आत्महत्या के मामले की जांच करने में लगी है।

शोकसभा में दी श्रृद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवी तिलक राज गुप्ता की धर्मपत्नि रेणु गुप्ता की रस्म तेरहवी एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि शहर के उत्तरी सिविल लाईन निवासी समाजसेवी तिलक राज गुप्ता -कूकडा वाले- की धर्मपत्नि श्रीमति रेणु गुप्ता का विगत 12 फरवरी 2022 दिन शनिवार को निधन हो गया था।

आज जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ,शिक्षण संस्थाओ तथा धार्मिक संस्थाओ व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने स्व.रेणु गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्व.श्रीमति रेणु गुप्ता को धर्मपरायण बताया तथा परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वो दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

इस दौरान परिवारजनो मे तिलक राज गुप्ता, रमेश चन्द गुप्ता,घनश्याम दास गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता,विमल प्रसाद गुप्ता,अनिल संगल, ओमप्रकाश गोयल, राजीव सिंघल, शुभम गुप्ता, वैभव गुप्ता,संदीप कुमार गुप्ता, गगन गुप्ता, तरूण गुप्ता, संयम गुप्ता,सौरभ गुप्ता, दीपक गुप्ता, गर्व गुप्ता, पर्व गुप्ता,अनंत, कन्हैया, केशव, अर्णव, निकुंज, प्रथम आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 13 =