खेल जगत

Ishan Kishan के सिर पर लगी बाउंसर, पारी के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ रहे इशान किशन (Ishan Kishan) दूसरे मैच में कुछ खास नहीं कर सके. वह महज 15 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इससे पहले उनके साथ एक बड़ी घटना घटी. श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) की एक बाउंसर उनके हेलमेट पर जा लगी. गेंद इतनी जोर से लगी कि इशान कुछ देर तक मैदान पर ही बैठे रहे.

भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान चौथे ओवर में यह वाकिया हुआ. लाहिरू कुमारा अपना दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंक रहे थे. क्रीज पर सामने इशान किशन खड़े थे. लाहिरू ने 146 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ इशान को बाउंसर फेंकी.

इशान इस पर पुल शॉट खेलने गए लेकिन चूके और गेंद सीधे उनके हेलमेट पर टकरा गई. इसके बाद इशान हेलमेट उतारकर मैदान पर ही बैठ गए. मेडिकल टीम फौरन दौड़ते हुए उनके पास पहुंची. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी घेरा बनाकर उनका हाल-चाल पूछा. हालांकि कुछ देर बार वह फिर बल्लेबाजी करने लगे.

सिर पर लगी इस गेंद के बाद इशान ने फिर से मैदान तो संभाला लेकिन लाहिरू के ही अगले ओवर में विकेट दे बैठे. अपनी पारी खत्म करने के बाद वह सीधे कांगड़ा के एक हॉस्पिटल पहुंचे. उन्हें पहले ICU में रखा गया. इसके बाद स्कैनिंग हुई और फिर उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया.

धर्मशाला में हुए इस मैच को टीम इंडिया ने बेहद आसानी से अपने नाम किया. श्रीलंका ने टीम इंडिया को 184 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर महज 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =