Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने प्रस्तावित शामली महायोजना 2031 ड्राफ्ट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुण्डेट के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे

पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमें अवगत कराया कि शामली महायोजना 2031 का प्रस्तावित ड्राफ्फ नगर शामली व क्षेत्र की जनता की आवश्यक्ताओ जरूरतो को ध्यान मे रखे बिना तैयार किया गया है

 तथा जिसके संबंध मे विधि अनुरूप न तो सही प्रकार से सर्वे किया गया है तथा ना ही ग्र्रामीण शहर व क्षेत्र की जनता की जरूरतो व सुविधाओं को देखा गया है। तथा प्रस्तावित महायोजना 2031 ड्राफ्ट अस्पष्ट व अपूर्ण तैयार कराने का आरोप लगाया है। जिसमे भूमि के खसना नम्बर भी नही दर्शाये गए हैं।

बन रहे पाईपास मास्टर सडकों कार्यालय सामुदायिक भवनो को भी दर्शित नही किया गया है। तथा नही ही शहर मे आये दिन लगने वाले टै्रफिक जाम से निजाद दिलाने के लिए उचित नये रास्तों सडको आदि के संबंध मे विचार गया गया है जो निवासीगणो की मूललभूत आवश्यक्तायें है।

तथा उक्त महायोजना ड्राफ्ट मे नगरपालिका शामली व विकास प्राद्यिकररण की सीमा दर्शित की है वह भ्ज्ञी वास्तविक सीमाओ से भिन्न दर्शित है। उक्त विभिन्न बिन्दुओ को इंगित कर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। ज्ञापन सौपने वालो मे राजवीर सिह मुण्डेट, विवेक वर्मा, देवेन्द्र, तरूण सिह,अमित कुमार,शैलेन्द्र, दीपक, विदेश आदि मौजूद रहे।

कृषकों की समस्याओं को सुना

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गन्ना समिति रोहाना कला, सचिव द्वारा समिति रोहाना कला में तितावी चीनी मिल से संबंधित ग्राम रोनी हाजीपुर के किसानों की समस्याओं का समाधान किया।

जिलाधिकारीचंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना समिति रोहाना कला में रोहाना कला सचिव श्री एसपी सिंह द्वारा समिति रोहाना कला में तितावी चीनी मिल से संबंधित ग्राम रोनी हाजीपुर के कृषकों के साथ गन्ना आपूर्ति एवं इंडेंट की समस्या का बातचीत से समाधान निकाला गया, जिसमें मौके पर ग्राम रोनी हाजीपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत जी चीनी मिल से संजय तोमर संजीव शर्मा एवं सचिव रोहाना कला उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =