Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गौवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सकों द्वारा अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरिक्षण कर बीमार पशु का उपचार किया गया एवं गौ आश्रय स्थल में विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० एम०पी० सिंह के कुशल निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सकों द्वारा अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर बीमार पशु का उपचार किया गया एवं गौ आश्रय स्थल में विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया। अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल ग्राम पंचायत बघरा का निरीक्षण पशु चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार वीओ बघरा द्वारा किया गया

अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल भोपा का निरीक्षण पशु चिकित्सक द्वारा किया गया। डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल रोहाना कला मैं गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए निरीक्षण के समय हरा चारा स्वच्छ पेयजल व भूसा उपलब्ध मिला। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ अमरदीप सिंह के निर्देशानुसार कसौली गौशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई जिसमें सभी गोवंश को का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सभी पशु स्वस्थ मिले केयरटेकर ओ को पशुओं के लिए हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित भी किया।

कान्हा गोशाला नगर पंचायत भोकेरहेडी में सभी गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई। हरा चारा, खल व चोकर उपलब्ध मिला।

तथा गोवंशो को ताजा पानी पिलाने हेतु केयर टेकर को निर्देशित किया गया। कांजी हाउस जानसठ एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल नगर पंचायत जानसठ में सभी गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। हरा चारा, भूसा, खल व चोकर पर्याप्त मात्रा में पाया गया !

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − eight =